Bankersadda Hindi   »   SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं...

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 25 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Partnership, Mixture and allegation)

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 25 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Partnership, Mixture and allegation) | Bankersadda Hindi_1.1

Quantitative Aptitude section में स्कोर करने के लिए उम्मीदवारों को डेली Quantitative Aptitude mocks को अटेम्प्ट करने की आवश्यकता है. Hindi Bankersadda, SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए Quantitative Aptitude  क्विज़ में सभी important और  expected प्रश्न उपलब्ध कराता है. 

 आज 25 नवम्बर, 2020 की क्वांट क्विज Miscellaneous Miscellaneous (Partnership, Mixture and allegation) based questions  पर आधारित है… 

Q1. वीर और मान्यु क्रमशः x और (x+4) (महीने के लिए 6000 और 8000 रूपए के निवेश से एक कारोबार में शामिल होते हैं। अंत में, वीर का लाभ हिस्सा, मान्यु के लाभ हिस्से से 3900 रुपए कम है। यदि कुल लाभ 12900 रुपए है, तो x का मान (महीने में) ज्ञात कीजिए। 
(a) 12
(b) 8
(c) 6
(d) 10
(e) 14
Q2. अभि, राहुल और रोला एक व्यवसाय में प्रवेश करते हैं। अभि को कुल लाभ का 3/8 वां भाग मिला और शेष लाभ राहुल और रोला के बीच बराबर बांटा गया। यदि अभि की आय में 420 रुपये की वृद्धि होती है तो कुल लाभ 8% से बढ़कर 16% हो जाता है। तो रोला द्वारा निवेश की गई पूंजी ज्ञात कीजिए?
(a) Rs 4250
(b) Rs 3420
(c) Rs 4375
(d) Rs 3850
(e) Rs 5235
Q3. तीन भागीदार A, B और C अपनी-अपनी राशि को 3: 5: 7. के अनुपात में निवेश करता है। चार महीने के अंत में A कुछ राशि का निवेश इस प्रकार करता है, कि उसका कुल निवेश, C के आरंभिक निवेश के बराबर होगा। यदि लाभ में C का हिस्सा 3150 रूपए है, तो कुल वार्षिक लाभ कितना होगा?
(a) 8150 रुपए
(b) 7950 रुपए
(c) 8000 रुपए
(d) 7500 रुपए
(e) 8900 रुपए
Q4. A,B,C…,F,G ने 7:6:5:….2:1 के अनुपात में पैसा निवेश किया। जिस अवधि के लिए उन्होंने पैसे का निवेश किया वह 1: 2: 3… .6: 7 के अनुपात में है। वर्ष के अंत में किसे अधिकतम लाभ प्राप्त होगा?
(a) A
(b) G
(c) B
(d) F
(e) D
Q5. वीर और अनुराग ने क्रमशः 1200 और 1600 रुपये का निवेश किया और 15 महीनों के बाद वीर कुल लाभ का 2/23 भाग निकाल लेता है, जबकि अनुराग कुल लाभ का 4/3 भाग शामिल करता है। यदि दो वर्ष के अंत में वीर और अनुराग के लाभ के हिस्से का अनुपात 9:14 है, तो वीर और अनुराग के लाभ के हिस्से के मध्य अंतर ज्ञात कीजिए।
(a) 400 रुपए
(b) 450 रुपए
(c) 500 रुपए
(d) 550 रुपए
(e) 600 रुपए 
Q6. अनिल और देशू एक साझेदारी में कुल समय के 1/3 भाग और 2/( 5) भाग के लिए निवेश करते हैं। अनिल सक्रिय साझेदार है, इस लिए देशु को उसके कुल वास्तविक लाभ का 87 1/2% प्राप्त होता है और देशु का शेष लाभ अनिल को दिया जाता है जिसके फलस्वरूप अनिल के लाभ का देशु के लाभ से 7:5 का अनुपात हो जाता है, अनिल का देशु के निवेश से क्रमश: अनुपात ज्ञात कीजिए।
(a)25:33 
(b)31:33
(c)33:32
(d)33:25
(e)30:31
Q67. A और B इस प्रकार एक साझेदारी में निवेश करते हैं कि कुल समय के 1/3 के बाद A शेष समय के आधे समय के लिए अपने प्रारंभिक निवेश का 50% बढ़ाता है और शेष समय के लिए वह अपने प्रारंभिक निवेश का दोगुना निवेश करता है। यदि B संपूर्ण समय के लिए A के प्रारंभिक निवेश का दोगुना निवेश करता है, तो ज्ञात कीजिए A के लाभ, B के लाभ से कितने प्रतिशत अधिक या कम है?
(a) 25% कम
(b) 33.33% अधिक
(c) 25% अधिक
(d) 33.33% कम
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q8.  वीर, समीर और दिव्यराज एक व्यवसाय में 35000 रुपये की कुल राशि निवेश करते हैं। वीर का निवेश, समीर के निवेश से आधा गुना अधिक है, जबकि दिव्यराज का निवेश, वीर के निवेश से 25% अधिक है। यदि दिव्यराज प्रत्येक वर्ष के अंत में 1000 रुपये वापस ले लेता है, तो तीन वर्ष के अंत में समीर, वीर और दिव्यराज के लाभ का अनुपात ज्ञात कीजिए।
(a)  4 : 6 : 7
(b) 4 : 6 : 9
(c)  4 : 5 : 7
(d) 4 : 3 : 7
(e) 4 : 9 : 7

