Bankersadda Hindi   »   SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 4th...

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 4th November – Direction Sense

 SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 4th November – Direction Sense | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Direction
Sense
 

Direction (1-2): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

एक व्यक्ति बिंदु X से पूर्व की ओर चलना आरम्भ करता है। 5 किमी चलने के बाद वह बाएं मुड़ता है और 3 किमी चलता है। यहाँ से वह अपने दाएं ओर मुड़ता है और 4 किमी चलता है। इसके बाद वह अपने दाएं ओर मुड़कर 7 किमी चलता है। फिर वह अपने दाएं ओर मुड़ता है और 12 किमी चलकर बिंदु Y पर रुक जाता है। 

Q1. यदि बिंदु Z, बिंदु Y से उत्तर में 4 किमी दूर है तो बिंदु Z और बिंदु X के मध्य कितनी दूरी है?

(a) 6 किमी

(b) 4 किमी

(c) 5 किमी

(d) 3 किमी

(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. बिंदु Y के संदर्भ में, बिंदु X कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में है?

(a) 3 किमी, दक्षिण-पूर्व

(b) 3√2, उत्तर-पूर्व

(c) 5 किमी, उत्तर-पूर्व

(d) 4√2, दक्षिण-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q3. A, D से 1मी पश्चिम में है। F, E से 5 किमी दक्षिण में है। B, D से 2 मी उत्तर में है, D जो C से 4मी उत्तर में है। E, B से 3किमी पूर्व में है। बिंदु A के संदर्भ में, बिंदु F किस दिशा में है?

(a) उत्तर पश्चिम

(b) उत्तर पूर्व

(c) दक्षिण पश्चिम

(d) दक्षिण पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं 

Direction (4-6): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

एक व्यक्ति 3 किमी तक चलता है, फिर दायें ओर मुड़ता है और 5 किमी चलता है, फिर बायीं ओर मुड़ता है और 4 किमी चलता है और फिर से दायीं ओर मुड़ता है और 6 किमी चलता है। फिर वह तीन बार क्रमागत रूप से बायीं ओर मुड़ता है और क्रमशः 7 किमी है, 15 किमी और 4 किमी चलता है।

Q4. यदि अब व्यक्ति पश्चिम दिशा की ओर उन्मुख है, तो आरम्भ में उसने किस दिशा से चलना शुरू किया था?

(a) उत्तर

(b) पश्चिम

(c) पूर्व

(d) दक्षिण

(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. व्यक्ति के आरंभिक और अंतिम बिंदु के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है? (प्रश्न संख्या 4 में दी गई शर्तें लागू करें)।

(a) √41

(b) √29

(c) 3 √43

(d) 2√29

(e) इनमें से कोई नहीं

Q6. तीसरी बार मुड़ने के सन्दर्भ में, अंतिम बिंदु किस दिशा में है? (प्रश्न संख्या 4 में दी गई शर्तें लागू करें)।

(a) उत्तर-पूर्व 

(b) उत्तर-पश्चिम

(c) दक्षिण-पूर्व

(d) दक्षिण-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (7-8): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

A, B के उत्तर की ओर 1 मी की दूर पर है, B जो F के उत्तर की ओर 2 मी की दूरी पर है। E,A के पूर्व की ओर 5 मी की दूरी पर है और D,B के दक्षिण पूर्व की ओर है और D, F के साथ रेखा में 5 मी की दूरी पर है।

Q7. D के सन्दर्भ में, E किस दिशा में है और उनके बीच की दूरी कितनी है?

(a) 5 मी, पूर्व

(b) 3 मी, उत्तर 

(c) 2 मी, दक्षिण

(d) 2 मी, पश्चिम 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q8. D के सन्दर्भ में, A किस दिशा में है? 

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) दक्षिण

(c) उत्तर

(d) दक्षिण-पूर्व 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q9. प्रकाश अपने कार्यालय की ओर चलना शुरू करता है। वह उत्तर की ओर 15 मीटर चलता है और फिर पश्चिम की ओर 10 मीटर चलता है। फिर वह दक्षिण की तरफ मुड़ता है और 5 मीटर चलता है. फिर वह पूर्व दिशा में मुड़ता हैं और 8 मीटर चलता है। अंत में, वह दाएं मुड़ता हैं और 10 मीटर चलता है. तो वह अपने प्रारंभिक बिंदु से कितनी दूर और किस दिशा में है? 

