Bankersadda Hindi   »   Reasoning Quiz of Logical Reasoning for...

Reasoning Quiz of Logical Reasoning for IBPS/RRBs

Reasoning Quiz of Logical Reasoning for IBPS/RRBs | Bankersadda Hindi_0.1
Q1. इस  प्रश्न में एक कथन दिया गया है, मान्यता l तथा ll द्वारा इसका अनुसरण किया जाता है. आपको कथन और दी गयी मान्यता पर विचार करना है और
निर्धारित करना है कि कौन सी मान्यता कथन में निहित है. (मान्यता वह है जो
प्रत्यक्ष नहीं दी गई है लेकिन दी गई सूचना के आधार पर वैसा मानना है
).
 

कथन: व्यायाम का अनिवार्य
मतलब उच्च-तकनीक की मशीनों वाली जिम ही नहीं है. गांवों में रहने वाले लोग अच्छी
तरह फिट होते हैं और शायद ही कोई अत्यधिक वजन वाला होता हो.
I. गांवों में जिमखाना
आसानी से उपलब्ध नहीं है या उनका प्रयोग बहुत अधिक नहीं किया जाता है.
II. गांवों में रहने
वाले लोग उच्च-तकनीक वाले जिमखाने पर विश्वास नहीं करते हैं.
(a) दी गई सूचना में दोनों I
और II मान्यताएं निहित हैं
(b) दी गई सूचना में या तो
I
या II मान्यताएं निहित हैं
(c) दी गई सूचना में केवल I
मान्यता निहित है
(d) दी गई सूचना में
न तो I II मान्यताएं निहित हैं
(e) डी गई सूचना में केवल II मान्यता निहित है
Q2. दी गई सूचना को पढ़िए और उत्तर दीजिए.
यद्यपि राज्य सरकार XYZ कॉलेज को पिछले 10 वर्षों से फंडिंग कर रही थी, यह निर्णय
हो गया है कि इस हाल ऐसा नहीं किया जाएगा
” – स्थानीय न्यूज़ रिपोर्ट.
इस वर्ष बताये गए
कॉलेज को सरकार द्वारा सहायता न दिए जाने के निर्णय के पीछे निम्न में से कौन
सा एक कारण नहीं रहा
होगा ?
(a) कॉलेज XYZ ने इस वर्ष छात्रों से शुल्क दुगुना लिया है फलस्वरूप इसने
राज्य-संचालित अन्य कॉलेजों की तुलना में तीन गुना मुनाफ़ा कमाया है.
(b) कॉलेज को इस वर्ष अपने कैंपस को शादी एवं अन्य सामाजिक
कार्यक्रमों के लिए किराये पर देने की अनुमति मिल गई है जो आय का एक अन्य स्रोत
होगा.
(c) हाल ही में ऐसा पाया गया है कि कॉलेज द्वारा सरकार से
प्राप्त धन के प्रयोग के जमा कराए गए अधिकतर बिल बनावटी होते हैं और वास्तविक व्यय
से कहीं अधिक राशि दर्शायी जाती है.
(d) अधिकृत लोगों द्वारा दो बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी
कॉलेज, उन बच्चों के लिए कुछ सीटें रिज़र्व रख लेता था जो बड़ी राशि की डोनेशन देने
के लिए तैयार रहते थे.
(e) हालाँकि XYZ के छात्रों के प्रदर्शन में इस साल सुधार हुआ है लेकीन खेल
एवं अन्य गतिविधियों में इसका प्रदर्शन बुरी तरह गिरा है.
Q3. कथन: देश में लगभग 11,000 MW ताप विद्युत् क्षमता बेकार पड़ी है क्योंकि बिजली वितरण कंपनियां क्वांटम
सहमति
के अनुसार बिजली नहीं ले रही हैं, वे स्पॉट मार्किट से बिजली खरीद रही हैं
जहाँ ये सस्ती पड़ती है.
निम्नलिखित में से कौन दी गई जानकारी से अनुमान लगाया जा सकता है? (एक अनुमान से अर्थ है कि कुछ सीधे नहीं कहा गया लेकिन दी गई जानकारी से अनुमान
लगाया जा सकता है
).
(a) सस्ती बिजली की आपूर्ति ज्यादातर स्वतंत्र
बिजली उत्पादकों द्वारा की जाती है
.
(b) जब मांग अधिक होती है तो निजी कंपनियां अधिक बिजली बनाती
हैं जबकि बाकि समय वे हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती हैं.
(c) कंपनियां सस्ते स्रोतों से बिजली खरीदना पसंद
करती हैं.
(d) ताप विद्युत देश में बिजली उत्पादन का सबसे
बड़ा स्रोत है
.
(e)उपरोक्त में से कोई नहीं


Q4.
 
