मैं, बैंकर्स अड्डा की एक मौन पाठक हर्षाली सोनी हूँ.
सतत बिना शर्त सहायता के लिए………. सबसे पहले बैंकर्स अड्डा टीम का बहुत बहुत धन्यवाद. कई बार मैं बेहद निराश हो जाती थी लेकिन आपके प्रेरक लेख और डेली अपडेट्स मुझे प्रेरित करते थे.
मैं हमेशा सोचती थी कि यदि BA हमें पढ़ने के लिए लगातार अध्ययन सामग्री दे सकते हैं और प्रतिदिन डेली क्विज एवं अपडेट्स उपलब्ध करा सकते हैं तो फिर हम उनके साथ प्रतिदिन क्यों नहीं पढ़ सकते………
मैंने अपनी ग्रेजुएशन के बाद 2014 से बैंक परीक्षाओं के लिए पढ़ना शुरू किया था. 2014 में मैं कोई एक परीक्षा पास करने में भी सक्षम नहीं थी. लेकिन मैं पूरे जोश के साथ अगले वर्ष के लिए तैयार थी. मैंने लगातार पढाई की और हाँ BA मेरा हर समय का साथी था. प्रतिदिन मैं अध्ययन के लिए BA का प्रयोग करती थी और डेली न्यूज़ को कभी भी नहीं छोड़ती थी यहाँ तक कि रविवार को भी मैं पढ़ती थी. और इस तरह अंततः मुझे अपनी मेहनत का फल मिला.
2015 में
SBI PO – cleared (not final selected)
RRB scale -1 – cleared (Got Madhya Bihar Gramin bank)
IBPS PO – cleared (final selection missed by .30 marks)
SBI PO 2016 cleared (not going for next level)
RBI grade B pre cleared ( not going for next level)
LIC AAO – cleared
अंततः अब मैं LIC AAO में ज्वाइन करने वाली हूँ..





