Bankersadda Hindi   »   SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 11th...

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 11th October – Direction Sense

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 11th October – Direction Sense | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Direction Sense

 Directions (1–2): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

बिंदु H से, अंकुर उत्तर दिशा में चलना शुरू करता है और 5 मीटर की दूरी तय करता है फिर वह दायें मुड़ता है और 4 मीटर की दूरी तय करता है और अंत में वह बाएं मुड़ता है और 5 मीटर की दूरी तय करता है और बिंदु B पर पहुचता है. बिंदु A से, हर्ष दक्षिण दिशा की ओर चलना शुरू करता है और 10 मीटर की दूरी तय करता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 16 मीटर की दूरी तय करता है और बिंदु B पर पहुचता है. 

Q1. बिंदु H, बिंदु A से किस दिशा में है?

(a) पूर्व

(b) दक्षिण

(c) उत्तर

(d) दक्षिण-पूर्व

(e) दक्षिण-पश्चिम

Q2. बिंदु B के संदर्भ में, बिंदु H किस दिशा में है?

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) उत्तर

(c) दक्षिण-पूर्व

(d) दक्षिण

(e) दक्षिण-पश्चिम

Q3. मैं अपने घर से पूर्व दिशा की ओर चलना शुरू करता हूँ और 14 मीटर की दूरी तय करता हूँ फिर मैं दक्षिण मुड़ता हूँ और 20 मीटर चलता हूँ और दोबारा पश्चिम की ओर मुड़ता हूँ और 9 मीटर की दूरी तय करता हूँ और अंत में मैं उत्तर की ओर मुड़ता हूँ और 8 मीटर की दूरी तय करता हूँ और अपने मित्र के घर पहुचता हूँ. मेरे घर से,  मेरे मित्र का घर किस दिशा में है?

(a) दक्षिण

(b) पूर्व

(c) दक्षिण- पश्चिम

(d) दक्षिण-पूर्व

(e) उत्तर-पश्चिम

Directions (4-5): नीचे दिए गए प्रश्न निम्नलिखित जानकारी पर आधारित हैं:

A # B का अर्थ B, A के 1 मीटर दायें है.

A $ B का अर्थ B, A के 1 मीटर उत्तर में है.

A * B का अर्थ B, A के 1 मीटर बाएं है.

A @ B का अर्थ B, A के 1 मीटर दक्षिण में है.

Q4. X @ B * P, के अनुसार X के संदर्भ में, P किस दिशा में है?

(a) उत्तर

(b) दक्षिण

(c) उत्तर-पूर्व

(d) दक्षिण-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. M # N $ T के अनुसार, M के संदर्भ में T किस दिशा में है?

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) उत्तर-पूर्व

(c) दक्षिण -पश्चिम

(d) दक्षिण-पूर्व 

(e) इनमें से कोई नहीं

Direction (6-10): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 

आदर्श बिंदु G से उत्तर दिशा में चलना आरंभ करता है। 7 मीटर चलने के बाद, वह बिंदु F पर पहुंचता है, फिर बाएं ओर मुड़ता है तथा 10 मीटर चलने के बाद बिंदु E पर रुकता है। बिंदु P, बिंदु B के उत्तर में और साथ ही बिंदु E के पश्चिम में है। अरुण बिंदु A से पूर्व दिशा में चलना शुरू करता है। 16 मीटर चलने के बाद, वह बिंदु B पर पहुँचता है। B से, वह दाएं ओर मुड़ता है और बिंदु C तक पहुंचने के लिए 13 मीटर चलता है। फिर वह बायें ओर मुड़ता है तथा बिंदु D पर पहुंचने के लिए 15 मी चलता है। दोबारा, वह बायें ओर मुड़ता है  तथा बिंदु E पर पहुँचने के लिए 20 मी चलता है तथा रुकता है। अमन P से आरंभ करता है और बिंदु Q तक पहुंचने के लिए पश्चिम दिशा में 16 मीटर तक चलता है, Q जो बिंदु A के उत्तर में है।

Q6. G और B के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है? 