कथन: रेलवे मंत्रालय ने
400 चयनित रेलवे स्टेशनों को अन्वेषी स्विस चैलेंज मेथड के तहत विकसित करने का
निर्णय लिया है;
कुछ स्टेशनों का
विकास स्वयं द्वरा करने का फैसला किया गया है.
दिए गए कथन में
निम्न में क्या माना गया है ?
(a) रेलवे ने निजी क्षेत्र की सहायता से रेलवे स्टेशनों के
सुधार का फैसला किया है.
(b) यहाँ एक रेलवे स्टेशन को विकसित करने के कई
तरीके हैं
.
(c) रेलवे ने सरकारी क्षेत्र की सहायता से कुछ रेलवे स्टेशनों को
उच्च स्तर का बनाने का फैसला किया है.
(d) रेलवे ने यात्रियों केलिए सभी सुविधाओं के साथ स्टेशनों को
कमर्शियल हब के रूप में विकसित करने का फैसला किया है.
(e) केवल (a) और (b)
Q5. कथन: सरकार एक नई
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लेकर आई है जिसमें किसान द्वारा न्यूनतम प्रीमियम
दिया जाएगा जो कुल बीमित रकम का रबी फसलों के लिए 1.5% एवं खरीफ फसलों के लिए 2%
है.
नए फसल बीमा से
किसानों पर निम्न में से कौन सा एक प्रभाव पड़ेगा ?
(a) किसानों को उनकी फसलों के लिए शायद ही किसी भी
प्रीमियम का भुगतान करना होगा
.
(b) किसानों को फसलों के नुकसान से होने वाली
वित्तीय बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा
.
(c) इस योजना के शुभारंभ के साथ किसानों द्वारा
उत्पादन पर अधिक ध्यान दिया जाएगा
.
(d) भारत की फसलों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.
(e) केवल (b) और (c)
Directions
(6-7):
निम्नलिखित सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे
दिए गए प्रश्नों का उत्तर दें :
कथन: बड़े भारतीय शहरों में प्रदूषण के प्रति बढती चिंताओं ने होम
एयर प्योरिफायर्स की बिक्री में आश्चर्यजनक वृद्धि की है. नई दिल्ली, जिसे
डब्ल्यूएचओ द्वारा विश्व का सर्वाधिक प्रदूषित शहर घोषित किया गया है, न सिर्फ एयर
प्योरिफायर्स का सबसे बड़ा खरीददार है लेकिन यह वह शहर भी है जो इन उपकरणों की
बिक्री में तेजी से वृद्धि के रूप में भी देखा जा रहा है.
Q6. दिए गए कथन में निम्न में से कौन सी मान्यता है ?
(a) एक एयर प्योरिफायर्स एक कमरे में हवा से दूषित
पदार्थों को निकालता है
.
(b) एयर प्योरिफायर्स उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें
एलर्जी
, अस्थमा और सांस की अन्य समस्याएं हैं
(c) लोग शहर में प्रदूषण वृद्धि के प्रति चिंतित और जागरूक हैं.
(d) बड़े इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स, बड़े बाजार हेतु एयर प्योरिफायर्स के नए सस्ते मॉडल लांच कर रहे हैं.
(e)उपरोक्त में से कोई नहीं
Q7. निम्न में से कौन उपरोक्त कथन का निष्कर्ष हो सकता है ?
(a) घर के अंदर की वायु बाहरी हवा से 10 से 30 गुना अधिक प्रदूषित है,
और प्रदूषण में धूल के कण, बैक्टीरिया, कवक, वायरस और पराग शामिल हैं.
(b) दिल्ली के कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा देश
में इसे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में प्रचारित किया गया है
.
(c) एयर प्योरिफायर्स की सबसे ज्यादा मांग दिल्ली में है.
(d) वायु प्रदूषण में वृद्धि के कारण एयर प्योरिफायर्स की
बिक्री में वृद्धि हो रही है.
(e) केवल (c) और (d)
Q8. कथन: कथित तौर पर एक
डाकखाने
B का एक डाकिया पिछले दो वर्षों से हजारों चिट्ठियां अपने घर में जमा कर रहा है
और एक चिट्ठी भी वितरित नहीं की है.
डाकखाने B के प्रमुख द्वारा डाकिया के खिलाफ निम्न में से कौन सी कार्यवाही की जानी
चाहिए
?
(a) विभाग को उसे पांच वर्षों के लिए निलंबित कर देना चाहिए.
(b) विभाग को उसे स्वयं को सुधारने का एक मौका देना चाहिए.
(c) विभाग को उसे 10 वर्षों की कैद देनी चाहिए.
(d) उसे कार्यालय से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए
क्योंकि उसने अपना कर्तव्य पालन ठीक से नहीं किया
.
(e) यदि वह गलत पाया जाता है तो उसके खिलाफ शख्त कार्यवाही
करनी चाहिए.
Q9. कथन: यद्यपि शहर में कोई
भारी बारिश नहीं हुई और चेन्नई के अधिकांश इलाकों में पानी घटने लगा है और व्यापक
स्तर पर राहत कार्य जारी है, गली में यहाँ वहां बिखरे बदबूदार कूड़े-कचरे के कारण
शहर पर महामारी का प्रकोप मुंह बाये खड़ा है. चमकदार धूप स्थिति को कुछ आसान बना
रही है.
दिए गए कथन में
निम्न में से कौन सी मान्यता है ?
(a) शहरों में महामारी का प्रमुख कारण अत्यधिक बारिश है.
(b) अव्यवस्थित निकासी व्यवस्था चेन्नई में बढ़ का मुख्य कारण
था.
(c) चेन्नई को, भारी बारिश से बाहर आने के लिए पूरी योजना की
जरुरत है.
(d) शहर में कूड़ा-कचरा महामारी के लिए मुख्य चिंता का कारण है.
(e)इनमें से कोई नहीं
                                                                                                                                                                               