(a) 2 मीटर, पश्चिम  

(b) 5 मीटर, पूर्व 

(c) 6 मीटर, दक्षिण 

(d) 3 मीटर, दक्षिण 

(e) 2 मीटर, पूर्व

Q10. गौरंगी T बिंदु से चलना शुरू करती है, उत्तर दिशा की तरफ बिंदु U तक चलती है जो 4 मीटर की दूरी पर है। वह 90° पर अपने बाएं मुड़ती है और बिंदु W तक चलती है जो 4 मीटर की दूरी पर है, फिर वह 90° दाएं मुड़ती हैं और 3 मीटर चलकर बिंदु P पर पहुँचती है, फिर से वह 90° दाएं मुडती हैं और 1 मीटर चलकर बिंदु Q पर पहुँचती है, फिर वह 90°बाएं मुडती हैं और बिंदु V,जो 1 मीटर की दूरी पर हैं पर पहुँचती हैं और फिर से, वह 90° दाएं मुडती है और 3 मीटर की दूरी पर स्थित बिंदु R पर पहुँचती हैं तो बताएं कि T और R के बीच कितनी दूरी है?

(a) 4 मीटर

(b) 5 मीटर

(c) 7 मीटर

(d) 8 मीटर

(e) इनमें से कोई नहीं  

Directions (11-12): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 

दिया गया है: 

A*B का अर्थ B, A से 1 मीटर पूर्व की ओर है 

A@B का अर्थ B, A से 1 मीटर पश्चिम की ओर है

A#B का अर्थ B, A से 1 मीटर दक्षिण की ओर है

A%B का अर्थ B, A से 1 मीटर उत्तर की ओर है

A!B का अर्थ B, A से 2 मीटर पूर्व की ओर है 

Q11. यदि R @ P # Q ! S * T सत्य है, तो P के संदर्भ में, T किस दिशा में है?

(a) दक्षिण-पूर्व

(b) दक्षिण-पश्चिम

(c) उत्तर-पूर्व

(d) उत्तर-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. यदि D ! O # R @ E % M ! N सत्य है, तो D के संदर्भ में, बिंदु M किस दिशा में है?

(a) दक्षिण

(b) पश्चिम

(c) उत्तर

(d) पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं

Q13. छवि बिंदु-A से चलना आरंभ करती है। कुछ समय चलने के बाद, वह अपने बाएँ ओर मुड़ती है और चलना जारी रखती है, फिर वह कुछ समय बाद अपने दाएं ओर मुड़ती है। अब वह कुछ दूरी तक चलती है, फिर अपने बाएँ ओर मुड़ती है तथा इसके बाद वह अपने दाएं ओर मुड़ती है। अंतत: दोबारा दाएं ओर मुड़ने के बाद वह रुक जाती है। यदि अब वह पश्चिम दिशा की ओर चल रही है, बिंदु-A से उसने किस दिशा में चलना आरंभ किया था? 

(a) दक्षिण

(b) पूर्व

(c) उत्तर

(d) पश्चिम

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

Directions (14-15): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों की उत्तर दीजिये: 

बिंदु P, बिंदु Q के 12 मीटर पूर्व में है। बिंदु Q, बिंदु R के 9 मीटर उत्तर में है और साथ ही बिंदु S के 11मी दक्षिण में है।

बिंदु T , बिंदु S के 8 मीटर पश्चिम में है। बिंदु R, बिंदु U के 14 मीटर दक्षिण में है। बिंदु W, बिंदु R के 15 मी पश्चिम में स्थित है।

Q14. बिंदु S के सन्दर्भ में, बिंदु W किस दिशा में है?

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) दक्षिण-पश्चिम

(c) उत्तर-पूर्व

(d) दक्षिण-पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q15. U और P के मध्य की न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) √29 मी

(b) 13 मी

(c) √37 मी

(d) 6 मी

(e) इनमें से कोई नहीं

ALSO CHECK:

 

SOLUTIONS:

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 4th November – Direction Sense | Bankersadda Hindi_2.1
SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 4th November – Direction Sense | Bankersadda Hindi_3.1
SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 4th November – Direction Sense | Bankersadda Hindi_4.1SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 4th November – Direction Sense | Bankersadda Hindi_5.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me