Bankersadda Hindi   »   SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज...

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जून, 2021 – Revision Test

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जून, 2021 – Revision Test | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC:Revision Test

Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

बारह व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में प्रत्येक में छह व्यक्ति इस प्रकार बैठे हैं कि आसन्न व्यक्तियों के बीच समान दूरी है। पंक्ति-1 में A, B, C, D, E और F बैठे हैं और उन सभी का मुख दक्षिण की ओर है। पंक्ति-2 में P, Q, R, S, T और V बैठे हैं और उन सभी का मुख उत्तर की ओर है। अतः, दी गई बैठक व्यवस्था में एक पंक्ति में बैठे प्रत्येक सदस्य का मुख दूसरी पंक्ति के अन्य सदस्य की ओर है।

P, T के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। न तो P न ही T पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठा है। A, E के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। न तो A और न ही E का मुख T या P की ओर है। A किसी अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। R का मुख A की ओर नहीं है और R पंक्ति के अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। F और C के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। न तो F और न ही C का मुख T की ओर है। C अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। V और Q के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। F, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A का मुख V की ओर नहीं है।


Q1. V के दायीं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) एक

(b) दो

(c) तीन

(d) कोई नहीं

e) पांच


Q2. V, B से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार Q, C से संबंधित है। निम्नलिखित में से कौन समान पैटर्न का अनुसरण करते हुए P से संबंधित है?

(a) F

(b) A

(c) D

(d) E

(e) इनमें से कोई नहीं


Q3. V के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?

(a) V, A की ओर मुख करता है।

(b) T, V का निकटतम पड़ोसी नहीं है।

(c) C उस व्यक्ति की ओर मुख करता है जो V के बांये से दूसरे स्थान पर है।

(d) V पंक्ति के अंतिम छोर में से एक पर बैठता है।

(e) R, V के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है।


Q4. निम्नलिखित में से कौन पंक्तियों के अंतिम छोर पर बैठा है?

(a) D, F

(b) V, S

(c) Q, S

(d) B, D

(e) इनमें से कोई नहीं


Q5. निम्नलिखित में से कौन B की ओर मुख करता है?

(a) V

(b) S

(c) Q

(d) R

(e) T


Q6. निम्नलिखित में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं इसलिए एक समूह बनाते हैं, निम्नलिखित में से कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) CEHL

(b) PRUY

(c) FHKO

(d) QSUX

(e) JLOS


Q7. शब्द ‘ATMOSPHERE’ में अक्षरों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनमें से प्रत्येक के बीच में उतने ही अक्षर हैं जितने अंग्रेजी वर्णमाला में उनके बीच हैं?

(a) एक

(b) तीन

(c) दो

(d) चार

(e) कोई नहीं


Q8. यदि शब्द GEOGRAPHY में, सभी स्वरों को उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है और सभी व्यंजनों को उसके पिछले अक्षर से बदल दिया जाता है, और सभी अक्षरों को बाएं से दाएं वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाता है। तो निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर दाएं छोर से चौथा है?

(a) P

(b) B

(c) G

(d) O 

(e) F


Q9. यदि संख्या ‘53982764’, विषम अंक में से एक घटाया जाता है और सम संख्या में एक जोड़ा जाता है और संख्याओं को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। तो बाएं छोर से तीसरे अंक और दाएं छोर से चौथे अंक का योग क्या है?

(a) 8

(b) 12

(c) 10

(d) 5

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q10. शब्द ‘OPTIMISM’ के पहले, तीसरे, छठे और आठवें अक्षर से शब्द में प्रत्येक अक्षर का एक बार प्रयोग करके कितने शब्द बनाए जा सकते हैं?

(a) तीन

(b) एक 

(c) कोई नहीं

(d) दो

(e) तीन से अधिक


Directions (11-14): निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिये और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

एक परिवार में तीन पीढ़ियों में नौ सदस्य और तीन विवाहित जोड़े हैं। परिवार में केवल चार पुरुष सदस्य हैं। Q, T का पुत्र है जो P की डॉटर-इन-लॉ है। X, V का पिता है। R, S की माता है जो U का पिता है। S, W का सन-इन-लॉ है। V अविवाहित है और U की आंट है। X, R से विवाहित नहीं है।


Q11. निम्नलिखित में से कौन X का सन-इन-लॉ है?

(a) P

(b) S

(c) Q

(d) R

(e) U


Q12. R, Q से किस प्रकार संबंधित है?

(a) ग्रैंडफादर 

(b) पिता

(c) बहन

(d) ग्रैंडमदर 

(e) भाई


Q13. निम्नलिखित में से कौन V का नेफ्यू है?

(a) Q

(b) S

(c) R

(d) P

(e) T


Q14. T के सन्दर्भ में कौन सा कथन असत्य है?

(a) T, U की माता है

(b) P, T का फादर-इन-लॉ है

(c) X, T की माता है

(d) T, V की बहन है

(e) सभी सत्य हैं


Q15. यदि एक परिवार में 5 सदस्य हैं, K, P की मदर-इन-लॉ है। L, R का पिता है। O, P का पुत्र है। R अविवाहित महिला है। K, O से किस प्रकार संबंधित है?

(a) माता 

(b) पिता 

(c) आंट 

(d) ग्रैंडमदर 

(e) बहन 


Solutions

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जून, 2021 – Revision Test | Bankersadda Hindi_2.1

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जून, 2021 – Revision Test | Bankersadda Hindi_3.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

SBI PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 19 जून, 2021 – Revision Test | Bankersadda Hindi_4.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me