Bankersadda Hindi   »   SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं...

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 24नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Age, Number system, fraction)

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 24नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Age, Number system, fraction) | Bankersadda Hindi_1.1

Quantitative Aptitude section में स्कोर करने के लिए उम्मीदवारों को डेली Quantitative Aptitude mocks को अटेम्प्ट करने की आवश्यकता है. Hindi Bankersadda, SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए Quantitative Aptitude  क्विज़ में सभी important और  expected प्रश्न उपलब्ध कराता है. 

 आज 24 नवम्बर, 2020 की क्वांट क्विज Miscellaneous (Age, Number system, fraction) based questions  पर आधारित है… 

Q1. हेमंत की वर्तमान आयु, 6 वर्ष पहले मनोज की आयु से 6 वर्ष अधिक है। विकाश की वर्तमान आयु, 2 वर्ष पहले हेमंत की आयु से 8 वर्ष कम है। यदि अब से 10 वर्ष बाद हेमंत, मनोज और विकाश की औसत आयु 32 वर्ष होगी। विकाश की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।  
(a) 18 वर्ष 
(b) 24 वर्ष 
(c) 32 वर्ष 
(d) 30 वर्ष 
(e) 26 वर्ष 
Q2. रितु और प्रिया की वर्तमान आयु का औसत  22 है । 8 वर्षो क बाद, प्रिया और रितु की आयु का अनुपात 7:8 है , तो 2 वर्ष पहले रितु की आयु का प्रिया  की आयु से अनुपात क्या होगा ?
(a) 12 : 11
(b) 11 : 9
(c) 8 : 7
(d) 9 : 7
(e) 13 : 11 
Q3. कपिल और रेनू की औसत आयु 11 वर्ष और 6 महीने है। 3 वर्ष बाद, रेनू, लक्ष्मी के साथ प्रतिस्थापित की जाती है तथा लक्ष्मी और कपिल की औसत आयु  16 वर्ष और 6 महीने हो जाती है। यदि  2 वर्ष पहले लक्ष्मी की आयु 14 वर्ष थी। 10 वर्ष बाद रेनू की आयु ज्ञात कीजिये। 
(a) 21 वर्ष
(b) 23 वर्ष
(c) 20 वर्ष
(d) 22 वर्ष
(e) 18 वर्ष
Q4. पिता की वर्तमान आयु उसके पुत्र की वर्तमान आयु के दोगुने से 6 वर्ष अधिक है। चार वर्ष बाद, पिता और पुत्र की औसत आयु 34 वर्ष होगी। तो, पुत्र की वर्तमान आयु का पिता की वर्तमान आयु से अनुपात ज्ञात कीजिए? 
(a) 3:7
(b) 2:1
(c) 5:2
(d) 11:6
(e) 9:4

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 24नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Age, Number system, fraction) | Bankersadda Hindi_2.1

Q6. एक दम्पति की वर्तमान औसत आयु 29 वर्ष है, क्रमश: 2 वर्ष और 4 वर्ष के बाद एक बालक और एक बालिका का जन्म होता है। वर्तमान समय से 8 वर्ष बाद परिवार की औसत आयु ज्ञात कीजिए।
(a) 18
(b) 19
(c) 20
(d) 21
(e) 22
Q7. नीरज की वर्तमान आयु, समीर की वर्तमान आयु का  20% है। कुछ वर्षों बाद, नीरज की आयु, उस समय समीर की आयु का 60% हो जाएगी। इस अवधि के दौरान समीर की आयु में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
(a) 100 %
(b) 120 %
(c)  80 %
(d)  90 %
(e) 125 %
Q8. अमित की वर्तमान आयु बिन्नी की वर्तमान आयु का 75% है जहां चिंटू की वर्तमान आयु, बिन्नी की वर्तमान आयु का 5/8 वां है। अगर चिंटू और बिन्नी की उम्र में अंतर तथा बिन्नी और अमित की उम्र में 6 साल का अंतर है तो दो साल बाद उनकी उम्र का औसत ज्ञात करें?
(a) 44 वर्ष
(b) 42 वर्ष
(c) 36 वर्ष
(d) 40 वर्ष
(e) 38 वर्ष
Q9. शिवम् की आयु, अविनाश की आयु का 4/5 वां है, जबकि 5 वर्ष बाद अविनाश की आयु, प्रदीप की वर्तमान आयु के दुगुना के बराबर होगी। यदि सभी तीनों की आयु का योग 37 वर्ष होगा। तो शिवम् की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए। 
(a) 15
(b) 10
(c) 12
(d) 17
(e) 20
Q10. यदि हम भिन्न के अंश में 4 जोड़ते हैं और हर में 50% की वृद्धि करते हैं तो दोनों बराबर हो जाते हैं। और जब अंश में 5 की वृद्धि करते है और हर दोगुना हो जाता है, तो यह वास्तविक भिन्न के बराबर हो जाता है। उस भिन्न का दोगुना कितना होगा?
(a) 4/5
(b) 3/2
(c) 8/5
(d) 5/2
(e) 5/3
Q11. एक दो-अंकीय संख्या उलट (reversed) जाती है,जब उस संख्या का (1/5) वां भाग इसमें जोड़ा जाता है। उस संख्या का 40% ज्ञात कीजिए।  
(a) 32
(b)36
(c) 20
(d)28
(e)18

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 24नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Age, Number system, fraction) | Bankersadda Hindi_3.1

Q13. यदि अभिषेक की आयु, आयुष की आयु का 3/4 भाग है। आयुष की आयु उसके दो पुत्रों की औसत आयु से 11 वर्ष अधिक है, जिनकी कुल आयु 50 वर्ष है, तो अभिषेक और आयुष की आयु का अन्तर ज्ञात कीजिए।
(a) 14 वर्ष
(b) 6 वर्ष
(c) 12 वर्ष
(d) 8 वर्ष
(e) 9 वर्ष 
Q14. 4 क्रमागत सम संख्याओं का योग, 3 क्रमागत विषम संख्याओं के योग से 94 अधिक है और यदि सबसे बड़ी सम संख्या एवं सबसे छोटी विषम संख्या का औसत 42 है। तो दूसरी सबसे छोटी सम संख्या ज्ञात कीजिए। 
(a) 32
(b) 42
(c) 36
(d) 46
(e) 48
Q15. यदि एक भिन्न का अंश 150% बढ़ जाता है तथा भिन्न का हर 25% घट जाता है, परिणामी भिन्न 8 का 11 1/9%  हो जाता है। वास्तविक भिन्न क्या है? 
(a) 2/7
(b) 4/15
(c) 2/9
(d) 4/17
(e) 5/18
SOLUTIONS:

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 24नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Age, Number system, fraction) | Bankersadda Hindi_4.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 24नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Age, Number system, fraction) | Bankersadda Hindi_5.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 24नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Age, Number system, fraction) | Bankersadda Hindi_6.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 24नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Age, Number system, fraction) | Bankersadda Hindi_7.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me