Directions (1-5): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्नों में एक कथन दिया गया है जिसका अनुसरण दो कार्यवाही I और II द्वारा किया जाता है| समस्या, नीति के संबंध में सुधार, फॉलोअप या आगे की कार्यवाही के लिए लिया गया प्रशासनिक निर्णय, कार्यवाही का एक कदम है| कथन में दी गई सूचना के आधार पर आपको सभी कथनों को सत्य मानना है, तब निर्णय करें की दिए गए सुझावों में कौन सा तर्क सहित कार्यवाही का अनुसरण कर रहा है| उत्तर दीजिये|
a)यदि केवल I अनुसरण करता है|
b)यदि केवल II अनुसरण करता है|
c)यदि या तो I या II अनुसरण करता है|
d)यदि न तो I न ही II अनुसरण करता है|
e)यदि दोनों I और II अनुसरण करते हैं|
Q 1.कथन:
राजनितिक प्रशासनिकों से सेवा नियमों और संरक्षण के लूपहोल का फायदा उठाते हुए, बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी, कम अवधि के लिए आसान छुट्टियाँ लेकर लम्बी अवधि तक कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहकर ‘अदृश्य गतिविधि’ कर रहे हैं|
कार्यवाही:-
I. ऐसे सभी कर्माचारियों को जल्दी ही भर का रास्ता दिखा देना चाहिए|
II. सभी दुष्ट कर्माचारियों को पेंशन और अन्य लाभों से वंचित कर देना चाहिए|
Q 2.कथन: रेलवे मंत्री X के कार्यकाल में प्रत्येक दिन में एक से अधिक दुर्घटनाएँ हुई|60% दुर्घटनाएं लोगों की गलती से हुई और 20% रेलवे लाइन के अपर्याप्त विस्तार के कारण हुई |
कार्यवाही:
I.अत्यधिक बोझ से दबी हुई व्यवस्था में नई ट्रेनें लाई जानी चाहिए|
II.नई तकनीक शुरू की जानी चाहिए और इस सम्बन्ध में इस बजट में इसके लिए प्रावधान किया जाना चाहिए|
Q 3.कथन: बड़ी संख्या में कंप्यूटर का कचरा पैदा होना मानव स्वास्थ्य के लिए एक खतरा बन गया है|
कार्यवाही:
I.प्रमुख कंप्यूटर कंपनियों से ई-कचरे को इकट्ठा करने और पुनःचक्रण करने के लिए एक आम सुविधा बनाने के लिए अनुरोध किया जाना चाहिए|
II.कंप्यूटर कचरे को पुनःचक्रण करनें के लिए सरकार द्वारा जारी किये गए निर्देशों का पालन करनें के लिए प्रयास किये जानें चाहिए|
Q 4.कथन: भारत के महान संगीतकारों और लोक कलाकारों में से कुछ गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं|
कार्यवाही:
I.लोक कलाकारों को यह सलाह दी जानी चाहिए कि वे अपनें परंपरागत पेशे को छोड़कर अपनी आजीविका चलानें के लिए कोई और व्यवसाय अपना लें|
II.सरकार को इन कलाकारों को वित्तीय मदद प्रदान करनी चाहिए|
Q 5.कथन: पाकिस्तान के आधिकारिक टेलीविजन पीटीवी ने भारत के आधिकारिक टेलीविजन डीडीके दर्शकों की संख्या के लिए खतरा पैदा कर रहा है।
कार्यवाही:
I. इस प्रकार के खतरे को अनदेखा किया जाना चाहिए क्योंकि जब लोकतंत्र और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की बात आती है तो दोनों देशों की कोई तुलना नहीं है| दोनों की गुणवत्ता और व्यावसायिकता तुलनीय नहीं हैं|
II. दूरदर्शन नेटवर्क का विस्तार किया जाना चाहिए और इसे और अधिक पेशेवर बनाने के लिए प्रयास किये जाने चाहिए।
Directions: (प्र. 6-10): निम्नलिखित सूचनाओं का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों का उत्तर दें:-
A, C, E, I, O, N, P और S आठ व्यक्ति एक MNC में कार्य करते हैं| वे एक मीटिंग में वृत्ताकार मेज के चारों तरफ बैठे हैं| उन सबके अलग-अलग पद हैं, जैसे कि प्रेजिडेंट, एम.डी., जी.एम., सी.ए., एच.आर., वाइस प्रेजिडेंट, चेयरमैन और वाइस चेयरमैन परन्तु यह आवश्यक नहीं है, कि वे इसी क्रम में बैठे हैं| C, वाइस प्रेजिडेंट के दाएं तीसरा है| वाइस प्रेजिडेंट और S के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं| जी.एम. और एम.डी. एक-दूसरे के निकटतम पड़ोसी हैं| ना तो C और न ही S, जी.एम. या एम.डी. है| जी.एम., वाइस प्रेजिडेंट का निकटतम पडोसी नहीं है| सी.ए., O के दाएं तीसरा है, जो जी.एम. नहीं है| N, चेयरमैन के तुरंत दाएं बैठा है| वाइस चेयरमैन, A के बाएं दूसरा है, जो S का निकटतम पड़ोसी नहीं है| वाइस चेयरमैन, एच.आर. और सी.ए. दोनों का निकटतम पड़ोसी है| C, चेयरमैन नहीं है| I, C का निकटतम पडोसी नहीं है| E, वाइस चेयरमैन का निकटतम पडोसी नहीं है|
Q6 . निम्नलिखित में से कंपनी का चेयरमैन कौन है?
