Bankersadda Hindi   »   IBPS Clerk मेंस रीजनिंग डेली मॉक...

IBPS Clerk मेंस रीजनिंग डेली मॉक : 10 जनवरी 2020 ; Puzzle और coding-decoding

IBPS Clerk मेंस रीजनिंग डेली मॉक : 10 जनवरी 2020 ; Puzzle और coding-decoding | Bankersadda Hindi_0.1

IBPS Clerk Mains Reasoning Quiz 

जैसा की हम जानते हैं कि बैंकिंग परीक्षाओं की प्रतियोगिता दिन प्रतिदिन कठिन होती जा रही है और इस कठिन प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको केवल एक चीज़ की आवश्यकता है और वह है अभ्यास. तो इस अभ्यास में आपकी सहायता के लिए हम यहाँ आपको IBPS Clerk Mains परीक्षा के लिए रीजनिंग की क्विज़ प्रदान कर रहे हैं, यह परीक्षा 19 जनवरी को आयोजित की जायेगी. इसके लिए हमने आज 10 जनवरी 2020 की इस क्विज़ में Puzzle और coding-decoding से सम्बंधित प्रश्न शामिल किए हैं.  


Directions (1-5): जानकारी को ध्यानपूर्वक पढिये और नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

सात व्यक्तियों का जन्मदिन सात विभिन्न तारीखों और सात भिन्न-भिन्न महीनों अर्थात् जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई में आता है। U का जन्मदिन 10 तारीख को आता है। U और S के जन्मदिन की तारीखों के मध्य अंतर 6 दिन है। P और Q के जन्मदिन के मध्य 10 दिनों से अधिक लेकिन 14  दिनों से कम समय का अंतर है। V का जन्मदिन सबसे कम दिनों वाले महीनों में आता है। Q का जन्मदिन 30 दिनों वाले महीने में आता है। S का जन्मदिन U के तुरंत बाद के महीने में, लेकिन 30 दिनों वाले महीने में आता है। P का जन्मदिन S के जन्मदिन के बाद के महीने में आता है। जिसका जन्मदिन सबसे कम दिन वाले महीने में आता है, उसका जन्मदिन 24 को है। S और V के जन्मदिन की तारीखों के मध्य 10 से अधिक दिन का अंतर नहीं है। जिसका जन्मदिन जून में है उसका जन्मदिन V के जन्मदिन के ठीक बाद वाली तारीख पर आता है। P का जन्मदिन विषम संख्या वाली तारीख पर है। जिसका जन्मदिन मई में है, उसका जन्मदिन Q के जन्मदिन के बाद वाली तारीख पर सम संख्या वाले दिन आता है। Q और R के जन्मदिन के मध्य 27 दिनों से अधिक लेकिन 31 दिनों से कम का अंतर है। T और V के जन्मदिन की तारीखों के मध्य उतना ही अंतर है जितना V और R के जन्मदिन की तारीखों के मध्य है। 
Q1. S का जन्मदिन निम्नलिखित में से कौन से महीने में आता है?
(a) मार्च
(b) मई
(c) जनवरी
(d) अप्रैल
(e) इनमें से कोई नहीं
Q2. Q का जन्मदिन निम्नलिखित में से किस तारीख को आता है?
(a) 16
(b) 10
(c) 20
(d) 25
(e) इनमें से कोई नहीं
Q3. T और R के जन्मदिन के मध्य कितने महीनों का अंतर है?
(a) दो
(b) एक
(c) कोई नहीं
(d) तीन
(e) तीन से अधिक
Q4. P का जन्मदिन निम्नलिखित में से किस तारीख को आता है? 
(a) 16
(b) 7
(c) 20
(d) 25
(e) इनमें से कोई नहीं
Q5. R से पहले कितने व्यक्ति पैदा हुए?
(a) दो
(b) एक
(c) कोई नहीं
(d) तीन
(e) तीन से अधिक
Directions (6-10): नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर देने के लिए जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। 
! का अर्थ है या तो घंटे की सुई या मिनट की सुई 1 पर है
 @ का अर्थ है या तो घंटे की सुई या मिनट की सुई 5 पर है 
# का अर्थ है या तो घंटे की सुई या मिनट की सुई 8 पर है 
$ का अर्थ है या तो घंटे की सुई या मिनट की सुई 10 पर है 
% का अर्थ है या तो घंटे की सुई या मिनट की सुई 12 पर है 
& का अर्थ है या तो घंटे की सुई या मिनट की सुई 4 पर है 
नोट : यदि दो प्रतीक दिए जाते हैं, तो स्वतः ही पहला प्रतीक घंटे की सुई के रूप में माना जाता है और दूसरा मिनट की सुई के रूप में माना जाता है। 
Q6. यदि ट्रेन !@ पर निकलती है और 4 घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है, तो यह किस समय अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है? 
(a) @@
(b) @!
(c) $$
(d)#$
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q7. वान्या को कार्यालय से अपने घर पहुंचने में 4 घंटे 05 मिनट लगते हैं। लेकिन उसे 15 मिनट देर हो जाती है और वह #& बजे घर पहुँचती है। वह अपने कार्यालय से किस समय निकलती है?
