Bankersadda Hindi   »   World Kindness Day 2021: जानिए, क्यों...

World Kindness Day 2021: जानिए, क्यों मनाया जाता है विश्व दयालुता दिवस, थीम और इसके पीछे का इतिहास

 

World Kindness Day 2021: जानिए, क्यों मनाया जाता है विश्व दयालुता दिवस, थीम और इसके पीछे का इतिहास | Bankersadda Hindi_1.1

World Kindness Day 2021:   आज के दिन प्रत्येक वर्ष 13 नवंबर को वर्ल्ड काइंडनेस डे (विश्व दयालुता दिवस) मनाया जाता है। वर्ल्ड काइंडनेस डे जैसा कि नाम से ही प्रतीत हो रहा है दयालुता का प्रतीक है साथ ही यह ना केवल दयालुता बल्कि सकारात्मक शक्ति और दया की डोर पर आधारित हैं  यह समाज मे लोगो को प्रेरित करता है कि वह दयालुता के साथ लोगो के जीवन को सार्थक करे। और यह लोगो को अच्छे कामों करने के लिए  प्रेरित करता है। दया से इंसान के व्यक्तित्व का पता चलता है व उससे मनुष्य शांत और दयालु बनते है।

वर्ल्ड काइंडनेस डे 2021 का विषय

वर्ल्ड काइंडनेस डे 2021 का विषय है- ”विश्व हम बनाते हैं-दयालुता को प्रेरित करते हैं” – यह सच है कि दया व दयालुता होना वास्तव में इंसान को सकारात्मक ऊर्जा की ओर आकर्षित करता है वह जो चाहता है उसकी ओर वो अग्रसर होने लगता है। यह दुनिया चाहे कितनी भी सुंदर क्यों ना हो उसे और सुंदर बनाने की गुंजाइश हमेशा बची रहती है। दयालुता हमे बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करती है।

वर्ल्ड काइंडनेस डे की शुरुआत कब हुई

वर्ल्ड काइंडनेस डे की शुरुआत वर्ल्ड काइनेस मूवमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा 1998 में हुई। लेकिन इसकी स्थापना 1997 में वर्ल्ड टोक्यो सम्मेलन में की गई। तब से लेकर अब तक वर्ल्ड काइंडनेस डे प्रत्येक वर्ष 13 नवम्बर को मनाया जाता है। यह आज एक बड़ी NGO का रूप ले चुका है। अच्छी बात यह है कि वर्ल्ड काइंडनेस एनजीओ में अब तक 28 से अधिक राष्ट्र शामिल है। जोकि एक बेहतर, शांत व दयालु  संसार के लिए काम कर रहे है।

आप भी मनाए वर्ल्ड काइंडनेस डे

सबसे पहले आप सभी को शुक्रगुजार होना चाहिए भगवान का आपके पास यह सब चीज है जो शायद दूसरे के पास ना हो तो ऐसे में आपसे जितना हो सके दूसरों की मदद करें चाहे आप किसी गरीब रोगी कुपोषित लोगों की मदद कर सकते हैं या फिर बाहर बेसहारा जानवरों को खाना खिला कर भी उनकी मदद कर सकते हैं साथ ही यदि आप लोगों की और अधिक मदद करना चाहते हैं तो किसी भी एनजीओ के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं यकीन मानिए आपके मन को बहुत शांति मिलेगी और एक अलग ही तरीके का सुकून मिलेगा तो आप भी आज 13 नवंबर 2021 से वर्ल्ड फाइनेंस डे मनाना शुरू करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
आपकी एक छोटी सी मदद अनेको लोगों की ज़िंदगी बदल सकती है।

also check,

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me