Bankersadda Hindi   »   SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज...

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 24th May – Seating Arrangements, Inequalities

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 24th May – Seating Arrangements, Inequalities | Bankersadda Hindi_1.1

Topic – Seating Arrangements, Inequalities

Direction (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

छह व्यक्ति अर्थात पिंकी, विमला, रितु, सीता, टीना और उमा एक समबाहु त्रिभुजाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। तीन व्यक्ति मेज के कोने पर बैठे हैं और तीन व्यक्ति मेज की भुजाओं के मध्य में बैठे हैं। उनमें से कुछ का मुख मेज के केंद्र की ओर है और शेष का मुख मेज के बाहर की ओर है। जरूरी नहीं कि सभी जानकारी इसी क्रम में हों।

  टीना, पिंकी के दायें से तीसरे स्थान पर बैठी है। टीना मेज की भुजाओं के मध्य में नहीं बैठी है। पिंकी, सीता के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठी है, जो पिंकी के विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है। रितु, पिंकी की निकटतम पडोसी है लेकिन सीता की निकटतम पडोसी नहीं है. विमला, रितु के ठीक दायें बैठी है लेकिन टीना के ठीक दायें नहीं बैठी है। उमा, विमला के विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है। विमला और सीता एक ही दिशा की ओर उन्मुख है। तीन से अधिक व्यक्ति टेबल के अंदर की ओर उन्मुख नहीं हैं।

Q1. विमला के बायें से गिनने पर कितने व्यक्ति विमला और पिंकी के मध्य बैठे हैं?

(a) कोई नहीं 

(b) एक 

(c) दो 

(d) तीन 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q2. निम्नलिखित में से कौन उमा के ठीक बायें बैठे व्यक्ति के दायें से चौथे स्थान पर बैठी है?

(a) रितु

(b) टीना 

(c) पिंकी 

(d) विमला

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q3. निम्नलिखित में से कौन पिंकी के ठीक दायें बैठे व्यक्ति के विपरीत बैठी है?

(a) सीता

(b) टीना 

(c) विमला

(d) रितु

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q4. यदि रितु और विमला आपस में अपना स्थान बदल लेते हैं, तो निम्नलिखित में से कौन विमला के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है?

(a) टीना 

(b) सीता

(c) उमा 

(d) पिंकी

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q5. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित-रूप से एक-समान हैं और एक समूह का निर्माण करते हैं। ज्ञात कीजिए कि कौन उस समूह से संबंधित नहीं है। 

(a) टीना 

(b) रितू

(c) विमला

(d) पिंकी

(e) उमा

Direction (6-10): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

एक वर्गाकार मेज के चारों ओर आठ व्यक्ति बैठे हैं। उनमें से चार कोनों पर बैठे हैं और चार मेज की भुजाओं के बीच में बैठे हैं। उनमें से कुछ अंदर की ओर उन्मुख हैं और कुछ टेबल के बाहर की ओर उन्मुख हैं। M और N, R के विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं। R, S के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। T, U के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। V, W के ठीक दायें बैठा है,W जो बाहर की ओर उन्मुख है। N, R के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। S, T के ठीक बायें बैठा है, लेकिन कोने पर नहीं बैठा है। U, V के विपरीत बैठा है, V जो S के विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है।

Q6. उनमें से कितने अंदर की ओर उन्मुख हैं?

(a) दो  

(b) पाँच

(c) एक 

(d) तीन 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q7. N के ठीक दायें कौन बैठा है? 

(a) T 

(b) W 

(c) S 

(d) U 

(e) इनमें से कोई नहीं  

Q8. R और T के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) पाँच

(b) चार

(c) तीन 

(d) एक 

(e) कोई नहीं 

Q9. निम्नलिखित में से कौन कोने पर बैठा है? 

(a) T, W, R, U

(b) S, V, T, W

(c) N, T, M, U

(d) R, N, W, T

(e) इनमें से कोई नहीं  

Q10. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित-रूप से एक-समान हैं और एक समूह का निर्माण करते हैं। ज्ञात कीजिए कि कौन उस समूह से संबंधित नहीं है। 

(a) M 

(b) T 

(c) N 

(d) U 

(e) R

Direction (11-15): निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए कथन को सत्य मानते हुए, ज्ञात कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष निश्चित रूप से सत्य है/हैं और फिर तदनुसार अपने उत्तर दें।

Q11. कथन: O < Y, M ≤ U ≤ J ≥ O, X < Q ≤ M ≥ C ≥ K 

निष्कर्ष:

 I. K < Y 

II. X > O

(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है

(b) केवल निष्कर्ष II सत्य है

(c) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है

(d) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है

(e) निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं

Q12. कथन: P < E ≤ B < Q, R > B ≤ C < H 

निष्कर्ष: 

I. P < C 

II. Q > R

(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है

(b) केवल निष्कर्ष II सत्य है

(c) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है

(d) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है

(e) निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं

Q13. कथन: M ≤ J, J ≥ S < Y, X < T ≤ M ≥ C ≥ L 

निष्कर्ष: 

I. L ≥ S 

II. T > S

(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है

(b) केवल निष्कर्ष II सत्य है

(c) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है

(d) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है

(e) निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं

Q14. कथन: Y = P; N < O > K; C = P; K ≥ P; L > C 

निष्कर्ष: 

I. K > C 

II. K = C

(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है

(b) केवल निष्कर्ष II सत्य है

(c) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है

(d) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है

(e) निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं

Q15. कथन: P> G ≥ A > D; Q ≥ C = T; P = Q 

निष्कर्ष: 

I. T <P 

II. P > D

(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है

(b) केवल निष्कर्ष II सत्य है

(c) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है

(d) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है

(e) निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं

Solutions:


SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 24th May – Seating Arrangements, Inequalities | Bankersadda Hindi_2.1

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 24th May – Seating Arrangements, Inequalities | Bankersadda Hindi_3.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me