Bankersadda Hindi   »   SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं...

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़ : 31 दिसम्बर, 2020 | Puzzle, Syllogism, Miscellaneous

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़ : 31 दिसम्बर, 2020 | Puzzle, Syllogism, Miscellaneous | Bankersadda Hindi_1.1

Reasoning Ability section बैंकिंग परीक्षा का एक स्कोरिंग सेक्शन है.  यदि आपके बेसिक्स क्लियर करने के लिए अधिक से अधिक क्विज की प्रैक्टिस करते हैं और स्टडी प्लान को पूरी तरह से फॉलो करते हैं, तो आप इस परीक्षा को आसानी से क्रैक कर सकते हैं. Hindi Bankersadda, SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं  के लिए Reasoning Ability क्विज़ में सभी important और  expected प्रश्न उपलब्ध कराता है, जिसे रेगुलर बेसिस पर attempt कर आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं. 

आज 31 दिसम्बर, 2020 की क्विज़ Puzzle, Syllogism, Miscellaneous  based questions पर आधारित है…


Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये.
नौ व्यक्ति एक पंक्ति में इस प्रकार बैठे हैं जिसमें कुछ उत्तर की ओर जबकि कुछ दक्षिण की ओर उन्मुख हो कर बैठे हैं. A उस व्यक्ति के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है जो C के बाएं से चौथे स्थान पर बैठा है. C पंक्ति के अंतिम छोर में से किसी एक पर बैठा है. E किसी एक अंतिम छोर पर F के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है. D किसी एक अंतिम छोर से चौथे स्थान पर बैठा है. K, D के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है. न तो C न ही K, A का निकटतम पडोसी है. दो से अधिक व्यक्ति समान दिशा की ओर उन्मुख होकर एकसाथ नहीं बैठे हैं. G और H एकदूसरे के निकटतम पडोसी हैं. B, H के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है. F, G के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है और वह G के समान दिशा की ओर उन्मुख है. A और E, K के समान दिशा की ओर उन्मुख है, K जो दक्षिण दिशा की ओर उन्मुख नहीं है.
Q1. निम्नलिखित में से कौन K बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है?
(a) C
(b) E
(c) F
(d) G
(e)  इनमें से कोई नहीं
Q2. A और H के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?
(a) तीन
(b) चार
(c) पांच
(d) पांच से अधिक
(e) कोई नहीं
Q3. C के सन्दर्भ में B की स्थिति क्या है?
(a) दायें से तीसरा
(b) बाएं से दूसरा
(c) ठीक दायें
(d) बाएं से चौथा
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q4. निम्नलिखित में से कौन D के दायें से दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है? 
(a) G
(b) F
(c) A
(d) C
(e) कोई नहीं
Q5. निम्नलिखित में से कौन K और D दोनों का निकटतम पडोसी है? 
(a) B
(b) F
(c) E
(d) H
(e) इनमें से कोई नहीं
Directions (6-8): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
बिंदु A, बिंदु B के 20मी उत्तर में है. बिंदु F, बिंदु E के 15मी दक्षिण में है. बिंदु G, बिंदु H के 12मी पश्चिम में है, बिंदु H जो A और B का मध्य बिंदु है. बिंदु E, बिंदु D के 5मी पूर्व में है. बिंदु C, बिंदु F के 18मी पश्चिम में है. बिंदु D, बिंदु G के 5मी उत्तर में है.
Q6. बिंदु C के सन्दर्भ में बिंदु A की दिशा क्या है?
(a) पूर्व
(b) दक्षिण
(c) उत्तर-पूर्व
(d) दक्षिण-पश्चिम
(e) इनमें से कोई नहीं
Q7. E और B के मध्य न्यूनतम दूरी क्या है?
(a) 47 मी
(b) √31 मी
(c) 28 मी
(d) √274 मी
(e) इनमें से कोई नहीं
Q8. H के संदर्भ में C की दिशा क्या है?
(a) पश्चिम
(b) दक्षिण-पश्चिम
(c) उत्तर-पूर्व
(d) उत्तर
(e) इनमें से कोई नहीं
Q9. एक व्यक्ति बिंदु X से पूर्व दिशा में चलना शुरू करता है और बिंदु Z तक पहुचने के लिए वह 18मी चलता है, बिंदु Z से वह उत्तर दिशा में 4मी चलता है और बिंदु U पर पहुचता है. बिंदु U, बिंदु R से 6मी पूर्व में है, जो बिंदु T के 8मी दक्षिण में है. T के संदर्भ में उसके आरंभिक बिंदु की दिशा क्या है?
(a) पूर्व
(b) उत्तर-पश्चिम
(c) दक्षिण-पश्चिम
(d) उत्तर
(e) इनमें से कोई नहीं
Direction (10-14): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन दिए गये हैं जिनके नीचे कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं. आपको दिए गए प्रत्येक कथन को सत्य मानना है भले हे वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों. सभी निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और निर्धारित कीजिये की दिए गये निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का अनुसरण करता है:
(a) केवल I अनुसरण करता है
(b) केवल II अनुसरण करता है
(c) या तो I या II अनुसरण करता है
(d) न तो I न ही II अनुसरण करता है
(e) दोनों I और II अनुसरण करते है
Q10. कथन:  
केवल कुछ स्टडी रिसर्च हैं
कोई स्टडी फ्लावर नहीं है
सभी फ़ूड रिसर्च हैं
निष्कर्ष: 
I. सभी फ्लावर के फ़ूड होने की संभावना है
II. कम से कम कुछ फ़ूड स्टडी हैं 
Q11. कथन: 
सभी नीले ग्रे हैं
केवल कुछ ओलिव ग्रे हैं
कोई हरा नीला नहीं है
निष्कर्ष:  
I. कुछ हरे के ग्रे होने की संभावना है
II. सभी नीले के ओलिव होने की संभावना है
Q12. कथन: 
केवल सेब आम हैं
कोई अंगूर सेब नहीं है
कोई संतरा अंगूर नहीं है
निष्कर्ष:  
I. कुछ सेब संतरे हैं
II. सभी संतरे के सेब होने की संभावना है 
Q13. कथन: 
सभी पेपर पेन हैं
सभी पेंसिल बुक हैं
कोई पेपर पेंसिल नहीं है
निष्कर्ष:  
I. कोई बुक पेपर नहीं है
II. कुछ पेंसिल पेन हैं
Q14. कथन: 
केवल कुछ फूल फल हैं
कोई पेड़ फल नहीं है
कुछ हरे पेड़ हैं
निष्कर्ष:  
I. कोई हरा फल नहीं है
II. कुछ फल हरे हैं

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़ : 31 दिसम्बर, 2020 | Puzzle, Syllogism, Miscellaneous | Bankersadda Hindi_2.1

SOLUTIONS:                                


SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़ : 31 दिसम्बर, 2020 | Puzzle, Syllogism, Miscellaneous | Bankersadda Hindi_3.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़ : 31 दिसम्बर, 2020 | Puzzle, Syllogism, Miscellaneous | Bankersadda Hindi_4.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me