Bankersadda Hindi   »   SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 16th...

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 16th November – Puzzle & Seating Arrangement

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 16th November – Puzzle & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC:  Puzzle & Seating Arrangement

 Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: 

सात डिब्बे एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं प्रत्येक का भार अलग है. सभी डिब्बों को इस प्रकार रखा गया है जिससे सबसे हल्के डिब्बे को सबसे ऊपर और सबसे भारी डिब्बे को सबसे नीचे रखा गया है. उनमें से किसी एक डिब्बे का भार 75किग्रा है. 

डिब्बे F और डिब्बे G के मध्य तीन से अधिक डिब्बे रखे गए हैं. D और A के मध्य केवल दो डिब्बे रखे गए हैं, A जो 60 किग्रा का है. B और C के बीच तीन डिब्बे रखे गए हैं. तीसरा सबसे हल्का डिब्बा 35 किग्रा का है. डिब्बा F, D से हल्का है. डिब्बा C, B से भारी है. डिब्बे E का भार, डिब्बे D के भार का दो गुना है. डिब्बा F, डिब्बे B से 13किग्रा हल्का है, डिब्बा B जो डिब्बा D से 10 किग्रा भारी है. डिब्बे A और C के भार के मध्य 21 किग्रा का अंतर है. 

Q1. दूसरे सबसे हल्के डिब्बे का भार कितना है?

(a) 28 किग्रा

(b) 25 किग्रा

(c) 30 किग्रा

(d) 21 किग्रा

(e) 20 किग्रा

Q2. निम्नलिखित में से कौन-सा डिब्बा B से भारी लेकिन A से हल्का है? 

(a) C

(b) D

(c) E

(d) F

(e) G

Q3. कितने डिब्बे D से हल्के हैं?

(a) चार

(b) तीन

(c) दो

(d) एक

(e) कोई नहीं

Q4. स्टैक के ठीक मध्य में रखे गए डिब्बे का भार कितना है?

(a) 50 किग्रा

(b) 55 किग्रा

(c) 60 किग्रा

(d) 58 किग्रा

(e) 45 किग्रा

Q5. निम्नलिखित में से कौन सा डब्बा स्टैक के सबसे नीचे रखा गया है? 

(a) G 

(b) D

(c) F

(d) A

(e) C

Directions (6-10): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

आठ व्यक्ति एक वर्गाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं, उनमें से चार व्यक्ति चार कोनों पर अंदर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं, जबकि चार भुजा के मध्य में बाहर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं।  B,D के बायें तीसरे स्थान पर बैठा है। H, B के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है और G, H के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। F, D का एक निकटतम पड़ोसी है। A, F के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। E कोने पर नहीं बैठा है। C, B के ठीक दाएं बैठा है।

Q6. D के दाएं से गिने जाने पर, D और E के मध्य कितने व्यक्ति बैठे है?

(a) तीन

(b) एक

(c) कोई नहीं 

(d) दो 

(e) चार 

Q7. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति H के ठीक दाएं ओर बैठा है? 

(a) E

(b) D

(c) A

(d) C

(e) B

Q8. निम्नलिखित में से कौन G की ओर उन्मुख है?

(a) D

(b) C

(c) B

(d) H

(e) A

Q9. B के संदर्भ में E का स्थान कौन-सा है?

(a) ठीक दाएं

(b) दाएं से दूसरा 

(c) ठीक बाएं 

(d) बाएं से तीसरा 

(e) इनमें से कोई नहीं  

Q10. निम्नलिखित में से चार एक निश्चित रूप से एक समान है अत: एक समूह बनाते हैं, निम्न में से कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) C

(b) D

(c) A

(d) B

(e) G

Direction (11-15): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

आठ मित्र A, B, C, D, E, F, G और H जो इस प्रकार एक पंक्ति में बैठे हैं जिनमें से कुछ दक्षिण की और कुछ उत्तर की ओर उन्मुख हैं. F और D, B के समान दिशा की ओर उन्मुख हैं. D, A के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है. C और E निकटतम पडोसी हैं लेकिन दोनों एकदूसरे के सन्दर्भ में विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं. A एक कोने पर बैठा है. H, C के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है. B और F के मध्य तीन से अधिक व्यक्ति बैठे हैं. G, H के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है. C, न तो A का न ही D का निकटतम पडोसी है. E किसी भी छोर पर नहीं बैठा है. F, D के ठीक दायें बैठा है. G, E  के समान दिशा की ओर उन्मुख है, E जो दक्षिण की ओर उन्मुख नहीं है.

Q11. निम्नलिखित में से कौन H के ठीक दायें बैठा है?

(a) G

(b) C

(c) E

(d) F

(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. D और E के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) चार

(b) एक 

(c) तीन 

(d) दो

(e) कोई नहीं

Q13. निम्नलिखित में से कौन G के दायें से तीसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के ठीक बाएं बैठा है?

(a) H

(b) F

(c) A

(d) E

(e) कोई नहीं

Q14. F के संदर्भ में, A का स्थान क्या है?

(a) ठीक दायें

(b) बायें से तीसरा

(c) दायें से दूसरा

(d) ठीक बाएं 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. निम्नलिखित में से कौन B के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है?

(a) G

(b) A

(c) F

(d) C

(e) इनमें से कोई नहीं

ALSO CHECK:

Solutions:

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 16th November – Puzzle & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_2.1

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 16th November – Puzzle & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_3.1

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 16th November – Puzzle & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_4.1

Reasoning Ability Quiz For SBI/IBPS PO Prelims 2021- 15th November_120.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Reasoning Ability Quiz For SBI/IBPS PO Prelims 2021- 15th November_130.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me