प्रिय पाठको,
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विशेष सेगमेंट में क्रेडिट ऑफिसर (एमएमजीएस-II) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक अग्रणी सार्वजानिक क्षेत्र का बैंक है जिसका मुख्यालय मुम्बई में स्थित है और पैन इंडिया के साथ-साथ, विदेशो में भी उपस्थिति दर्ज करता है. यहां उम्मीदवारों के लिए एक और सुनेहरा अवसर है जो बैंकों में अधिकारी बनना चाहते हैं.
नोट: बैंक चयनित उम्मीदवार को बैंक की किसी भी शाखा में पोस्ट कर सकता है. इसलिए, बैंक की किसी भी शाखा / कार्यालय में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करना चाहिए. ऑनलाइन परीक्षा 25 नवंबर 2017 को अस्थायी रूप से आयोजित की जा सकती है.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण का आरंभ: 04 अक्टूबर 2017
आवेदन के पंजीकरण की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2017
आवेदन विवरणों को संपादित करने की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2017
आपके आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तिथि: 05 नवम्बर 2017
ऑनलाइन शुल्क भुगतान: 04/10/2017 से 21/10/2017





