Bankersadda Hindi   »   Reasoning Puzzles (Study Notes)

Reasoning Puzzles (Study Notes)

प्रिय पाठको,

आज हम पजल के विषय के बारे में चर्चा करेंगे. यह विषय आपके अंको में आसानी से बढोतरी कर सकते है परन्तु आपको इस विषय की सही अवधारणा तथा प्रश्नों के प्रकार के बारे में ज्ञान होना आवश्यक है. 


Reasoning Puzzles


बैंकिंग की परीक्षा में पजल के प्रश्न डाटा सुफ्फिसिएंसीय के अंतर्गत आते है.इस विषय से मूलतः 10-12 प्रश्न आते है, यदि आप इस विषय का अभ्यास करे तो आप अपने अंको में आसानी से बढोतरी कर सकते है.


परिचय: व्यावहारिक अनुभव और सामान्य रुझान, पर “पजल” में प्रश्न आधारित होते  है. इस विषय के प्रश्नों को मूलतः निम्न प्रकार में वर्गीकृत किया जा सकता है :-
1. वर्गीकरण की साधारण समस्या
2. व्यवस्था की समस्या
3. तुलना समस्या
4. रक्त-संबंध
5.व्यवसायों के साथ रक्त-संबंध
6. सशर्त चयन
7. विविध समस्या
पजल में, सभी प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए आपको तेजी से काम करने तथा कुशल पद्धति  का प्रयोग करना होगा.
प्राथमिक चरण 
1. सबसे पहले, प्रश्न को जल्दी पढ़े. यह कुछ ही समय लेगा.
2. इस चरण के बाद एक सामान्य विचार का विकास कीजिये कि प्रश्न की मूल समस्या क्या है.
3. प्रत्येक आवश्यक जानकारी को निर्धारित कीजिये तथा उसे “वास्तविक जानकारी” या”दूसरी उपयोगी जानकारी” या ‘नकारात्मक जानकारी’ जैसा प्रश्न हो, के रूप में वर्गीकृत कीजिये .

यह निम्नलिखित प्रकार से किया जा सकता है : 
(A) दूसरी उपयोगी जानकारी: मूलतः  दिए गया डेटा पहले कुछ वाक्यों में आधारभूत जानकारी प्रदान करता है जो परिस्थिति को समझने के लिए आवश्यक है. इसलिए इसे दूसरी आवश्यक जानकारी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है.
(B) वास्तविक जानकारी: दूसरी आवश्यक जानकारी के प्रयोग के बाद जो भी जानकारी बाकि है उसे वास्तविक जानकारी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है. जब प्रश्न को हल करते समय सबसे पहले वास्तविक जानकारी के प्रयोग से  शुरू करें तथा उसके बाद दूसरी उपयोगी जानकारी का प्रयोग करना चाहिये.
(c) नकारात्मक जानकारी: वास्तविक जानकारी के भाग में नकारात्मक जानकारी हो सकती है. नकारात्मक जानकारी हमे सटीक जानकारी नहीं देती परन्तु एक संभावना को समाप्त कर सकती है. जैसे “B,A की माता नहीं है ” या  “H एक हिल स्टेशन नहीं है”  इस प्रकार के वाक्य नकारात्मक वाक्य कहलाते है.

(1) वर्गीकरण की साधारण समस्या
इस विषय में समस्याओं का सबसे सरल प्रकार इस श्रेणी के अंतर्गत आता है जहां आपको दिए गए डेटा का विश्लेषण करना है तथा दी गयी जानकारी के अनुसार डेटा को विभिन्न विषय और विभिन्न वर्गों के आधार पर स्थित करना है.
उदाहरण (i): छ: राज्य  A, B, C, D, E तथा F है तथा यह एक स्थान अर्थात ऐतिहासिक, औद्योगिक और हिल स्टेशन से सम्बंधित है. B एक औद्योगिक क्षेत्र नहीं है. C तथा F सभी प्रकार के स्थानों से सम्बंधित है. E दोनों औद्योगिक और हिल स्टेशन से सम्बंधित है. A हिल स्टेशन नहीं है. B तथा E ऐतिहासिक स्थान नहीं है. D औद्योगिक राज्य नहीं है. A तथा D ऐतिहासिक स्थान नहीं है. A तथा B एक जैसे नहीं है.
हल:

Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_2.1
(यहाँ A हिल स्टेशन नहीं है, हम तालिका में कॉलम  के सामने क्रॉस डाल देते है, इससे हमारे लिए विकल्पों की संख्या कम होगी. (इसी प्रकार दूसरे सभी विकल्पों में)
उदाहरण (ii) चार मित्र  अंकित, अमित, आकाश और अजय, चार अलग-अलग राज्यों  मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और नागपुर में  विभिन्न कंपनियों टीसीएस, विप्रो, आईबीएम और एचसीएल में साक्षात्कार के लिए जाते है. परन्तु आवश्यक नहीं इसी क्रम में हो. 
अंकित को टीसीएस द्वारा आमंत्रित नही किया जाता. अमित हैदराबाद नहीं जाता तथा उसे आईबीएम तथा टीसीएस द्वारा आमंत्रित नहीं किया जाता. आईबीएम नागपुर में साक्षात्कार कर रही है. आकाश मुंबई जाता है. अंकित नागपुर नहीं जाता तथा एचसीएल द्वारा आमंत्रित नहीं है. 



Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_3.1
(2)वयवस्था समस्या: इस प्रकार के प्रश्नों में, दिए गए निर्देशों के अनुसार लोगो के समूह तथा वस्तुओं आदि को अनिवार्य रूप से व्यवस्थित करने की समस्या है.व्यवस्था की समस्याओं के दो प्रकार की हो सकती हैं  (i) रेखीय व्यवस्था(ii) वृताकार व्यवस्था. 
इस प्रकार के प्रश्न ” बैठने की व्यवस्था” में भी निर्दिष्ट है 
उदाहरण: छ: व्यक्ति A, B, C, D, E तथा F दो रेखाओ में बैठे है, प्रत्येक में तीन व्यक्ति. 
E रेखा के अंत में नहीं बैठा. 
D,F के बायें से दूसरे स्थान पर स्थित है.
C, E का पडोसी है, जो तिरछा विपरीत है  D के. 
B,F का पडोसी है. 
हल:  
Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_4.1
(3) तुलना की समस्या: इस प्रकार के प्रश्नों में विभिन्न वस्तुओं तथा व्यक्तियों की तुलना की जाती है तथा निष्कर्ष तुलना के आधार पर निकलता है. 
तुलना की जा सकती है: 
(i) उच्चाई की तुलना 
(ii) अंको की तुलना 
(iii) आयु की तुलना आदि.
आप इन प्रतिको को तुलना करने के लिए प्रयोग कर सकते है: 
Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_5.1
उदाहरण: चार मित्रो  A, B, C तथा D है. A उस व्यक्ति से लम्बा है, जो D से छोटा है. D सबसे लम्बा व्यक्ति नहीं है, A, D से छोटा है.
हल: C > D > A > B or  C
                D
                A
                B
(लम्बे से छोटा, उपर से नीचे) 
(4) रक्त संबंधो की समस्या : इस प्रकार की समस्याओं में कुछ रक्त संबंधों का विश्लेषण शामिल है तथा दी गयी जानकारी के आधार पर अनुमान लगाना होता है. 
उदहारण: एक परिवार के सभी छ; सदस्य A, B C, D, E तथा F एक साथ यात्रा कर रहे है. B, C का पुत्र है परन्तु  but C,B की माता नहीं है. A तथा C विवाहित दम्पति है. E,C का भाई है. D,A की पुत्री है. F,B का भाई है. 
हल: 
Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_6.1
(5) रक्त संबंधो की समस्या व्यवसाय के साथ: यह समस्या रक्त- संबंधो की समस्या के समान है. इन समस्याओ में अंतर सिर्फ इतना है कि इनमे एक ओर आयाम जोड़ा जाता है.  परिवार के विभिन्न सदस्यों के व्यवसायों को भी में शामिल कर दिया जाता है ताकि प्रश्न जटिल और भ्रामक बनाया जा सके. 
उदाहरण:  एक परिवार के छ: व्यक्तियों का समुह A, B, C, D, E तथा F है. जिनमे मनोवैज्ञानिक, प्रबंधक, वकील, जौहरी, डॉक्टर और इंजीनियर हैं. 
