Bankersadda Hindi   »   SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं...

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 9 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 9 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_1.1

Quantitative Aptitude section में स्कोर करने के लिए उम्मीदवारों को डेली Quantitative Aptitude mocks को अटेम्प्ट करने की आवश्यकता है. Hindi Bankersadda, SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए Quantitative Aptitude  क्विज़ में सभी important और  expected प्रश्न उपलब्ध कराता है. 


 आज 9 दिसम्बर, 2020 की क्वांट क्विज Caselet based questions  पर आधारित है… 

Directions (1 – 5): नीचे दिए गये अनुच्छेद का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
चार विद्यालय हैं – A, B, C और D।विद्यालय A के कुल विद्यार्थियों का, विद्यालय-D  के कुल विद्यार्थियों से अनुपात 2 : 3 हैऔर विद्यालय B में कुल विद्यार्थी,विद्यालय A के कुल विद्यार्थियों से 500 कम हैं तथाविद्यालयC के कुल विद्यार्थियों का,विद्यालयBके कुल विद्यार्थियों से अनुपात 16: 7 है। विद्यालय A और विद्यालयC के कुल विद्यार्थियों के क्रमशः 60% और 75% गेम खेलते हैं और विद्यालयC में गेम खेलने वाले विद्यार्थियों की संख्या,विद्यालय D में गेम खेलने वाले विद्यार्थियों की संख्या से 30 अधिक है। विद्यालयB के 210 विद्यार्थीगेम नहीं खेलते हैं और चारोंविद्यालयों में गेम खेलने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 3580 है। 
Q1. विद्यालयA और C में मिलाकर गेम खेलने वाले विद्यार्थियों का, विद्यालय D में गेम खेलने वाले कुल विद्यार्थियों से अनुपात ज्ञात कीजिये।
(a) 15 : 16
(b) 16 : 15
(c) 14 : 23
(d) 23 : 14
(e) 16 : 19
Q2. विद्यालयC और D में मिलाकर गेम नहीं खेलने वाले विद्यार्थी, विद्यालय A के कुल विद्यार्थियों की तुलना में लगभग कितने प्रतिशत अधिक या कम हैं?
(a) 14% 
(b) 15%
(c) 17%
(d) 16%
(e) 18%
Q3. सभी विद्यालयों में गेम खेलने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या और सभी विद्यालयों में गेम नहीं खेलने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या का अंतर ज्ञात कीजिये ।
(a) 450
(b) 465
(c) 495
(d) 420
(e) 445

Q4. यदि विद्यालय C में 80% लड़के गेम खेलते हैं और विद्यालयC में गेम खेलने वाले लड़कों का,गेम खेलने वाली लड़कियों से अनुपात 3: 2 है, तो ज्ञात कीजिये कि विद्यालयC में गेम खेलने वाली लड़कियां,विद्यालयC में कुल लड़कियों कीलगभग कितनी प्रतिशत हैं? 
(a) 59%
(b) 40%
(c) 62%
(d) 69%
(e) 30%
Q5. विद्यालय E में, गेम खेलने वाले विद्यार्थी,विद्यालयC में गेम खेलने वाले विद्यार्थियों की तुलना में 30% अधिक हैं। यदि विद्यालयE में गेम खेलने वाले विद्यार्थियों और गेम न खेलने वाले विद्यार्थियों के बीच अंतर 800 है, तो विद्यालयEऔर Dमें विद्यार्थियों  की कुल संख्या के बीच का अंतर ज्ञात कीजिये।       
(a) 520 
(b) 620
(c) 590
(d) 550
(e) 470

