Reasoning Ability section बैंकिंग परीक्षा का एक स्कोरिंग सेक्शन है. यदि आपके बेसिक्स क्लियर करने के लिए अधिक से अधिक क्विज की प्रैक्टिस करते हैं और स्टडी प्लान को पूरी तरह से फॉलो करते हैं, तो आप इस परीक्षा को आसानी से क्रैक कर सकते हैं. Hindi Bankersadda, SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए Reasoning Ability क्विज़ में सभी important और expected प्रश्न उपलब्ध कराता है, जिसे रेगुलर बेसिस पर attempt कर आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं.
आज 23 दिसम्बर, 2020 की क्विज़ Seating Arrangement, direction sense, Alphabet based questions पर आधारित है…
Direction (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दी गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
आठ व्यक्ति एक वर्गाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं, उनमें से चार व्यक्ति चार कोनों पर जबकि चार भुजा के मध्य में बैठे हैं। कोने में बैठे व्यक्ति केंद्र की ओर उन्मुख हैं जबकि मध्य में बैठे व्यक्ति बाहर की ओर उन्मुख हैं। उनमें से प्रत्येक विभिन्न रंग पसंद करते हैं। R मैजंटा रंग पसंद नहीं करता है। ओलिव रंग पसंद करने वाला व्यक्ति Q का निकटतम पड़ोसी है। V मैजंटा पसंद करने वाले व्यक्ति के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। V और S के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। पीला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति S के ठीक दाएं स्थान पर बैठा है। गुलाबी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति R के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। R न तो S का और न ही V का निकटतम पड़ोसी है। T और गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। W हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक बाएं स्थान पर बैठा है। P ग्रे रंग पसंद करता है। मैजंटा रंग पसंद करने वाला व्यक्ति अंदर की ओर उन्मुख नहीं है। P, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। बैंगनी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति P का निकटतम पड़ोसी है। U नीला रंग पसंद करता है।
Q1. S निम्नलिखित में से कौन-सा रंग पसंद करता है?
(a) पीला
(b) गुलाबी
(c) हरा
(d) नीला
(e) इनमें से कोई नहीं
Q2. निम्नलिखित में से कौन R के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है?
(a) T
(b) S
(c) V
(d) U
(e) इनमें से कोई नहीं
Q3. निम्निखित में से कौन ओलिव रंग पसंद करने वाले व्यक्ति की ओर उन्मुख है?
(a) T
(b) गुलाबी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति
(c) R
(d) P के ठीक दाएं स्थान पर बैठा व्यक्ति
(e) इनमें से कोई नहीं
Q4. T के सन्दर्भ में Q किस स्थान पर है?
(a) ठीक बाएं
(b) दाएं से तीसरा
(c) बाएं से दूसरा
(d) ठीक दाएं
(e) इनमें से कोई नहीं
Q5. निम्नलिखित में से कौन मैजंटा रंग पसंद करता है?
(a) P
(b) V
(c) S
(d) Q
(e) इनमें से कोई नहीं
Q6. शब्द ‘TRIANGLE’ में वर्णों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके मध्य उतने ही वर्ण हैं जितने उनके मध्य अंग्रेजी वर्णमाला में आते हैं (अगली और पिछली दोनों ओर से)?
(a) तीन
(b) एक
(c) दो
(d) तीन से अधिक
(e) कोई नहीं
Q7. एक शब्द ‘PUBLISHED’ के पहले, चौथे, सातवें और आठवें वर्ण से कितने शब्द बनाए जा सकते हैं (शब्द में प्रत्येक वर्ण का उपयोग केवल एक बार किया जाए)?
(a) तीन से अधिक
(b) तीन
(c) दो
(d) एक
(e) कोई नहीं
Q8. शब्द ‘WARNINGS’ में स्वरों को शब्द के अगले वर्ण और व्यंजनों को शब्द के पिछले वर्ण से बदला जाता है। उसके बाद सभी वर्णों को वर्णमाला के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है, तो दाएं छोर से चौथा वर्ण कौन-सा है?
(a) R
(b) M
(c) B
(d) F
(e) Q
Q9. यदि संख्या 74986523 में, दूसरे, चौथे, छठे और आठवें अंक में 1 जोड़ा जाता है और पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें वर्ण में से 1 घटाया जाता है, फिर सभी संख्याओं को बाएं से दाएं अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो नई व्यवस्था में बाएं छोर से पाँचवां अंक कौन-सा होगा?
(a) 4
(b) 8
(c) 6
(d) 5
(e) इनमें से कोई नहीं
Direction (10-12): सभी जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
बिंदु O, बिंदु A और B का आरंभिक बिंदु है। बिंदु O से, A दक्षिण दिशा में 12 मी जाता है और अपनी दायीं ओर मुड़कर 6 मी चलता है। अब वह बायीं और मुड़ता है और अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचने के लिए 12 मी चलता है। बिंदु O से, B पूर्व दिशा की ओर 20 मी चलता है और अपनी दायीं ओर मुड़कर 4मी चलता है और फिर एक और बार दायें मुड़ता है और 10मी चलता है। अब, वह अपनी बायीं ओर मुड़ता है और 25मी चलता है, उसके बाद वह दायें मुड़ता है और अपने अंतिम गंतव्य स्थान पर पहुँचने के लिए दायें मुड़ता है तथा 16 मी चलता है
Q10. B द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिये?
(a) 55मी
(b) 75मी
(c) 45मी
(d) 95मी
(e) 65मी
Q11. A के अंतिम बिंदु के सन्दर्भ में, O का क्या स्थान है?
(a) उत्तर-पश्चिम
(b) उत्तर
(c) दक्षिण-पूर्व
(d) उत्तर-पूर्व
(e) इनमें से कोई नहीं
Q12. A द्वारा तय की गई कुल दूरी तथा B द्वारा तय की गई कुल दूरी के बीच का कितना अंतर है?
(a) 30मी
(b) 35मी
(c) 40मी
(d) 42मी
(e) इनमें से कोई नहीं
Directions (13-15): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
बिंदु G, बिंदु H के 5 मीटर पश्चिम में है, बिंदु H जो बिंदु D के 12 मीटर दक्षिण में है।बिंदु A, बिंदु B के 20 मीटर पूर्व में है। बिंदु F, बिंदु E के 10 मीटर पश्चिम में है। बिंदु C, बिंदु D के 15 मीटर पूर्व में है। बिंदु F, बिंदु G के 8 मीटर उत्तर में है। बिंदु E, बिंदु A के 16 मीटर दक्षिण में है।
Q13. बिंदु A के सन्दर्भ में बिंदु G किस दिशा में है?
(a) दक्षिण-पूर्व
(b) उत्तर-पश्चिम
(c) दक्षिण-पश्चिम
(d) पश्चिम
(e) इनमें से कोई नहीं
Q14. बिंदु H और बिंदु E के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?
(a) 8 मीटर
(b) √89 मीटर
(c) 10
(d) √15 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं
Q15. बिंदु C के सन्दर्भ में बिंदु B किस दिशा में है?
(a) पूर्व
(b) उत्तर
(c) उत्तर-पश्चिम
(d) दक्षिण-पूर्व
(e) इनमें से कोई नहीं
SOLUTIONS:










