Bankersadda Hindi   »   SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं...

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 26 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Time and Work, work and wage, Pipe and Cistren)

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 26 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Time and Work, work and wage, Pipe and Cistren) | Bankersadda Hindi_1.1

Quantitative Aptitude section में स्कोर करने के लिए उम्मीदवारों को डेली Quantitative Aptitude mocks को अटेम्प्ट करने की आवश्यकता है. Hindi Bankersadda, SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए Quantitative Aptitude  क्विज़ में सभी important और  expected प्रश्न उपलब्ध कराता है. 

 आज 26 नवम्बर, 2020 की क्वांट क्विज Miscellaneous (Time and Work, work and wage, Pipe
and Cistren)
 based questions 
पर आधारित है… 

Q1. P, Q और R किसी कार्य को 36 दिनों में कर सकते हैं। P और Q मिलकर, R द्वारा अकेले किए गए कार्य का दोगुना कर सकते हैं तथा P और R मिलकर, Q द्वारा अकेले किए गए कार्य का तीन गुना कर सकते हैं। समान कार्य को करने के लिए R द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिये। 
(a) 80 दिन 
(b) 72 दिन
(c) 108 दिन
(d) 96 दिन
(e) 120 दिन 
Q2. एक कार्य को 5 पुरुष 16 दिनों में करते हैं और समान कार्य को 8 महिलाएं 15 दिनों में पूरा करती हैं। 2 पुरुष और 3 महिलाएं मिलकर उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं? 
(a) 22 दिन
(b) 20 दिन 
(c) 21 दिन
(d) 18 दिन 
 (e) 24 दिन
Q3. ‘A’, ‘B’ की तुलना में 40% कम कार्यकुशल है ‘B’ जो ‘C’ की तुलना में 20% कम समय में समान कार्य कर सकता है। यदि A और B मिलकर 12 दिनों में कार्य का 80% भाग पूरा कर सकते हैं, तो B और C मिलकर कार्य का 60% भाग कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?  
(a) 2 दिन 
(b) 4 दिन 
(c) 6 दिन 
(d) 8 दिन 
(e) 10 दिन 
Q4. सतीश, अभिषेक से 25% कम कार्यकुशल है। भव्य, सतीश से 100% अधिक कार्यकुशल है। यदि सतीश और भव्य मिलकर काम  20/3  दिन में पूरा कर सकते हैं। ज्ञात कीजिए कि भव्य और अभिषेक मिलकर कितने दिनों में कार्य पूरा कर सकते हैं?  
(a) 5 दिन 
(b) 20/3 दिन 
(c) 4 दिन 
(d) 6 दिन 
(e) 17/3  दिन 
Q5. प्रिया एक कार्य के 1/2  भाग को 10 दिनों में पूरा कर सकती है जबकि पूजा 10 दिनों में इस कार्य के 1/3 भाग को पूरा कर सकती है। यदि प्रिया कार्य करना आरंभ करती है और वे दोनों वैकल्पिक दिनों में कार्य करती हैं, तो दोनों को कार्य समाप्त करने में कितना समय लगेगा? 
(a) 15 दिन 
(b) 18 दिन
(c) 21 दिन
(d) 24 दिन
(e) 27 दिन  

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 26 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Time and Work, work and wage, Pipe and Cistren) | Bankersadda Hindi_2.1

Q8. 8 पुरुष 4 महिलायें मिलकर एक कार्य को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक दिन में एक पुरुष द्वारा किया गया कार्य, एक दिन में एक महिला द्वारा किये गए कार्य का दोगुना है। यदि 8 पुरुष और 4 महिलायें कार्य करना आरंभ कर देते हैं और 2 दिन बाद, 4 पुरुष कार्य छोड़ देते हैं और 4 नई महिलायें शामिल हो जाती हैं, तो यह कार्य कितने अतिरिक्त दिनों में पूरा होगा?
(a) 5 दिन
(b) 8 दिन
(c) 6 दिन
(d) 4 दिन
(e) इनमें से कोई नहीं

Q9. A, किसी कार्य को 10 दिन में कर सकता है, जबकि B अकेला इस कार्य को 15 दिनों में कर सकता है। वे 5 दिनों के लिए एक साथ कार्य करते हैं और शेष कार्य C द्वारा 2 दिनों में किया जाता है। यदि वे इस पूरे कार्य के लिए 450 रुपए प्राप्त करते हैं, तो वे इस राशि को किस प्रकार विभजित करेंगे?
(a) 225 रु., 150 रु., 75 रु.
(b) 250 रु., 100 रु., 100 रु.
(c) 200 रु., 150 रु., 100 रु.
(d) 175 रु., 175 रु., 100 रु.
(e) इनमें से कोई नहीं

