Bankersadda Hindi   »   Reasoning For RBI/IBPS Exams

Reasoning For RBI/IBPS Exams

Reasoning For RBI/IBPS Exams | Bankersadda Hindi_0.1

निर्देश  (1-5): दी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दें: 
भिन्न राष्ट्रों के चार व्यक्ति , चार घरों में एक क्षेत्र के एक ही ओर रहते हैं, प्रत्येक घर के भिन्न रंग-लाल, हरे,पीले, और सफ़ेद हैं लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों| इनमें से प्रत्येक व्यक्ति को भिन्न पेय- विस्की, वोडका, रम, और वाइन पसंद है लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों| अतिरिक्त जानकारी नीचे दी गयी है:
ब्रिटिश व्यक्ति विस्की पीता है| भारतीय व्यक्ति बायीं ओर पहले घर में रहता है| भारतीय व्यक्ति पीले घर के बगल में रहता है| दायें से दूसरे घर में  वोडका पीते हैं| चीनी, हरे वाले घर में रहता है|जापानी रम पीता है| पीले घर में विस्की पी जाती है| सफ़ेद घर, हरे घर के दायीं ओर है|
1. भारतीय के बगल में कौन रहता है?
(1) ब्रिटिश (2) चीनी (3) जापानी
(4) ब्रिटिश और जापानी दोनों (5) उपरोक्त में से कोई नहीं 
2. निम्नलिखित में से कौन वोडका पीता है?
(1) भारतीय (2) ब्रिटिश (3) चीनी
(4) भारतीय और ब्रिटिश (5) इनमें से कोई नहीं 
3. निम्नलिखित में से कौन  कथन सत्य नहीं है?
(1) ब्रिटिश पीले घर में रहता है 
(2) जापानी रम पीता है और उसके घर का रंग सफ़ेद है 
(3) भारतीय वोडका पीता है 
(4) लाल घर में भारतीय रहता है 
(5) उपरोक्त में से कोई नहीं 
4. भारतीय इनमें से क्या पीता है?
(1) विस्की (2)वोडका (3) रम  
(4) विस्की या वोडका (5) वाइन 
5. जापानी घर का क्या रंग है?
(1) लाल (2) पीला (3) हरा 
(4) सफेद (5) इनमें से कोई नहीं 
निर्देश (6-10) : दी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दें: 
दो टीमों X और Y(प्रत्येक में चार) के आठ खिलाड़ी A, B, C, D, E, F, G और H ,एक वर्गाकार मेज की ओर (प्रत्येक भुजा पर दो) बैठे हैं| टीम X के खिलाड़ियों का मुहं केंद्र की ओर है तथा टीम Y के खिलाड़ियों का मुहं केंद्र के विपरीत है|
टीम X के केवल एक खिलाडी के दोनों पडोसी टीम  Y से हैं जबकि टीम  Y  के किसी खिलाड़ी के दोनों पडोसी टीम  X से नहीं हैं|
A के दोनों पड़ोसी उसकी अपनी ही टीम से हैं| C और F, टीम Y से हैं और केवल E उनके मध्य बैठा है| G,केंद्र से विपरीत है और H के बाएं से तीसरा है| B, के ठीक बाएं उसकी अपनी ही टीम का खिलाड़ी है|
6. निम्नलिखित में से कौन सा D के बाएं से तीसरा है? 
(1) A (2) B (3) E
(4) H (5) निर्धारित नहीं किया जा सकता 
7. निम्नलिखित में से कौन सा F का पडोसी नहीं हो सकता?
(1) B (2) A (3) G
(4) दोनों A और G (5) दोनों A और B 
8. निम्नलिखित में से कौन सा कथन C के सन्दर्भ में सत्य है? 
(1) C, E के ठीक दायें बैठा है   (2) C और B समान टीम से हैं 
(3) C और D पडोसी हैं        (4) C , B के बाएं से दूसरा है  
(5) इनमें से कोई नहीं 
9. निम्नलिखित में से कौन सा टीम X से सम्बंधित नहीं है? 
(1) A (2) E (3) H
(4) B (5) इनमें से कोई नहीं  
10. निम्नलिखित में से कौन सा B के ठीक दायें बैठा है?
(1) C (2) E (3) F
(4) B (5) H
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me