(a) %%
(b) $%
(c) #@
(d) &%
(e) इनमें से कोई नहीं
Q8. कृति एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक कैब बुक करती है और कैब ने 6 रु./ किमी की दर से पैसे लिए। यदि वह कैब !@ बजे लेती है और सम्मेलन में &# बजे पहुँचती है। तो उसने कैब के लिए कितने रूपये दिए हैं? 
(a) 250
(b) 450
(c)  216
(d) 1000
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता
Q9. अरुण सामान्यतः #% बजे उठता है और अपने कार्यालय  $! बजे पहुँचता है, लेकिन आज वह 10 मिनट देरी से उठता है और 5 मिनट ट्रैफिक में भी फंस जाता है। तो वह किस समय अपने कार्यालय पहुंचेगा?
(a) $&
(b) $%
(c)  #%
(d) @@ 
(e) इनमें से कोई नहीं
Q10. यदि बस @# बजे ग्रेटर नोएडा से चलना शुरू करती है और #& बजे दिल्ली पहुंचती है तो बस की गति (किमी/घंटा में) कितनी है यदि दो स्टॉप के बीच की दूरी 56 किमी है? 
(a) 12 
(b) 16
(c) 15
(d) 21
(e) इनमें से कोई नहीं
Directions (11-13): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों का उत्तर दीजिये:
नीचे दिए गये प्रश्न में एक आकृति दी गयी है जिसमें चार त्रिभुजों से बना एक वर्ग है। इनपुट आकृतियों को आउटपुट आकृतियों में बदलने पर कुछ संक्रियाएँ बनती हैं।
 IBPS Clerk मेंस रीजनिंग डेली मॉक : 10 जनवरी 2020 ; Puzzle और coding-decoding | Bankersadda Hindi_1.1
शब्दों के लिए –यदि शब्द के सभी अक्षरों के अंकित मूल्य का योग 6 से विभाजित है तो शब्द के अक्षर अंग्रेजी वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किये जायेंगे, लेकिन शब्द के सभी अक्षरों के अंकित मूल्य का योग 6 से विभाजित नहीं है तो शब्द के वर्णों को अंग्रेजी वर्णमाला में विपरीत वर्णों द्वारा स्वर से परिवर्तित करने के बाद वर्णामाला क्रमनुसार में व्यवस्थित किया जाता है।  
अंकों के लिए-  यदि दी गयी दो अंकीय संख्याओं का योग 2 और 3 दोनों से विभाजित है तो संख्या, प्रत्येक अंक के वर्ग के योग के परिणाम से परिवर्तित होती है, लेकिन यदि दी गयी दो अंकीय संख्याओं के अंकों के योग 2 और 3 दोनों द्वारा विभाजित नहीं है तो संख्या उनके गुणन से परिवर्तित होती है।
उपर्युक्त उदाहरण पर आधारित, निम्नलिखित इनपुट की आउटपुट आकृति ज्ञात कीजिये।
IBPS Clerk मेंस रीजनिंग डेली मॉक : 10 जनवरी 2020 ; Puzzle और coding-decoding | Bankersadda Hindi_2.1
Q11. निम्नलिखित में से कौनसी संख्या आउटपुट आकृति के त्रिभुज 4 के तत्व को दर्शाती है?
 (a) 38
 (b) 56
 (c) 36
 (d) 54
 (e) इनमें से कोई नहीं
Q12. आउटपुट आकृति के त्रिभुज-2  और त्रिभुज-4  के अंकों के मध्य कितना अंतर है? 
 (a) 100
 (b) 26
 (c) 93
 (d) 24
 (e) इनमें से कोई नहीं
Q13. निम्नलिखित में से कौनसा अक्षर आउटपुट आकृति के त्रिभुज 3 के तत्व को दर्शाता है?  
 (a) CPPSZ
 (b) CKLSZ
 (c) CKPSZ
 (d) CKPHZ
 (e) या तो (a) या (b) 
Q14. यदि शब्द ‘SCRABBLE’ के सभी स्वरों को अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार इसके अनुवर्ती वर्ण द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है और सभी व्यंजनों को अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार इसके पूर्ववर्ती वर्ण के साथ प्रतिस्थापित किया जाता है और फिर सभी वर्णों को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाता है तो अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में बाएं से तीसरे वर्ण और दायें  से दूसरे वर्ण के मध्य कितने वर्ण हैं?
(a) 11 
(b) 13
(c) 14
(d) 15
(e) इनमें से कोई नहीं
Q15. शब्द ‘INSTALLATION’ में अक्षरों के कितने युग्म हैं जिनमें से प्रत्येक के मध्य उतने ही अक्षर हैं जितने कि अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में उनके मध्य होते हैं? (आगे और पीछे दोनों ओर से)?
(a) कोई नहीं
(b) दो
(c) चार
(d) तीन 
(e) चार से अधिक
Solution:
Solution (1-5):