(i) डॉक्टर F का दादा है, जोकि मनोवैज्ञानिक है 
(ii) मेनेजर, D का विवाह A से हुआ है. 
(iii) C,जौहरी है, जिसका विवाह वकील के साथ हुआ है. 
(iv) B माता है  F तथा E की.
(v) इस परिवार में दो विवाहित दंपति है. 
हल: 
Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_7.1
(6) सशर्त चयन की समस्याएं: इस प्रकार के प्रश्नों में  वस्तुओं के समुह तथा व्यक्तियों  को एक समूह में चयनित किया जाता है, कुछ दिया प्रतिबंधों के अनुसार. 
उदाहरण: पांच मित्र  P, Q, R, S तथा  T अलग-अलग राज्यों  चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, बंगलौर और हैदराबाद में अलग-अलग यातायात के साधनों बस, ट्रेन, हवाई जहाज, कार तथा और नाव से मुंबई में यात्रा कर रहे है. परन्तु आवश्यक नहीं इसी क्रम में हो. 
(a) वह व्यक्ति जो दिल्ली में यात्रा कर रहा है वह नाव से यात्रा नहीं कर रहा है. 
(b) R, बेंगुलुरु कार द्वारा जाता है तथा Q, कोलकाता हवाई जहाज़ द्वारा जाता है
(c) S, नाव द्वारा यात्रा करता है जबकि T ट्रेन द्वारा यात्रा करता है. 
(d) मुंबई, दिल्ली और चेन्नई से बस द्वारा नहीं जुड़ा हुआ है. 
Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_8.1
(7) विविध समस्या: इसके अंतर्गत हम पजल की विभिन्न समस्याओ के बारे में जाना. परन्तु अब हम विविध समस्याओ के सभी प्रकार के बारे में जानेंगे. 
उदाहरण: पांच व्यक्ति  P, Q, R, S तथा T. एक फूटबाल का खिलाडी है, एक शतरंज का तथा एक हॉकी का खिलाडी है. P तथा S अविवाहित महिला है तथा किसी भी खेल में भागीदारी नहीं करती है. कोई भी महिला चेस या फूटबाल नहीं करता. एक विवाहित दम्पति में T पति है. Q,R का भाई है तथा and न ही वह चेस खेलता है तथा न ही हॉकी का खिलाडी है.
हल: 
Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_9.1
यहाँ, T तथा R विवाहित दंपति है. जहाँ, T पति है तथा  R पत्नी है. 
स्मरणीय बिंदु
(1) पजल में, सबसे पहले सभी सीधे निर्देशों को एकत्रित कीजिये.
(2) तथा उन्हें तालिका में व्यवस्थित कीजिये.
(3) इसके बाद सभी नकारात्मक जानकारी को केन्द्रित कीजिये तथा दी गयी जानकारी के अनुसार अपनी तालिका में उसे व्यवस्थित कीजिये.
(4) अन्य तथ्यों को अप्रत्यक्ष जानकारी से एकत्रित कीजिये .
(5) सबसे महत्वपूर्ण भाग में कुछ परिस्थितिया  हो सकती है जिनकी संभावना एक से अधिक हो सकती है. 
(6) तो, संभावनाओ को विभिन्न तालिकाओ में व्यवस्थित कीजिये.
(7) उन तालिका का अनुसरण मत कीजिये जोकि तालिका की जानकारी का उल्लंघन कर रही है.
(8) इस प्रक्रिया द्वारा आप सही उत्तर प्राप्त कर सकते है.
(9) पजल हमेशा ट्रिकी होते है तो हमेशा प्रत्येक शब्द ओर वाक्य पर ध्यान दीजिये. 
(10) इस प्रकार आप पजल के प्रश्नों के उत्तर सटीक दे सकते है. 
→ इन बिन्दुओ को हमेशा ध्यान में रखिये, अपने कार्य का आनंद लीजिये. 

Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_10.1

Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_11.1
Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_12.1
Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_13.1
Reasoning Puzzles (Study Notes) | Bankersadda Hindi_14.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me