Bankersadda Hindi   »   SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज...

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 1st June – Puzzle, Series

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 1st June – Puzzle, Series | Bankersadda Hindi_1.1

Topic –  Puzzle, Series

Direction (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

एक ढेर में नौ डिब्बे अर्थात् P, Q, R, S, T, U, V, W, और X एक के ऊपर एक रखे गए हैं। सबसे नीचे वाले ढेर को क्रमांक 1 दिया गया है, इसके ऊपर वाले ढेर को क्रमांक 2 दिया गया है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाले ढेर को क्रमांक 9 दिया गया है। सभी जानकारी एक ही क्रम में हों जरूरी नहीं है।

डिब्बे P और डिब्बे X के बीच तीन डिब्बे रखे गए हैं। डिब्बे X और डिब्बे Q के बीच दो डिब्बे रखे गए हैं। डिब्बे W को डिब्बे Q से चार स्थान ऊपर रखा गया है। डिब्बे W और डिब्बे R के बीच चार डिब्बे रखे गए हैं। डिब्बे R और डिब्बा S के बीच दो डिब्बे रखे गए हैं। डिब्बा U, डिब्बा S के आसन्न रखा गया है। डिब्बा T, डिब्बा V के नीचे रखा है, लेकिन ठीक नीचे नहीं। डिब्बा V सबसे ऊपर नहीं है।

Q1. डिब्बा U और डिब्बा P के मध्य कितने डिब्बे रखे गए हैं?

(a) तीन

(b) एक

(c) दो

(d) कोई नहीं

(e) तीन से अधिक

Q2. निम्नलिखित में से कौन सा डिब्बा, डिब्बा R के तीन स्थान नीचे रखा गया है?

(a) डिब्बा T

(b) डिब्बा X

(c) डिब्बा V

(d) डिब्बा U

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q3. ऊपर से डिब्बा Q का स्थान क्या है?

(a) दूसरा

(b) तीसरा

(c) पांचवां

(d) सातवां

(e) चौथा

Q4. डिब्बा P के नीचे कितने डिब्बे रखे गए हैं?

(a) पांच

(b) तीन

(c) एक

(d) छह

(e) दो

Q5. निम्नलिखित में से कौन सा डिब्बा सबसे ऊपरी स्थान पर रखा गया है?

(a) U 

(b) W 

(c) P 

(d) S 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Direction (6-10): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

दस मंजिला इमारत में दस लोग रहते हैं। भूतल का क्रमांक 1 है, इसके ऊपर 2 है और इसी प्रकार शीर्ष तल का क्रमांक 10 है। T चौथी मंजिल पर रहता है। S और T के बीच दो व्यक्ति रहते हैं। X और S के बीच चार लोग रहते हैं। Q, X के ठीक नीचे रहता है। Q और P के बीच चार लोग रहते हैं। R, P के दो मंजिल ऊपर रहता है। C, E के ठीक ऊपर रहता है। U, D के नीचे रहता है।

Q6. दूसरी मंजिल पर कौन रहता है?

(a) Q

(b) D

(c) P

(d) X

(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. C और R के मध्य कौन रहता है?

(a) P

(b) T

(c) S

(d) E

(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. पांचवीं मंजिल पर कौन रहता है?

(a) P

(b) D

(c) U

(d) S

(e) इनमें से कोई नहीं

Q9. T के ऊपर कितने व्यक्ति रहते हैं?

(a) दो

(b) चार

(c) छह

(d) पाँच

(e) इनमें से कोई नहीं

Q10. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं और एक समूह बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन समूह से संबंधित नहीं है?

(a) U, Q

(b) R, C

(c) T, P

(d) S, C

(e) S, D

Direction (11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 

387 433 286 945 745 

Q11. यदि प्रत्येक संख्या में से 3 घटा दिया जाता है और फिर सभी संख्याओं के अंकों को संख्या के अंतर्गत आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो इस प्रकार बनी सभी संख्याओं के अंतिम अंकों का योग क्या होगा? 

(a) 34 

(b) 41 

(c) 45 

(d) 36 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q12. यदि सभी संख्याओं के अंकों को संख्या के अंतर्गत अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो इस प्रकार बनी कितनी संख्याएँ 700 से कम हैं? 

(a) एक 

(b) तीन

(c) दो 

(d) चार 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q13. यदि सभी संख्याओं के पहले और दूसरे अंक को आपस में बदल दिया जाए तो इस प्रकार बनी सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक और सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक के बीच का अंतर क्या है? 

(a) 1 

(b) 6 

(c) 5 

(d) 0 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q14. यदि सभी संख्याओं के पहले और तीसरे अंक को आपस में बदल दिया जाए तो निम्नलिखित में से कौन सी संख्या सबसे छोटी होगी? 

(a) 387 

(b) 745

(c) 286 

(d) 433 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. यदि सभी सम संख्याओं के दूसरे अंक में 1 की वृद्धि की जाती है और सभी विषम संख्याओं के तीसरे अंक में 2 की वृद्धि की जाती है, तो इस प्रकार बनने वाली कितनी संख्याएँ 3 से विभाज्य होंगी? 

(a) एक 

(b) दो 

(c) चार 

(d) तीन

(e) कोई नहीं

Solutions:

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 1st June – Puzzle, Series | Bankersadda Hindi_2.1

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 1st June – Puzzle, Series | Bankersadda Hindi_3.1

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 1st June – Puzzle, Series | Bankersadda Hindi_4.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me