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 25 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Partnership, Mixture and allegation) | Bankersadda Hindi_2.1

Q10. दो बर्तनों में दूध और पानी का एक मिश्रण है। पहले बर्तन में, दूध का पानी से अनुपात 3: 2 है और दूसरे बर्तन में यह अनुपात 5: 1 है। इन दोनों बर्तनों से 55 लीटर के बर्तन को इस प्रकार भरा जाता है, जिसके परिणामस्वरूप मिश्रण में दूध और पानी 8: 3 के अनुपात में होता है. दूसरे बर्तन से कितने लीटर मिश्रण निकाला जाता हैं?
(a) 36 ली
(b) 60 ली
(c) 40 ली
(d) 30 ली
(e) 42 ली
Q11. सैंडी के पास 16 लीटर के क्षमता वाला एक बर्तन है जो शराब और पानी के मिश्रण से भरा है और मिश्रण में शराब का प्रतिशत 75% है। यदि सैंडी मिश्रण की कुछ मात्रा को शुद्ध शराब के साथ प्रतिस्थापित करती है, तो बर्तन में केवल 10% पानी होता है। बर्तन से निकाले गए पानी की मात्रा, बर्तन की क्षमता का कितना प्रतिशत है?
(a) 22%
(b) 15%
(c) 25%
(d) 18%
(e) 20%
Q12. दूध और पानी के 120 लीटर मिश्रण में, पानी की तुलना में दूध 88 लीटर अधिक है। जब दूध का ‘a’ लीटर निकाला जाता है और पानी का (a+15) लीटर मिलाया जाता है, तो मिश्रण में दूध का पानी से अनुपात 3:2 हो जाता है। ‘a’ का मान ज्ञात कीजिए।  
(a) 23 
(b) 14
(c) 21
(d) 28 
(e) 16 
Q13. दो कंटेनर A और B हैं। A में दूध और पानी का मिश्रण 3 : Y  के अनुपात में  है तथा B में केवल 75 लीटर शुद्ध पानी है। A से मिश्रण का 75 लीटर निकाल दिया जाता है और B में मिश्रित किया जाता है ताकि B में दूध और पानी का अंतिम अनुपात 3 : 7 हो। Y का मान ज्ञात कीजिए।
(a) 7
(b) 5
(c) 1
(d) 2
(e) 4
Q14.  60 रूपए प्रति किग्रा की दर वाली प्रकार A के 8 किग्रा गेंहू को, X रुपए प्रति किग्रा की दर वाली प्रकार B के 12 किग्रा गेंहू के साथ मिश्रित किया जाता है। परिणामी मिश्रण की कीमत 67.2 रुपए प्रति किग्रा है, तो 25% का लाभ कमाने के लिए प्रकार B के गेहूं को किस कीमत पर बेचा जाना चाहिए?
(a) 84 Rs.
(b) 96 Rs.
(c) 104 Rs. 
(d) 90 Rs.
(e) 78 Rs.
Q15. पहले मिश्रण में, दूध का पानी से अनुपात 7:9 है। पहले मिश्रण में, दूसरे मिश्रण का 24 लीटर मिलाने के बाद (पानी का दूध से अनुपात 3:5 है), अंतिम मिश्रण में दूध और पानी की मात्रा बराबर हो जाती है। अंतिम मिश्रण में दूध की कुल मात्रा ज्ञात कीजिए। 
(a) 28 लीटर
(b) 30 लीटर
(c) 36 लीटर
(d) 32 लीटर
(e)  24 लीटर
SOLUTIONS:


SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 25 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Partnership, Mixture and allegation) | Bankersadda Hindi_3.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 25 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Partnership, Mixture and allegation) | Bankersadda Hindi_4.1

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 25 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Partnership, Mixture and allegation) | Bankersadda Hindi_5.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 25 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Partnership, Mixture and allegation) | Bankersadda Hindi_6.1

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 25 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Partnership, Mixture and allegation) | Bankersadda Hindi_7.1

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 25 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Partnership, Mixture and allegation) | Bankersadda Hindi_8.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me