IBPS Clerk मेंस रीजनिंग डेली मॉक : 10 जनवरी 2020 ; Puzzle और coding-decoding | Bankersadda Hindi_3.1

S1. Ans. (d)
S2. Ans. (d)
S3. Ans. (d)
S4. Ans. (b)
S5. Ans. (e)

S6.Ans(a)
Sol. the train leaves at !@ i.e. 1:25,reaches after 4 hours then the train reaches at 5:25 i.e. @@
S7.Ans(d) 
Sol.  #& i.e. 8:20. Usually she arrives 15min before, means at 8:05 or #!. It takes her 4 hrs. 5 mins. to reach home from office, therefore she left office at &% i.e. 4:00.
S8. Ans.(e)
Sol. To calculate the charge paid, distance is required which will be calculated by time and speed. But here only time is known but speed is not given. 
S9.Ans(a)
Sol. Arun usually reaches office at $! or 10:05 but today got delayed by 15 min. Therefore, he reaches office at 10:20 i.e. $&
S10.Ans(d)
Sol. Bus starts at @# i.e. 5:40 and reaches delhi at #& i.e. 8:20, so the total time taken is 2hrs. 40 mins or 8/3 hrs. Therefore the speed of the bus is 56km /(8/3  hr.)=21km/ hrs.
Solution (11-13): 
Sol. By applying the given conditions on words and numbers we can find out our output.
IBPS Clerk मेंस रीजनिंग डेली मॉक : 10 जनवरी 2020 ; Puzzle और coding-decoding | Bankersadda Hindi_4.1
S11.Ans(b)
S12.Ans(d)
Sol. The difference is (80-56=24).
S13.Ans(c)
S14.Ans(c)
Sol. 
S  C  R   A  B  B  L   E
R  B  Q  B  A  A  K  F
A  A  B  B  F   K  Q  R
There are total 14 letters between ‘B’ and ‘Q’.  
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me