Bankersadda Hindi   »   Reasoning Study Notes: Blood Relation

Reasoning Study Notes: Blood Relation

बैंकर्स अड्डा के प्रिय पाठकों,

रक्त संबंध या ब्लड रिलेशन वास्तव में एक आसान टॉपिक बन सकता है यदि आपकी एप्रोच अर्थात दृष्टिकोण सही हो. रीजनिंग के अन्य टॉपिक्स की तुलना में रक्त संबंध  से आप पूरे अंक झटक सकते हैं. लेकिन एक मूर्खतापूर्ण गलती के साथ या यदि आप छोटी से छोटी सूचनाओं पर ध्यान नहीं देते हैं तो बहुत आसानी से आप इन अंकों को खो सकते हैं. 

Reasoning Study Notes: Blood Relation | Bankersadda Hindi_1.1


तो आइये रक्त संबंध के लिए सही दृष्टिकोण पर चर्चा करते हैं :
जेनेरशन ट्री (पीढ़ी या परिवार का पेड़) :
यहाँ हम एक व्यक्ति X के जेनेरशन ट्री या परिवार के पेड़/ट्री पर नजर डालते हैं :

Reasoning Study Notes: Blood Relation | Bankersadda Hindi_2.1

Reasoning Study Notes: Blood Relation | Bankersadda Hindi_3.1
विभिन्न संबंध :
अब हम X के संभावित अलग-अलग संबंधों को समझते हैं:

पैतृक 

Great Grand Father
Father’s Grand Father
परदादी
पिता की दादी, पिता के दादा की पत्नी
दादा
पिता के पिता 
दादी 
पिता की माँ, पिता के पिता की पत्नी 
चाचा 
पिता के भाई 
बुआ 
पिता की बहन 
सहोदर/सगे 
भाई/बहन 
भाटी/भांजी 
सहोदर की पुत्री 
भतीजा/भांजा 
सहोदर का पुत्र 
बच्चे 
पुत्र/पुत्री
चचेरे (Cousin)
पिता के सहोदर के बच्चे
पोते/पोती  
बच्चों के बच्चे 
परपोते/परपोती  
बच्चों के बच्चों के बच्चे 

मातृक (Maternal)

Great Grand Father
Mother’s Grand Father
परदादी 
माँ की दादी, माँ के दादा की पत्नी 
दादा 
माँ के पिता 
दादी 
माँ की माँ, माँ के पिता की पत्नी 
मामा 
माँ का भाई 
मौसी 
माँ की बहन 
ममेरा या मौसेरा भाई या बहन (cousin)
माँ के सहोदर बच्चे 

ससुराल  (पति या पत्नी के सम्बंधी )

परनाना 
पत्नी के दादा 
परदादी सास 
पत्नी की दादी, पत्नी के दादा की पत्नी
दादा ससुर  
पत्नी के पिता 
दादी सास
पत्नी की माँ, पत्नी के पिता की पत्नी
ससुर 
पत्नी के पिता 
सास 
पत्नी की माँ 
साली 
पत्नी की बहन 
साला 
पत्नी का भाई 
बहू  
बेटे की पत्नी 
दामाद
बेटी का पति 

रक्त संबंध के प्रश्नों के प्रति एप्रोच :
 प्रश्न या निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें.
 चरणबद्ध तरीके से संबंधों को अलग करने का और हल करने का प्रयास करें. हमेशा कथन को जेनेरशन या पीढ़ी में हल करें. इस एप्रोच से यह आपके लिए कम पेचीदा और समय बचाने वाला हो जाएगा.
उदहारण : उन्होंने कहा कि इस चित्र को देखो, “वह मेरी दादी की बहू के इकलौते बेटे की पत्नी है”
दादी की बहू उसकी माँ है. माँ का इकलौता बेटा वह स्वयं है. अतः चित्र में जो चेहरा है वह उसकी पत्नी है.   
 यदि प्रश्न में मातृक या पैतृक स्पष्टतः उल्लिखित नहीं है, तो प्रश्न को पैतृक की तरफ़ का मान कर हल करें. 
 हमेशा ‘उसकी’, ‘उसका’, आदि को लेकर सावधान रहें क्योंकि इससे हम लिंग का निर्धारण कर सकते हैं. 
 प्रश्न हल करते हुए परिवार का पेड़ बनाने का प्रयास करें; यह गलतियों और भ्रम होने की संभावना को कम कर देता है. 

Reasoning Study Notes: Blood Relation | Bankersadda Hindi_4.1

Reasoning Study Notes: Blood Relation | Bankersadda Hindi_5.1


Reasoning Study Notes: Blood Relation | Bankersadda Hindi_6.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me