Q10. यदि 13 लड़कों के साथ 12 पुरुष 3 दिन में 4893.75 रुपए अर्जित कर सकते हैं और 6 लड़कों के साथ 5 पुरुष 5 दिनों में 3562.50 रुपए अर्जित कर सकते हैं, तो 4 लड़कों के साथ 3 पुरुष कितने समय में 3150 रुपए अर्जित करेंगे?
(a) 8 दिन
(b) 7 दिन
(c) 10 दिन
(d) 9 दिन
(e) इनमें से कोई नहीं

Q11. एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे द्वारा किया गया कार्य 3: 2: 1. के अनुपात में है। एक कारखाने में 20 पुरुष, 30 महिलाएं और 36 बच्चे हैं। उनका साप्ताहिक वेतन 780 रुपए है , जो पुरुषों, महिलाओं और बच्चों द्वारा किए गए कार्य के अनुपात में विभाजित है। 2 सप्ताह के लिए 15 पुरुषों, 21 महिलाओं और 30 बच्चों का वेतन कितना होगा?
(a) 585 रुपए
(b) 292.5 रुपए
(c) 1170 रुपए
(d) 900 रुपए
(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. टैप A, 24 मिनट में एक टैंक भर सकता है और टैप B, 30 मिनट में समान टैंक को भर सकता है, अन्य टैप C, 20 मिनट में टैंक को खाली कर सकता है। यदि टैप A और टैप B को एक साथ खोला जाता है और छह मिनट के बाद टैप C भी खोला जाता है, तो शेष टैंक को भरने में लिया गया कुल समय ज्ञात कीजिए?
(a) 18 मिनट
(b) 14 मिनट
(c) 22 मिनट
(d)12 मिनट
(e) 16 मिनट

Q13. एक टंकी में दो पाइप हैं। एक पाइप इसे 15 घंटे में पानी से भर सकता है और दूसरा पाइप इसे 12 घंटे में खाली कर सकता है।यदि जब टंकी का 3/5 वां भाग भरा हुआ है तो दोनों पाइप को एकसाथ खोले जाने पर कितने घंटे में टंकी खाली हो जाएगी?
(a)36 घंटे
(b)24 घंटे
(c)60 घंटे
(d)45 घंटे
(e)30 घंटे

Q14. पाइप A एक खाली टंकी के 2/3 वें भाग को 20 मिनट में भरता है, जबकि पाइप A और पाइप B मिलकर इस खाली टंकी को 12 मिनट में भरते हैं, तो पाइप B, 15 मिनट में खाली टंकी का कितना भाग भरेगा?
(a)1/3 भाग
(b)2/3 भाग
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) 1/4 भाग
(e)3/4 भाग

Q15. एक टैंक से 8 पाइप जुड़े हैं, जिनमें से कुछ निकासी पाइप हैं और कुछ प्रवेशिका पाइप हैं। सभी निकासी पाइपों और प्रवेशिका पाइपों की क्षमता समान है। एक निकासी पाइप द्वारा टैंक को खाली करने में लगने वाला समय, टैंक को भरने में पाइपों (8 पाइपों) द्वारा लगने वाले समय से दोगुना है। कितने पाइप निकासी हैं?
(a) 5
(b) 2
(c) 3
(d) 4
(e) 6

SOLUTIONS:

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 26 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Time and Work, work and wage, Pipe and Cistren) | Bankersadda Hindi_3.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 26 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Time and Work, work and wage, Pipe and Cistren) | Bankersadda Hindi_4.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 26 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Time and Work, work and wage, Pipe and Cistren) | Bankersadda Hindi_5.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 26 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Time and Work, work and wage, Pipe and Cistren) | Bankersadda Hindi_6.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 26 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Time and Work, work and wage, Pipe and Cistren) | Bankersadda Hindi_7.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 26 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Time and Work, work and wage, Pipe and Cistren) | Bankersadda Hindi_8.1

                             26 November , 2020 क्वांट क्विज के लिए PDF link



Practice More Questions of Quantitative Aptitude for Competitive Exams:

Practice with Crash Course and Online Test Series for IBPS Clerk Prelims 2020:

Register Here for Bank Exams 2020 Preparation

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me