Bankersadda Hindi   »   SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज...

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 3 मई, 2021 – Direction sense

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 3 मई, 2021 – Direction sense | Bankersadda Hindi_1.1

Q1. A अपने घर से निकलता है और 20 मीटर तक सीधे चलता है, फिर दायें मुड़कर 10 मीटर चलता है। फिर वह बायें मुड़कर 30 मीटर चलता है और अंतिम बार दायें मुड़कर चलना आरम्भ करता है। यदि वह उत्तर दिशा की ओर चलता है, तो उसने किस दिशा में चलना आरंभ किया था?

(a) पूर्व                           

(b) पश्चिम

(c) उत्तर                        

(d) दक्षिण

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q2. गाँव B, गाँव A के उत्तर दिशा में स्थित है। गाँव C, गाँव B के पूर्व दिशा में स्थित है, गाँव D, गाँव A के बाईं ओर स्थित है। गाँव C के संदर्भ में, गाँव D किस दिशा में है? 

(a) पश्चिम                         

(b) दक्षिण पूर्व

(c) दक्षिण

(d) उत्तर पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं   


Directions (3-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।  

बिंदु S, बिंदु P के 40 मी उत्तर की ओर है।  बिंदु Q, बिंदु S के 15 मी पश्चिम की ओर है। बिंदु U, बिन्दु S के 25 मी पश्चिम की ओर है। बिंदु T, बिंदु Q के 20 मी दक्षिण की ओर है। बिंदु R, बिंदु T के 15 मी पूर्व की ओर है। बिंदु V, बिंदु P के 15 मी पश्चिम की ओर है। 


Q3. निम्नलिखित में से कौन-से बिंदु एक सीधी रेखा में है?  

(a) S, T, P

(b) T, V, R

(c) S, Q, V

(d) T, V, Q

(e) U, Q, R 


Q4. R के सन्दर्भ में, P किस दिशा में है? 

(a) दक्षिण

(b) उत्तर

(c) पूर्व

(d) पश्चिम

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता  


Q5. यदि एक व्यक्ति बिंदु U से 10मी पूर्व की ओर जाता है और दायें मुड़ता है, तो वह निम्नलिखित में से सबसे पहले किस बिंदु पर पहुंचेगा? 

(a) V

(b) S

(c) T

(d) P

(e) R 


Direction (6-7): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 

विराट बिंदु A से 10 मी पूर्व की ओर जाता है और बिंदु P पर पहुंचता है। फिर वह बाईं ओर मुड़ता है और 8 मी चलने के बाद बिंदु Q पर पहुंचता है। फिर वह अपनी दायीं ओर मुड़ता है और 6 मी चलने के बाद बिंदु R पर पहुंचता है। अंत में, वह दक्षिण की ओर मुड़ता है और 7 मी चलने के बाद बिंदु  D पर पहुँचता है।


Q6. बिंदु A के संदर्भ में, बिंदु D किस दिशा में है?

(a) उत्तर

(b) पूर्व

(c) पश्चिम

(d) उत्तर-पूर्व

(e) उत्तर-पश्चिम


Q7. निम्नलिखित में से कौन-सा, बिंदु P और R के बीच का अंतर है?

(a) 6 मी

(b) 7 मी

(c) 8 मी

(d) 9 मी

(e) 10 मी


Direction (8-10): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


बिंदु R, बिंदु T के 10 मी दक्षिण में है. बिंदु U,बिंदु R के 3 मी पूर्व में है. बिंदु V, बिंदु U के 5 मी दक्षिण में है. बिंदु W, बिंदु V के 6 मी पश्चिम में है. बिंदु S, बिंदु W के 10 मी उत्तर में है. बिंदु Q, बिंदु S के 6 मी पूर्व में है. बिंदु P, बिंदु Q के 5 मी उत्तर में है.