Q10. कथन: दिल्ली सरकार ने कारों के
लिए एक ‘सम/विषम’ फार्मूला प्रस्तावित किया है. सम संख्या वाली और विषम संख्या
वाली नंबर प्लेट अलग-अलग दिनों में चलेंगी. यह अभियान
1 जनवरी, 2016 से शुरू हो जाने की
योजना है
.
दिल्ली सरकार द्वारा
लिए गए निर्णय का, निम्न में से कौन सा एक निश्चित प्रभाव है ?
(a) शहर का प्रदूषण घटेगा.
(b) दिल्ली में कारों की बिक्री घटेगी.
(c) दिल्ली के लोग दो कार खरीदेंगे.
(d) दिल्ली की सड़कों पर कोई ट्रैफिक जैम नहीं होगा.
(e)ये सभी
Q11. कथन: उड्डयन मंत्रालय ने
कोचि एयरपोर्ट की तरह देश के सभी एयरपोर्ट को सौर ऊर्जा प्लांट लगाने को कहा है
कोचि एयरपोर्ट दुनिया का पहला एयरपोर्ट है जो पूरी तरह सौसर ऊर्जा से चलता है.
निम्नलिखित में से कौन दी गई जानकारी से अनुमान लगाया जा सकता है? (एक अनुमान से अर्थ है कि कुछ सीधे नहीं कहा गया लेकिन दी गई जानकारी से अनुमान
लगाया जा सकता है
).
(a) एयरपोर्ट लाखों रुपए का बिजली बिल बचाने में सक्षम होंगे.
(b) देश में एयरपोर्ट
सौर ऊर्जा से बिजली उत्पन्न कर पाएंगे.
(c) देश में एयरपोर्ट
की दक्षता में वृद्धि होगी.
(d) सरकार नवीकरण ऊर्जा के अपने लक्ष्य 170 गीगावाट को प्राप्त
कर सकेगी.
(e) एयरपोर्ट पर प्रदूषण घटेगा.
Q12. कथन: भारत सरकार के
स्मार्ट सिटी मिशन एक गंभीर समस्या का सामना कर रहा है कि किसी एक राज्य ने भी
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को अपनी स्मार्ट-सिटी योजना नहीं भेजी है ?
राज्यों द्वारा
स्मार्ट-सिटी योजना न जमा करने के पीछे निम्न में से संभावित कारण कौन सा/से हो
सकता/सकते है/हैं.
(A) राज्यों के पास खाली जमीन का उपलब्ध न होना.
(B) राज्यों के पास स्मार्ट सिटी विकसित करने के लिए पर्याप्त
कोष नहीं है.
(C) केंद्र सरकार द्वारा लगाये गए कड़े पर्यावरण कानून
(a) केवल C और A
(b) केवल B और C
(c) केवल A और B
(d)उपरोक्त सभी
(e)उपरोक्त में से कोई नहीं
Q13. कथन: एक प्रमुख फैसले में,
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि
निरक्षरों को
चुनाव लड़ने से वंचित किया जाना चाहिए और कहा कि यह लोगों के चुनाव लड़ने के संवैधानिक
अधिकार पर प्रतिबंध लगाने का एक उचित कारण है.
निम्नलिखित में
से कौन दी गई जानकारी से अनुमान लगाया जा सकता है
? (एक अनुमान से अर्थ है कि कुछ सीधे नहीं कहा गया लेकिन दी गई जानकारी से अनुमान
लगाया जा सकता है
).
(a) चुनाव लड़ने के लिए अच्छी शिक्षा अनिवार्य है.
(b) ज्ञान ही शक्ति है और ज्ञान शिक्षा से प्राप्त होता है.
(c) इस निर्णय से देश में साक्षरता दर में वृद्धि होगी.
(d)संसद में अच्छे लोग चुने जायेंगे.
(e)उपरोक्त में से कोई नहीं
Q14. कथन: घने कोहरे से पूर्व
मध्य रेलवे (ECR) की कई यात्री ट्रेनों की आवाजाही बाधित होती है.
पटना-नई दिल्ली-पटना
रूट पर बहुत से ट्रेनें घने कोहरे के कारण लेट हुई थी.
दिए गए कथन में
निम्न में से कौन सी मान्यता है ?
(a) शीत ऋतू में ट्रेनों के रद्द होने का एक प्रमुख कारण कोहरा
है.
(b) शीत ऋतू में ट्रेनों के लेट होने का एक प्रमुख कारण कोहरा
है.
(c) शीत ऋतू में केवल ECR के अंतर्गत संचालित ट्रेने ही लेट होती हैं.
(d) शीत ऋतू में ECR का राजस्व घट जाता है.
(e)उपरोक्त में से कोई नहीं
Q15. कथन: राष्ट्रीय हरित
प्राधिकरण
(NGT) ने तीर्थशहर हरिद्वार और ऋषिकेश में प्लास्टिक की थैलियों पर पूर्ण प्रतिबंध
लगा दिया है, साथ ही गंगा को साफ़ करने में प्राधिकरणों के ढीले रुख पर उन्हें डांट
लगाई है.
एनजीटी द्वारा उठाये गए कदम
के समर्थन में निम्न में से कौन सा एक मजबूत तर्क है ?