Directions (6-10):नीचे दिए गए गद्यांश का अध्ययन कीजिये और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
एक स्कूल के पीसीएम सेक्शन में 800 विद्यार्थी हैं। नीचे दिए गए आंकड़े 3 विषयों (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हैं।
केवल भौतिक विज्ञान, केवल रसायन विज्ञान और केवल गणित में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का अनुपात 6: 5: 10 है। तीनों विषयों में मिलाकर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी, केवल रसायन विज्ञान में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के बराबर हैं। केवल भौतिकी और रसायन विज्ञान में मिलाकर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी, केवल रसायन विज्ञान और गणित में मिलाकर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के बराबर हैं। 
केवल भौतिकी और रसायन विज्ञान में मिलाकर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी, केवल भौतिकी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का 50% हैं। केवल भौतिकी और गणित में मिलाकर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी, केवल रसायन विज्ञान और गणित में मिलाकर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों से 20 अधिक हैं। सभी 3 विषयों में मिलाकर अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी 80 हैं।
Q6. भौतिकी में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिये।
(a) 450
(b) 480
(c) 400
(d) 440
(e) 430
Q7. केवल गणित में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी, केवल रसायन विज्ञान में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों से कितने प्रतिशत अधिक या कम हैं? 
(a) 100%
(b) 150%
(c) 50%
(d) 75%
(e) 125%
Q8. कम से कम दो विषयों में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
(a) 320
(b) 300
(c) 240
(d) 270
(e) 350
Q9. या तो रसायन विज्ञान या गणित में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिये।
(a) 600
(b) 450
(c) 480
(d) 540
(e) 550

Q10. तीनों विषयों में मिलाकर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी, तीनों विषयों में मिलाकर अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का कितने प्रतिशत हैं?
(a) 140%
(b) 110%
(c) 125%
(d) 95%
(e) 145%
Directions (11-15):दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।  
आयुष की दो पुत्रियां (स्नेहा और नेहा) और दो पुत्र (विवेक और विकास) हैं। आयुष की वर्तमान आयु, दोनों पुत्रों की वर्तमान आयु के योग और दोनों पुत्रियों की वर्तमान आयु के योग के 125% के बराबरहै। 8 वर्ष पहले, विकास, स्नेहा से 20 वर्ष बड़ा था, जो उस समय अपनी बहन से 16 वर्ष छोटी थी। 10 वर्ष पहले, आयुष की आयु का उस समय विवेक की आयु से अनुपात 3: 1 था। 
Q11. चार वर्ष बाद नेहा की आयु का, दस वर्ष बाद विवेक की आयु से अनुपात ज्ञात कीजिए।
(a) 2 : 1
(b) 1 : 2
(c) 1 : 1
(d) 3 : 2
(e) 2 : 3
Q12. सभी पांच सदस्यों की वर्तमान आयु का औसत ज्ञात कीजिए। 
(a) 39.6 वर्ष 
(b) 39.4 वर्ष
(c) 38.8 वर्ष
(d) 38.4 वर्ष
(e) 39.2 वर्ष
Q13. विवेक और विकास की मिलाकर वर्तमान आयु के योग तथा स्नेहा और नेहा की मिलाकर वर्तमान आयु के योग के बीच अंतर कितना है? 
(a) 14 वर्ष 
(b) 21 वर्ष
(c) 18 वर्ष
(d) 20 वर्ष
(e) 12 वर्ष
Q14. सबसे बड़ी संतान की आयु का सबसे छोटी संतान की आयु के मध्य अंतर, नेहा की वर्तमान आयु का कितना प्रतिशत है? 
(a) 44 4/9%
(b) 55 5/9%
(c) 57 1/2%
(d) 66 2/3%
(e) 60%
Q15. यदि चार वर्ष पहले आयुष की पत्नी की आयु का, चार वर्ष पहले उसकी बड़ी संतान की आयु से अनुपात 5: 3  था तो 15 वर्ष बाद आयुष की आयु और उसकी पत्नी की आयु के मध्य अंतर ज्ञात कीजिए। 
(a) 4 वर्ष 
(b) 10 वर्ष 
(c) 5 वर्ष 
(d) 6 वर्ष 
(e) 8 वर्ष

Solutions

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 9 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_2.1

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 9 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_3.1

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 9 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_4.1

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 9 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_5.1

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 9 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_6.1

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 9 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_7.1

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 9 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_8.1                     

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me