Bankersadda Hindi   »   SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं...

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़ : 7 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़ : 7 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_1.1

Reasoning Ability section बैंकिंग परीक्षा का एक स्कोरिंग सेक्शन है.  यदि आपके बेसिक्स क्लियर करने के लिए अधिक से अधिक क्विज की प्रैक्टिस करते हैं और स्टडी प्लान को पूरी तरह से फॉलो करते हैं, तो आप इस परीक्षा को आसानी से क्रैक कर सकते हैं. Hindi Bankersadda, SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं  के लिए Reasoning Ability क्विज़ में सभी important और  expected प्रश्न उपलब्ध कराता है, जिसे रेगुलर बेसिस पर atempt कर आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं. 

आज 7 दिसम्बर, 2020 की क्विज़ Miscellaneous based questions पर आधारित है…

 

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V और W एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि कोनों पर बैठे व्यक्ति केंद्र की ओर उन्मुख हैं और भुजा के मध्य में बैठे व्यक्ति केंद्र के बाहर की ओर उन्मुख हैं. उनमें से प्रत्येक विभिन्न रंग अर्थात् लाल, नीला, हरा, गुलाबी, पीला, संतरी, ग्रे और सफ़ेद पसंद करते हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों.
गुलाबी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति U के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है. R और गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य एक व्यक्ति बैठा है. R के ठीक दाएं स्थान पर बैठा व्यक्ति हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के विपरीत स्थान पर बैठा है. सफ़ेद रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, संतरी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के विपरीत बैठा है. R के निकटतम पड़ोसी सफ़ेद रंग पसंद नहीं करते हैं. ग्रे रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति का निकटतम पड़ोसी है. Q, V के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है, जो T के ठीक बाएं स्थान पर बैठा है. Q संतरी रंग पसंद नहीं करता है. P और W एक-दूसरे के ठीक बाएं बैठे हैं. W, Q का निकटतम पड़ोसी नहीं है. P और नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य एक व्यक्ति बैठा है. W पीला रंग पसंद करता है और बाहर की ओर उन्मुख है.

Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति संतरी रंग पसंद करता है? 
(a) Q
(b) T
(c) S
(d) U
(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. निम्नलिखित में से कौन T के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है? 
(a) U
(b) R
(c) V
(d) W
(e) इनमें में से कोई नहीं

Q3. निम्नलिखित में से कौन हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक दाएं स्थान पर बैठा है? 
(a) T
(b) V
(c) S
(d) Q
(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. T के बाईं ओर से गिने जाने पर, T और W के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं? 
(a) एक
(b) दो
(c) चार
(d) तीन
(e) कोई नहीं

Q5. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित रूप से एक समूह पर आधारित हैं, कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है?
(a) R
(b) T
(c) U
(d) Q
(e) P

Direction (6-10): इन प्रश्नों में, कथनों में दर्शाए गए तत्वों के मध्य सम्बन्ध दर्शाया गया है और उन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं. दिए गए कथनों पर आधारित निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उचित उत्तर चुनिए-

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है.
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है.
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है.
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है.
(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं.

Q6. कथन: K<I>L≥Y>T=R<W≤D
निष्कर्ष I: L>R II: D≥T

Q7. कथन:  E=D≥C>V<U<N>M
निष्कर्ष I:  C<E  II: N>D

Q8. कथन:  O<Z=Q=T≥L≥A ≤B
निष्कर्ष I: A<Z II: Z=A

Q9. कथन: P<H<J≤K>B>S≤X
निष्कर्ष I: K≥P II: S>K

Q10. कथन: W≤ C=Y≥N>F=J≤T
निष्कर्ष I: N≥T II: C>J

Directions (11-15):   दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

एक निश्चित कूट भाषा में,
‘masked peace night property’ को ‘la ja ta sa’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है,

‘senior peace property’ को ‘sa ty ta’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है,

‘masked peace  science wing’ को ‘ja sa op nm’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है,

‘water save wing’ को ‘op vs rt’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है,


Q11. 
निम्नलिखित में से कौन-सा कूट ‘night’ को निरुपित करता है
(a) sa
(b) ta  
(c) la
(d) ja
(e) इनमें से कोई नहीं


Q12. 
दी गई कूट भाषा में ‘peace’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाता है
(a) ja
(b) sa
(c) op
(d) nm
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता


Q13. 
दी गई कूट भाषा में ‘property’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाता है
(a) la
(b) ja
(c) sa
(d) ta
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता


Q14. 
निम्नलिखित में से ‘senior wing science’ के लिए क्या कूट हो सकता है?
(a) op ja nm
(b) op ta nm
(c) ty nm op
(d) sa ta op
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता


Q15. 
दी गई कूट भाषा में ‘water’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाता है
(a) vs
(b) rt
(c) op
(d) nm
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

  SOLUTIONS:

  Solutions (1-5):

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़ : 7 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_2.1

S1.Ans(c)
S2.Ans(b)
S3.Ans(e)
S4.Ans(c)
S5.Ans(d)

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़ : 7 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_3.1

 

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़ : 7 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_4.1

S11.Ans(c)
S12.Ans(b)
S13.Ans(d)
S14.Ans(c)
S15.Ans(e)

Practice with Crash Course and Online Test Series for IBPS Clerk Prelims:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़ : 7 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_5.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me