प्रिय पाठको,
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विदेशी मुद्रा अधिकारी(Forex Officer) और एकीकृत खजाना अधिकारी(Integrated Treasury Officer) के पद के लिए विशेष सेगमेंट में अधिसूचना जारी की है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का एक और अवसर आपके समक्ष है.
महतवपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन के ऑन लाइन पंजीकरण की शुरुआत: 20 दिसम्बर 2017
आवेदन के पंजीकरण की अंतिम तिथि: 13 जनवरी 2018
आवेदन विवरणों को संपादित करने की अंतिम तिथि: 13 जनवरी 2018
आपके आवेदन की प्रिंट करने की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2018
ऑनलाइन शुल्क भुगतान: 20 दिसम्बर से 13 जनवरी 2018
चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा / समूह चर्चा (यदि आयोजित) या व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हो सकता है. बैंक को यह तय करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित है कि क्या अधिसूचित पदों के चयन के लिए इनमें से किसी भी या सभी मोड का उपयोग करना है या नहीं.