(A) NGT गंगा को प्रदूषण-मुक्त बनाना चाहता है और चाहता है कि
श्रद्धालु स्वच्छ पानी में स्नानकरें और जल लें.
(B) NGT गंगा नदी के दयनीय किनारों से काफी असंतुष्ट था.
(C) प्लास्टिक की थैलियां गंगा में पानी की
गुणवत्ता की गिरावट के प्रमुख कारणों में से एक हैं.
(D) NGT द्वारा दुकानदारों को किसी भी तरह के प्लास्टिक बैग के
प्रयोग न करने की चेतावनी डी गई थी.
(a) केवल (C) और (D)
(b) केवल (A), (B) और (C)
(c) केवल (A), (B) और (D)
(d) केवल (A) और (B)
(e) केवल (B), (C) और (D)
 Solutions
1. Ans.(c)
Sol. Gymnasiums have no role to play in the
maintenance of health of villagers. This may be due to two reasons: (i) either
gyms are not available in villages (ii) or they are not used in villages. Hence
assumption I is implicit. II is not implicit because it is possible that the
reason given in (i) above implies and not the one in (ii).
2. Ans.(e)
Sol. This does not seem too strong a reason.
For one, the result being talked about is a mixed bag. If there is
deterioration, there is improvement also. Two, a funding that has gone on for
the past 10 years is unlikely to come to an abrupt halt just because the
performance has declined this year.
3. Ans.(c)
Sol. That is why distribution companies
prefer summering electricity from the spot market.
4. Ans.(b)
Sol. When a particular method is being opted
for, the assumption is that several methods exist.
5. Ans.(e)
Sol. If crops are insured a minimum sum will
be assured even in the event of crop loss.
Hence (b) follows. With the security of (b),
(c) will follow.
6. Ans.(c)
Sol. Choices (a) and (c) come quite close but
we rule out (a) because it goes into specifies – “removes contaminants and “in
a room”.
7. Ans.(e)
Sol. Choice (c) follows because Delhi is the
biggest buyer (d) follows from the link between “the most polluted city” and
“the biggest buyer of air purifiers”.
8. Ans.(e)
Sol. Note the word “reportedly” in the given statement.
9. Ans.(d)
Sol. Clearly, the focus is on “garbage”.
10. Ans.(a)
Sol. Between (b) and (c), the batter is more
likely. But  wecan’t say definitely even
about (c) as it involves spending a lot of money. (d) is ruled out because to
reach a state of “no traffic jams” several other factors will have to be taken
into account. But (a) is certain because do cause pollution. The fewer the
cars, the lesser the pollution.
11. Ans.(b)
Sol. This is a natural inference.
12. Ans.(b)
Sol. Though land has become scarcer, it is
still available.
13. Ans.(c)
Sol. Choices (a) and (b) are irrelevant
because education is different from literacy. (d) is ruled out as it relates
goodness to literacy. (c) can be inferred: the desire to contest elections will
lead people to come out of illiteracy.
14. Ans.(d)
Sol. It is difficult to ascertain what is the
“major reason”. But if trains get cancelled or delayed, revenue is bound to be
affected.

15. Ans.(b)


Reasoning Quiz of Logical Reasoning for IBPS/RRBs | Bankersadda Hindi_1.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me