(a) 13 मी

(b) 15 मी

(c) 25 मी

(d) 10 मी

(e) 7 मी

Q7. P और B के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) 13 मी

(b) 18 मी

(c) 9 मी

(d) 10 मी

(e) 7 मी

Q8. बिंदु F के संदर्भ में, बिंदु A किस दिशा में है?

(a) उत्तर

(b) दक्षिण

(c) उत्तर पश्चिम

(d) उत्तर पूर्व

(e) दक्षिण पश्चिम

Q9. यदि R, रेखा PC का मध्य-बिंदु है, तो बिंदु G के संदर्भ में, R किस दिशा में है?

(a) पूर्व

(b) दक्षिण-पूर्व

(c) दक्षिण-पश्चिम

(d) उत्तर-पूर्व

(e) उत्तर-पश्चिम

Q10. बिंदु G के संदर्भ में, बिंदु A किस दिशा में है?

(a) उत्तर

(b) दक्षिण

(c) पश्चिम

(d) उत्तर-पूर्व

(e) दक्षिण-पश्चिम

Direction (11-12): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए.

बिंदु X, बिंदु Q के 7मी दक्षिण में है. बिंदु S, बिंदु Q के 12मी पूर्व में है. एक व्यक्ति बिंदु S से उत्तर की ओर चलना शुरू करता है और 10मी चलने के बाद वह बिंदु Y पर पहुचता है. बिंदु Y से वह बाएं मुड़ता है और 5मी चलता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 3मी चलता है और शौपिंग काम्प्लेक्स पहुँचता है.

Q11. बिंदु X और बिंदु S के मध्य न्यूनतम दूरी ज्ञात कीजिए?

(a) 5 मी

(b) 13 मी

(c) 20 मी

(d) 25 मी

(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. बिंदु X के संदर्भ में, शौपिंग काम्प्लेक्स किस दिशा में है?

(a) दक्षिण-पश्चिम

(b) उत्तर-पूर्व

(c) दक्षिण

(d) उत्तर

(e) उत्तर-पश्चिम

Direction (13-15): दी गयी जानकारी का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गये प्रश्नों की उत्तर दीजिये: 

एक व्यक्ति बिंदु X से पूर्व दिशा में चलना शुरू करता है, 7 मीटर चलने के बाद वह बिंदु A पर पहुंच जाता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और बिंदु Y तक पहुंचने के लिए कुछ दूरी तय करता है। बिंदु Y से वह उत्तर दिशा में चलता है और बिंदु M पर पहुंचने के लिए 12 मीटर चलता है। बिंदु N, बिंदु Y से 5 मीटर पश्चिम में है। बिंदु M और Y के बीच की दूरी, बिंदु Y और A के बीच की दूरी की आधी है।

Q13. बिंदु X और बिंदु Y के मध्य की न्यूनतम दूरी कितनी है ?

(a) 25 मी

(b) 15 मी

(c) 20 मी

(d) 17 मी

(e)  इनमें से कोई नहीं 

Q14. N के संदर्भ में बिंदु M किस दिशा में है?

(a) उत्तर

(b) उत्तर-पूर्व

(c) दक्षिण-पश्चिम

(d) दक्षिण-पूर्व 

(e)  इनमें से कोई नहीं  

Q15. एक व्यक्ति बिंदु N से आरम्भ करता है , पूर्व दिशा में 9 मी चलता है और बिंदु B पर पहुँच जाता है. वह बाएं मुड़कर 3 मी चलता है और बिंदु K पर पहुँच जाता है. बिंदु K और बिंदु Y के मध्य की न्यूनतम दूरी कितनी है ?

(a) 3 मी 

(b) 7 मी 

(c) 12 मी 

(d) 5 मी 

(e) इनमें से कोई नहीं 

SOLUTIONS:

 

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 11th October – Direction Sense | Bankersadda Hindi_2.1

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 11th October – Direction Sense | Bankersadda Hindi_3.1

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 11th October – Direction Sense | Bankersadda Hindi_4.1

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 11th October – Direction Sense | Bankersadda Hindi_5.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me