Bankersadda Hindi   »   Static Awareness Quiz on Banking/RRB

Static Awareness Quiz on Banking/RRB

Static Awareness Quiz on Banking/RRB | Bankersadda Hindi_0.1
Q1. भारत का स्टील का शहर,
जमशेदपुर, किस नदी तट पर स्थित है ?
(a) ताप्ती
(b) नर्मदा
(c) सुवर्णरेखा
(d) हुगली
(e) गंगा

Q2. तमिलनाडु में शिवकाशी किस
उद्योग के लिए प्रसिद्द है ?
(a) शीशा
(b) चमड़ा
(c) हीरा
(d) पटाखे
(e) वस्त्र उद्योग
Q3. भारत के किस केंद्र शासित
प्रदेश में, आप ओंग जनजाति (Onge Tribe) से मिल सकते हैं ?
(a) दमन और दियु
(b) लक्षद्वीप
(c) दादरा और नगर हवेली
(d) अंडमान और निकोबार द्वीप
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q4. 1 जुलाई, 1997 को कहाँ पर
भारत के पहले विज्ञान शहर का उद्घाटन किया गया ?
(a) मुंबई
(b) बेंगलुरु
(c) हैदराबाद
(d) भोपाल
(e) कोलकाता
Q5. “लेडी विथ द लैंप” के नाम
से कौन प्रसिद्ध है ?
(a) मदर टेरेसा
(b) भगिनी निवेदिता
(c) फ्लोरेंस नाइटिंगल
(d) द मदर (Mirra
Alfassa)
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q6. भारत में एक राज्य का
राज्यपाल बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है ?
(a) 18 वर्ष
(b) 25 वर्ष
(c) 30 वर्ष
(d) 35 वर्ष
(e) 25 वर्ष
Q7. यक्षगान, जिसका शाब्दिक
अर्थ
दिव्य संगीत है, किस भारतीय राज्य का प्रसिद्ध नृत्य (डांस ड्रामा) है ?
(a) गुजरात
(b) महाराष्ट्र
(c) कर्नाटक
(d) पश्चिम बंगाल
(e) मध्य प्रदेश
Q8. भारत का सबसे लंबा बाँध,
ओड़िशा में संबलपुर में हीराकुंड बाँध, किस नदी पर निर्मित है ?
 
(a) नर्मदा
(b) महानदी
(c) गोदावरी
(d) कावेरी
(e) गंगा
Q9. ‘कथकली’, ‘मोहिनीअट्टम’ और
‘थुल्लल’ किस राज्य के नृत्य के प्रकार हैं ?
(A) कर्नाटक
(B) आंध्र प्रदेश
(C) तमिलनाडु
(D) ओड़िशा
(e) केरल
Q10. ‘विनय पिटक’, ‘सुत्त पिटक’ और
‘अभिधम्म पिटक’ – संयुक्त रूप से त्रिपिटक के रूप में जाने जाते हैं – किस धर्म की
पवित्र पुस्तकें हैं ?
(a) बौद्ध
(b) सिख
(c) जैन
(d) ईसाई
(e) हिन्दू
Q11. सोन चिरैया के संरक्षण के
लिए बनाया गया, घाटीगांव अभ्यारण्य, किस राज्य में स्थित है ?
(a) हरियाणा
(b) राजस्थान
(c) मध्य प्रदेश
(d) कर्नाटक
(e) असम
Q12. कौन सा तटीय शहर ‘अरब सागर
की रानी’ के रूप में जाना जाता है ?
(a) कोचि (केरल)
(b) मंगलोर (कर्नाटक)
(c) रत्नागिरी (महाराष्ट्र)
(d) मर्मागाओ (गोवा)
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
               
Q13. उत्तर प्रदेश में कौन सा
शहर कांच की चूड़ियों के उद्योग के लिए प्रसिद्द है ?
(a) आगरा
(b) फ़िरोज़ाबाद
(c) मुरादाबाद
(d) अलीगढ़
(e) कानपुर
Q14. क्षेत्रफल के अनुसार, सबसे
छोटा महाद्वीप कौन सा है?
 
(a) यूरोप
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) दक्षिण अमेरिका
(d) अन्टार्कटिका
(e) एशिया
Q15. केंद्रीय भवन शोध संस्थान
किस शहर में स्थित है ?
(a) रुड़की (उत्तराखंड)
(b) कटक (ओड़िशा)
(c) नागपुर (महाराष्ट्र)
(d) करनाल (हरियाणा)
(e) कानपुर (उत्तर प्रदेश)
                                                                                
Solutions
1. Ans.(c)
2. Ans.(d)
3. Ans.(d)
4. Ans.(e)
5. Ans.(c)
6. Ans.(d)
7. Ans.(c)
8. Ans.(b)
9. Ans.(e)
10. Ans.(a)
11. Ans.(c)
12. Ans.(a)
13. Ans.(b)
14. Ans.(b)

15. Ans.(a)
Static Awareness Quiz on Banking/RRB | Bankersadda Hindi_1.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me