a) E
b) A
c) I
d) P
e) इनमें से कोई नहीं
Q7. O कंपनी में निम्नलिखित में से कौन से पद पर है?
a) चेयरमैन
b) एच.आर.
c) एम.डी.
d) वाइस चेयरमैन
e) इनमें से कोई नहीं
Q8. चेयरमैन और प्रेजिडेंट के बीच कितनें व्यक्ति बैठे हैं?
a) कोई नहीं
b) एक
c) दो
d) तीन
e) इनमें से कोई नहीं
Q9. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म I का निकटतम पडोसी है?
a) वाइस चेयरमैन, सी.ए.
b) चेयरमैन, वाइस प्रेजिडेंट
c) चेयरमैन, एच.आर.
d) वाइस चेयरमैन, चेयरमैन
e) ज्ञात नहीं किया जा सकता
Q10. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
a) A चेयरमैन है और N के ठीक दाएं बैठा है|
b) प्रेजिडेंट और एच.आर. दोनों P के निकटतम पडोसी हैं|
c) N वाइस प्रेजिडेंट है और E के बाएं दूसरा है|
d) कोई भी सत्य नहीं है|
e) सभी सत्य है|
Directions (प्र.11-15): निम्नलिखित सूचनाओं का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दें|
A, B, C, D और E पांच मित्र हैं| इनमें से दो व्यापारी हैं और शेष तीनों अलग-अलग व्यवसाय मेडिकल, इंजीनियरिंग और न्याय से सम्बंधित हैं| एक व्यापारी और वकील एक ही जगह S पर रहते हैं| शेष तीनों अलग-अलग जगह P, Q और R पर रहते हैं| पांचो मित्रों में से दो हिन्दू हैं और शेष तीनों अलग-अलग धर्मों मुस्लिम, इसाई और सिख से सम्बंधित हैं|
वकील, आयु में सबसे बड़ा है जबकि एक फैक्ट्री चलानें वाला व्यापारी सबसे छोटा है| दूसरा व्यापारी जो कपड़े का व्यापारी है, उसकी आयु डॉक्टर और वकील के मध्य है| D कपड़े का व्यापारी है और S जगह पर रहता है जबकि E मुस्लिम है और R जगह पर रहता है| डॉक्टर इसाई है और P जगह पर रहता है| B सिख है जबकि A हिन्दू है और फैक्ट्री चलाता है|
Q11. B का व्यवसाय क्या है?
a) डॉक्टर
b) वकील
c) इंजीनियर
d) व्यापार
e) कहा नहीं जा सकता
Q12. E का व्यवसाय क्या है?
a) डॉक्टर
b) वकील
c) इंजीनियर
d) व्यापार
e) कहा नहीं जा सकता
Q13. C का व्यवसाय क्या है?
a) डॉक्टर
b) वकील
c) इंजीनियर
d) व्यापार
e) कहा नहीं जा सकता
Q14. उम्र के अनुसार A और C के बीच की उम्र किसकी है?
a) कहा नहीं जा सकता
b) वकील
c) डॉक्टर
d) कपड़े का व्यापारी
e) इनमें से कोई नहीं
Q15. दी गई सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
a) E हिन्दू धर्म से है
b) A , जगह R पर रहता है
c) C वकील है
d) D हिन्दू धर्म से है
e) B डॉक्टर है
Solutions
1. d
2. e
3. e
4. b
5. b
6. b
7. c
8. d
9. d
10. c
11. b
12. c
13. a
14. e
15. d



