Bankersadda Hindi   »   SBI Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज –...

SBI Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 24 मई, 2021 – रक्त सम्बन्ध (Blood Realtions)

 SBI Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 24 मई, 2021 – रक्त सम्बन्ध (Blood Realtions) | Bankersadda Hindi_1.1


Reasoning Ability section बैंकिंग परीक्षा का एक स्कोरिंग सेक्शन है.  यदि आपके बेसिक्स क्लियर करने के लिए अधिक से अधिक क्विज की प्रैक्टिस करते हैं और स्टडी प्लान को पूरी तरह से फॉलो करते हैं, तो आप इस परीक्षा को आसानी से क्रैक कर सकते हैं. Hindi Bankersadda, SBI PO, Clerk प्रीलिम्स  परीक्षा के लिए Reasoning Ability क्विज़ में सभी important और  expected प्रश्न उपलब्ध कराता है, जिसे रेगुलर बेसिस पर attempt कर आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं. 

आज  24 मई, 2021 की क्विज़   रक्त सम्बन्ध (Blood Realtions) questions  पर आधारित है…



Directions (1-3): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये। 


A @ B का अर्थ है कि A, B का पिता है। 

A % B का अर्थ है कि A, B का पति है।  

A $ B का अर्थ है कि A, B की बहन है। 

A ₤ B का अर्थ है कि A, B की माता है। 

A ¥ B का अर्थ है कि A, B का भाई है। 


Q1. “E, T के ग्रैंडफादर है” व्यंजक को सत्य स्थापित करने के लिए प्रश्नवाचक चिह्न के स्थान पर क्या आना चाहिए?

E @ V ? N % R ₤ T

(a) @

(b) ₤

(c) ¥

(d) %

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q2. यदि दिया गया व्यंजक निश्चित रूप से सत्य है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

A % L $ K ₤ B ¥ C

(a) K, A की सिस्टर-इन-लॉ है 

(b) C, K की पुत्री है 

(c) A, B का पिता है  

(d) C, L का पुत्र है  

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q3. निम्नलिखित व्यंजक में से कौन-सा, यदि सत्य है, “N, R की बहन है” को सत्य स्थापित करता है?

(a) F ₤ U @ N $ K ¥ R

(b) N $ F ₤ K ¥ R $ U

(c) R $ U ¥ K $ N 

(d) N ₤ F $ K ¥ R $ U

(e) इनमें से कोई नहीं  


Directions (4-6): दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये:

M, N की पुत्री है और L की बहन है। K, L की पुत्री है और G की ग्रैंडडॉटर है। F, M की सिस्टर-इन-लॉ है। L, M का एकमात्र सहोदर है।


Q4. K, N से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) ग्रैंडसन 

(b) ग्रैंडडॉटर 

(c) पुत्री 

(d) डॉटर-इन-लॉ 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q5. F, G से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) पुत्री 

(b) माता 

(c) डॉटर-इन-लॉ 

(d) मदर-इन-लॉ 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q6. X, Y से विवाहित है। Y, Z की माता है। Z, V की बहन है। Y की केवल एक पुत्री है। V, W से विवाहित है। R, W का पुत्र है। T, W की माता है। 

X, R से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) ग्रैंडफादर 

(b) पिता 

(c) अंकल 

(d) फादर-इन-लॉ 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Directions (7-9): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

K, F की डॉटर-इन-लॉ है। K, V की पुत्री है। V की दो संतान है। R, T का ग्रैंडसन है। F का केवल एक पुत्र है। T, V से विवाहित नहीं है। P, X की माता है और M से विवाहित है। F, J का पिता है। M, K का सहोदर है। M का कोई पुत्र नहीं है। 


Q7. यदि W, M का पिता है, तो V, R से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) ग्रैंडमदर 

(b) ग्रैंडफादर 

(c) बहन 

(d) भाई 

(e) पति  


Q8. P, K से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) माता  

(b) फादर-इन-लॉ 

(c) सिस्टर-इन-लॉ 

(d) भाई 

(e) पति  


Q9. X, K से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) माता 

(b) नेफ्यू 

(c) बहन 

(d) नीस 

(e) पति  


Direction (10-12): दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये: 

एक परिवार में D, W का सन-इन-लॉ है। U, E का ब्रदर-इन-लॉ है। S, E का एकमात्र पुत्र है। J, U से विवाहित है। Q, W की ग्रैंडडॉटर है। L, S का पुत्र है। W, E की पत्नी है। E की कोई बहन नहीं है।


Q10. S, U से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) माता 

(b) नीस 

(c) अंकल 

(d) भाई 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q11. L, Q से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) माता 

(b) बहन 

(c) अंकल 

(d) भाई 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q12. J, W से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) मदर-इन-लॉ 

(b) सिस्टर-इन-लॉ 

(c) अंकल 

(d) भाई 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Directions (13-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

आठ सदस्यों के परिवार में पाँच महिला सदस्य हैं। G, A का सन-इन-लॉ है, जो B से विवाहित है। B दो पुत्रियों की माता है। F, H का ब्रदर-इन-लॉ है। D, M और N की माता है। F परिवार का एक विवाहित सदस्य है। 


Q13. M, B से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) ग्रैंडसन 

(b) ग्रैंडडॉटर 

(c) सन 

(d) या तो (a) या (b)

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता  


Q14. H, M से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) ग्रैंडमदर 

(b) माता 

(c) बहन 

(d) मैटरनल आंटी 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q15. F, A से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) पुत्र 

(b) भाई 

(c) सन-इन-लॉ 

(d) ब्रदर-इन-लॉ 

(e) इनमें से कोई नहीं 



Practice More Questions of Reasoning for Competitive Exams:

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me