Bankersadda Hindi   »   रेप्को बैंक सब स्टाफ भर्ती अधिसूचना...

रेप्को बैंक सब स्टाफ भर्ती अधिसूचना 2019: यहाँ देखें

रेप्को बैंक सब स्टाफ भर्ती अधिसूचना 2019: यहाँ देखें | Bankersadda Hindi_0.1

Repco Bank ने चार राज्यों यानी तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उप स्टाफ / चपरासी के 15 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन भारतीय उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है, जो सिर्फ 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण है और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा में कुशल हैं। Repco Bank Sub Staff 2019 की आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


Repco Bank भर्ती 2019: आयु मापदंड 

न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष
उम्मीदवारों का जन्म 01/12/1989 से पहले और  30/11/2001 के बाद न हुआ हो।

Repco Bank भर्ती 2019: राज्य-वार रिक्तियों

रेप्को बैंक 4 भारतीय राज्यों यानि तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उप स्टाफ / चपरासी की भर्ती करेगा। राज्यवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:

S.No. राज्यों के नाम  रिक्तियां 
1. Tamil Nadu 11
2. Karnataka 2
3. Andhra Pradesh & Telangana 2
Total 15
नोट: उम्मीदवारों को राज्य की स्थानीय भाषा में कुशल होना चाहिए, जहां वे आवेदन करते हैं।


Repco Bank भर्ती 2019: योग्यता मापदंड 

  • केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं।
  • उम्मीदवार को 10 वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को राज्य की स्थानीय भाषा में कुशल होना चाहिए, जहां वे आवेदन करते हैं।
  • अच्छी physique होनी चाहिए।
  • साइकिल चलाना जानते हैं और टू व्हीलर लाइसेंस होना चाहिए।


Repco Bank भर्ती 2019: कैसे आवेदन करें

योग्यता मापदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अपने बायो-डाटा (अंग्रेजी में ) के साथ आवेदन दें: आवेदन फॉर्म का A4 साइज़ के मोटे सफ़ेद पेज में प्रिंटआउट निकलवाएँ और आवेदन के शीर्ष दाएं कोने पर हाल ही का पासपोर्ट आकार की एक फोटो चिपकाए। और पोस्ट कर दें.
B. आवेदन 21 दिसंबर 2019 को या उससे पहले बैंक में पहुंच जाना चाहिए।

“उप स्टाफ / चपरासी के पद के लिए” आवेदन पत्र निम्नलिखित पते पर एक बंद लिफाफे में भेजा जाना चाहिए  :

The General Manager (Admin),
Repco Bank Ltd, P.B.No.1449,
Repco Tower,
No:33, North Usman Road,
T.Nagar, Chennai – 600 017.


Repco Bank भर्ती 2019: चयन प्रक्रिया 

Repco Bank चपरासी 2019 की चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल होगी। CHENNAI में आयोजित होने वाले लिखित परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
योग्य उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि कॉल लेटर के माध्यम से सूचित की जाएगी।

Repco Bank भर्ती 2019: वेतन

  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का अनुबंध के आधार (अस्थायी / आकस्मिक आधार) पर दो साल की अवधि तक होगा,  जो बाद में आगे की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है।
  • समेकित वेतन रु. 8000 प्रति माह (मेट्रो में) और रु. 7500 प्रति माह (गैर-मेट्रो)।
  • भोजन पास के अलावा कोई अन्य भत्ता / लाभ पात्र नहीं है।


Repco Bank भर्ती 2019: आवेदन शुल्क 

General / OBC / Others –  Rs. 150/-
SC / ST/ REPATRIATES –  NIL

Get Free Study Material For Repco Bank Sub Staff 2019!

रेप्को बैंक सब स्टाफ भर्ती अधिसूचना 2019: यहाँ देखें | Bankersadda Hindi_1.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me