Bankersadda Hindi   »   World Intellectual Property Day 2022: विश्व...

World Intellectual Property Day 2022: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2022

World Intellectual Property Day 2022: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2022 | Bankersadda Hindi_1.1


World Intellectual Property Day 2022: प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल के दिन वैश्विक स्तर पर विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है। इसे विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization – WIPO) द्वारा वर्ष 2000 में स्थापित किया गया था। इस दिन को पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिज़ाइन का दैनिक जीवन में प्रभाव व जागरूकता बढ़ाने के लिए तथा रचनात्मकता और दुनिया भर के समाजों के विकास में रचनाकारों (Creators) और नवप्रवर्तकों (innovators) द्वारा किए गए योगदान का जश्न मनाने के लिए स्थापित किया गया था। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस का इतिहास (History Of World Intellectual Property Day)

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के इतिहास को देखने से पहले, विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization – WIPO) पर एक नज़र डालते हैं। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन, संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट संस्था है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन का उद्देश्य एक संतुलित और सुलभ अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रणाली विकसित करना है, जो रचनात्मकता को पुरस्कृत करती है, नवाचार को प्रोत्साहित करती है और सार्वजनिक हितों की रक्षा करते हुए आर्थिक विकास में योगदान करती है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के सदस्यों ने 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की क्योंकि सन् 1970 में इसी दिन विश्व बौद्धिक संपदा संगठन कन्वेंशन लागू हुआ था।

Important Days of April 2022: Check Here

Significance of World Intellectual Property Day (विश्व बौद्धिक संपदा दिवस का महत्व)

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन एक विशेष संस्थान होने के कारण युवा आविष्कारकों (young inventors), रचनाकारों (creators) और उद्यमियों (entrepreneurs) को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने, आय उत्पन्न करने, रोजग़ार पैदा करने तथा समुदाय और राष्ट्रीय विकास का समर्थन करता है। यह स्थानीय और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बौद्धिक संपदा का उपयोग करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

World Intellectual Property Day Theme (विश्व बौद्धिक संपदा दिवस थीम/विषय)

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के लिए इस वर्ष का थीम/विषय “IP and Youth: Innovating for a better future (बौद्धिक संपदा और युवा: बेहतर भविष्य के लिए नवाचार)” है। यह थीम/विषय सकारात्मक परिवर्तन पर केंद्रित है जो नवीन दिमाग़ या बुद्धिक़ स्तर द्वारा ऊर्जा, नवाचार और रचनात्मकता के माध्यम से उत्पन्न किआ जाता है।

Also Check: National Panchayati Raj Day 2022

World Intellectual Property Day 2022: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2022 | Bankersadda Hindi_2.1


FAQs: World Intellectual Property Day 2022

प्रश्न. विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2022 का थीम/विषय क्या है?

उत्तर: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2022 का थीम/ विषय “IP and Youth: Innovating for a better future (बौद्धिक संपदा और युवा: बेहतर भविष्य के लिए नवाचार)” है।


प्रश्न. WIPO के प्रमुख कौन हैं?

उत्तर: WIPO के प्रमुख डैरेन टैंग हैं।

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me