Bankersadda Hindi   »   SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज...

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 20 जून, 2021 – Revision Test

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 20 जून, 2021 – Revision Test – Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC:Revision Test

Directions (1-5):  निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

सात व्यक्ति- A, B, C, D, E, F और G एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिनों- सोमवार से रविवार तक मॉल जाते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। सभी व्यक्ति विभिन्न ब्रांड- ओप्पो, वनप्लस, सैमसंग, एमआई, एप्पल, वीवो, पिक्सेल के मोबाइल पसंद करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों।

एप्पल मोबाइल पसंद करने वाले व्यक्ति के पहले और बाद में समान संख्या में व्यक्ति मॉल जाते हैं। D और एप्पल मोबाइल पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य एक व्यक्ति मॉल जाता है। D और ओप्पो मोबाइल पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य दो व्यक्ति मॉल जाते हैं। E और वनप्लस मोबाइल पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य तीन व्यक्ति मॉल जाते हैं। E, वनप्लस पसंद करने वाले व्यक्ति के बाद मॉल नहीं जाता है। वह व्यक्ति जिसे वीवो मोबाइल पसंद है वह एमआई मोबाइल पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक पहले मॉल जाता है। A और वीवो मोबाइल पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य कोई व्यक्ति मॉल नहीं जाता है। A मंगलवार को मॉल नहीं जाता है। C और पिक्सेल मोबाइल पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य दो व्यक्ति मॉल जाते हैं। C को ओप्पो मोबाइल पसंद नहीं है। D को वनप्लस और एमआई मोबाइल पसंद नहीं है। E और F को ओप्पो मोबाइल पसंद नहीं है। F, B और A को एमआई मोबाइल पसंद नहीं है।


Q1. निम्नलिखित में से कौन एप्पल मोबाइल पसंद करता है? 

(a) E

(b) B

(c) A

(d) F

(e) इनमें से कोई नहीं


Q2. निम्नलिखित में से कौन सा मोबाइल B पसंद करता है?

(a) पिक्सेल 

(b) वीवो 

(c) वनप्लस 

(d) ओप्पो 

(e) इनमें से कोई नहीं


Q3. निम्नलिखित में से कौन सा संयोजन सत्य है?

(a) सोमवार-E-ओप्पो 

(b) मंगलवार-C-पिक्सेल

(c) शुक्रवार-D-वीवो

(d) बुधवार-A-वनप्लस

(e) कोई भी सत्य नहीं है


Q4. निम्नलिखित पांच में से चार निश्चित रूप से एक समूह के आधार पर समान हैं, वह समूह ज्ञात कीजिये जो उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) E-ओप्पो

(b) B-वनप्लस

(c) G-एमआई 

(d) C-वीवो

(e) F-एप्पल


Q5. निम्नलिखित में से कौन शनिवार को मॉल जाता है?

(a) A

(b) B

(c) C

(d) D

(e) E


Directions (6-10): निम्नलिखित व्यवस्था का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।


V 1 W $ Y 2 B E 6 # 9 D H 8 G & Z N R 4 P I J M Q 3 % T @ © U K 5 


Q6. निम्नलिखित में से कौन दी गई व्यवस्था के बाएं छोर से पंद्रहवें के बाएं से सातवें स्थान पर है?

(a) 2

(b) B

(c) 6

(d) E

(e) इनमें से कोई नहीं


Q7. दी गई व्यवस्था में ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद में एक स्वर है?

(a) कोई नहीं

(b) एक 

(c) दो 

(d) तीन 

(e) तीन से अधिक 


Q8. दी गई व्यवस्था में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक बाद एक अक्षर और ठीक पहले एक संख्या है?

(a) कोई नहीं

(b) एक 

(c) दो 

(d) तीन 

(e) तीन से अधिक


Q9. दी गई व्यवस्था में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद में एक प्रतीक है?

(a) कोई नहीं

(b) एक 

(c) दो 

(d) तीन 

(e) तीन से अधिक


Q10. निम्नलिखित में से कौन दी गई व्यवस्था के बाएं छोर से दसवें के बाएं से सातवें स्थान पर है?

(a) 2

(b) B

(c) 6

(d) E

(e) इनमें से कोई नहीं


Direction (11-15): निम्नलिखित प्रश्नों में, कथनों में विभिन्न तत्वों के बीच संबंध को दर्शाया गया है। कथनों के बाद निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों के आधार पर निष्कर्षों का अध्ययन कीजिये और उचित उत्तर का चयन कीजिये:

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है

(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।


Q11. कथन:  W>T=Y<P≥F≥G=B<N

निष्कर्ष I: W<P II: N>Y


Q12. कथन:  O≥ R>T=S=W≥Q=X≤Z

निष्कर्ष  I:  O=X II: O>X


Q13. कथन:  I>U≤Y<L>R>W≥T=M 

निष्कर्ष I: I>R II: L>M


Q14. कथन: X<Y= R<E≥W<P≤B<M

निष्कर्ष I: E>X II: M>W


Q15. कथन: A>Q ≤H=P≤W=F<P<G

 निष्कर्ष I: P<A II: P≥A

prime_image
[related_posts_view]