Q8. निम्नलिखित में से कौन-सा, बिंदु S के सन्दर्भ में बिंदु U की दिशा को दर्शाता है?

(a) दक्षिण-पूर्व

(b) उत्तर-पश्चिम

(c) दक्षिण-पश्चिम 

(d) पश्चिम

(e) उत्तर-पूर्व


Q9. बिंदु P से बिंदु T कितनी दूर और किस दिशा में है?

(a) 5 मी दक्षिण

(b) 3 मी पूर्व

(c) √34 मी पश्चिम

(d) 3 मी पश्चिम

(e) 5 मी उत्तर


Q10. बिंदु S और बिंदु R के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) √5 मी

(b) √34 मी

(c) 16 मी

(d) 3√5 मी

(e)  4 मी


Q11. एक व्यक्ति बिंदु X से दक्षिण की ओर चलता है. 48 मी चलने के बाद वह दाएं मुड़ता है और 7 मी चलता है. फिर वह दाएं मुड़ता है और 24 मी चलता है. फिर वह दाएं मुड़ता है और 14 मीटर चलता है और बिंदु Y पर रुकता है. आरंभिक बिंदु से वह कितनी दूर और किस दिशा में है?   

(a) 50 मी उत्तर-पूर्व

(b) 15मी उत्तर

(c) 25मी दक्षिण-पूर्व

(d) 50मी उत्तर

(e) 10मी दक्षिण-पूर्व


Q12. हाउस A, हाउस M के पूर्व की ओर है. हाउस B, हाउस A के उत्तर की ओर है. हाउस C, हाउस B के दक्षिण की ओर है. हाउस M से हाउस C किस दिशा की ओर है?

(a) पूर्व

(b) दक्षिण-पूर्व

(c) उत्तर-पूर्व

(d) आँकड़ें अपर्याप्त

(e) उत्तर


Q13. J, पूर्व की ओर 20 मीटर दौड़ता है और दाएं ओर मुड़ जाता है और 10 मीटर दौड़ता है। फिर वह दाएं ओर मुड़ता है और 9 मीटर दौड़ता है। दोबारा वह दाएं ओर मुड़ता है और 5 मीटर दौड़ता है। इसके बाद वह बाएँ ओर मुड़ता है और 12 मीटर दौड़ता है और अंत में वह दाएं ओर मुड़ता है और 6 मीटर दौड़ता है। अब J का मुख किस दिशा की ओर है?

(a) पूर्व

(b) पश्चिम

(c) उत्तर 

(d) दक्षिण

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q14. L अपने कार्यालय से दक्षिण-पूर्व की ओर 6 किमी जाती है। फिर वह पश्चिम की ओर मुड़कर 15 किमी जाती है। इसके बाद वह उत्तर-पश्चिम की ओर 6 किमी जाती है और अंत में वह 11 किमी पूर्व की ओर जाती है। वह अपने कार्यालय से कितनी दूरी पर है?  

(a) 10 किमी

(b) 11 किमी

(c) 4 किमी

(d) 6 किमी

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q15. एक लड़की उत्तर की ओर मुख करते हुए घड़ी की सुई की दिशा में 100 (डिग्री) फिर घड़ी की विपरीत दिशा में 190 (डिग्री) घूमती है। लड़की की नई दिशा कौन सी है?

(a) उत्तर-पूर्व   

(b) पश्चिम

(c) दक्षिण-पूर्व

(d) दक्षिण

(e) इनमें से कोई नहीं 

Solutions

S1. Ans. (b)

S2. Ans. (e)

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 3 मई, 2021 – Direction sense | Bankersadda Hindi_2.1

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 3 मई, 2021 – Direction sense | Bankersadda Hindi_3.1

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 3 मई, 2021 – Direction sense | Bankersadda Hindi_4.1

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 3 मई, 2021 – Direction sense | Bankersadda Hindi_5.1

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 3 मई, 2021 – Direction sense | Bankersadda Hindi_6.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me