जैसा कि आप जानते है कि SBI PO की परीक्षा का अंतिम दौर शुरू होने वाला है, और इसमें व्यक्तिगत साक्षात्कार और समूह चर्चा शामिल है, और इसे लेकर आपके मन में बहुत से विचार और प्रश्न उठ रहे होंगे. किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला छात्र, विशेषकर जिसने SBI PO मुख्य परीक्षा को पास किया हो और GDPI दौर के लिए तैयारी कर रहा हो, अपने संघर्ष के समय थोडा भावुक हो जाते है. तो छात्रों यदि आप व्यक्तिगत साक्षात्कार में सफल होते है तो आपको पता होना चाहिए कि आप एक विशेष व्यक्ति है, कुछ तो आपमें अलग बात है, तभी तो आपने यह मुकाम हासिल किया है, एक बात ध्यान रखिये कि SBI PO मुख्य परीक्षा पास करना साधारण बात नहीं है. अब आपके जीवन में सफल होने के बीच सिर्फ एक ही बाधा है, और आपको अब बस GDPI में सफल होने के लिए पूरी शिद्दत के साथ मेहनत करनी है और फिर आपके हाथ में सफलता अर्थात सरकारी नौकरी हाथ में होगी. इस आर्टिकल में, हम आपके साथ व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे जो आपके अंतिम संघर्ष अर्थात SBI PO Interview और Group Discussion में सहायता करेंगें. व्यक्तिगत साक्षात्कार आपका 30 अंको है जबकि Group Discussion 20 अंको का है. यहाँ हम आपको बताएँगे कि कैसे एक व्यक्ति को स्वयं को साक्षात्कार में प्रस्तुत करना चाहिए:
- जो कपडे आप पहनते है और जो व्यवहार करते है वह दूसरो को प्रभावित करता है और आपके व्यक्तित्व का प्रतिबिंब होता है, यह विचित्र, अनुशासित या परिष्कृत होन चाहिये. आपको साक्षात्कार में सही कपड़ो का चयन करना और सही व्यवहार को प्रदर्शित करना बेहद आवश्यक है क्योकि पहला प्रभाव ही अंतिम प्रभाव होता है. कोशिश कीजिये कि औपचारिक कपडे पहने, शांत रहे और नर्वस होने से बचें. जो आपका साक्षात्कार करेंगे वह वृद्ध होंगे साथ हो उनके पास वृहद् अनुभव होगा, वह एक नज़र में किसी भी व्यक्ति का परिक्षण करने में सक्षम होंगें.
- याद रखें साक्षात्कार से पूर्व अपना मोबाइल बंद कर दें. साक्षात्कार के लिए रूम में प्रवेश करने के बाद दरवाजे को धीरे से बंद करें. सभी को विनम्रता के साथ अभिवादन कीजिये, आप Good Morning Sirs/Madams (Afternoon or Evening, समय के अनुसार कर सकते है). यदि साक्षात्कार पैनल में केवल एक महिला है तो उनका अलग से अभिवादन कीजिये. बैठने के लिए साक्षातकर्ता की आज्ञा का इंतज़ार कीजिये. आज्ञा पाने के बाद ही बैठिये.
- आपको अपने नाम का अर्थ और पौराणिक महत्व का ज्ञान होना बेहद आवश्यक है. बल्कि आपके परिवार के सदस्यों के नाम के अर्थ के बारे में भी आपको पता होना चाहिए. साक्षातकर्ता के पास आपसे सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध होगी और वह इससे सम्बंधित प्रश्न पूछ सकते है. साथ ही आपने जिस विषय में स्नातक का अध्ययन किया है उसे भी फिर से तैयार कर लीजिये क्योकि उस से भी प्रश्न पूछे जा सकते है.
- अपने समग्र शैक्षणिक जीवन के दौरान आपके द्वारा किए गए अतिरिक्त गतिविधियों का उल्लेख कीजिये. कार्य करने के अलावा विभिन्न गतिविधियों के बारे में साक्षात्कारकर्ता को बताने पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, जिससे आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व का भी ज्ञान होगा. आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपको अपनी होब्बिस से सम्बंधित किसी भी प्रश्न का उत्तर देना पड़ सकता है इसलिए अपने आप को तैयार रखे.
- आपको हमेशा अपने आप को अपडेट रखना चाहिए, दुनिया में इस समय क्या हो रहा है, विशेषकर अपने देश में, आपको इन सब की जानकारी होना बेहद आवश्यक है. ऐसी जानकारी के साथ संपर्क में रहने के लिए सबसे प्रभावी उपकरण सामान्य जागरूकता और कर्रेंट अफेयर्स के ज्ञान को मजबूत करना है. इसके लिए आप hindicurrentaffairs.adda247.com का अनुसरण कर सकते है. और अपने आप को नवीनतम जानकारी से अपडेट कर सकते है. और सबसे जरुरी बिंदु, आपको सभी बैंक की जानकारी से स्वयं को अपडेट रखना चाहिए. आपको बैंकिंग की सभी नवीन जानकारी के बारे में ज्ञान होना चाहिए जिसके माध्यम से आप इस विषय से सम्बंधित सभी मूलभूत प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम होंगे जैसे आपके बैंक अकाउंट के बारे में, आपके बैंक के बारे में, इंटरेस्ट रेट, टैगलाइन , मोटो, लोगो आदि के बारे में आपको पता होना चाहिए.
- समूह चर्चा वह परिक्षण है जिसके माध्यम से बैंक, उम्मीदवार के व्यक्तित्व लक्षण और कौशल के बारे में जनता है. समूह चर्चा में, आपको अपने शब्दों को सावधानी से चुनना होगा ताकि एक विषय के हर पहलू को संक्षिप्त और तर्कपूर्ण तरीके से व्यक्त किया जा सके. पिछले साल समूह चर्चा में एक चरण और जोड़ा गया, जिसमे समूह चर्चा के बाद एक समूह अभ्यास भी कराया गया. इस समूह अभ्यास में उम्मीदवारों में 8 गुण / विशेषताओं / पैरामीटर का एक सेट दिया गया था, जिन्हें विषय / स्थिति / सोचने की क्षमता/ उनकी समझ के अनुसार प्राथमिकता देना था.
समूह चर्चा: एसबीआई पीओ 2016 में प्रस्तुत
कैसे प्राथमिकता अभ्यास को हल करें?
इसे स्वयं अभ्यास करें: प्राथमिकता अभ्यास
- Knowledge
- Proactive
- Helping attitude
- To meet people
- Manipulating
- Diplomatic
- Tech Savvy
- Positive thinking
- Customer has more options
- Customer gets more discounts
- Government gets more revenue
- Packaging industry gets boost
- Transparency in billing
- Ease of eCommerce
- Fair market





