Bankersadda Hindi   »   RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022...

RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022 रीजनिंग क्विज : 11th May – Seating Arrangements and Direction

RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022 रीजनिंग क्विज : 11th May – Seating Arrangements and Direction | Bankersadda Hindi_1.1

Topic: Seating Arrangements and Direction

Direction (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

आठ व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में इस प्रकार बैठे हैं कि A, S, D और F पंक्ति 1 में बैठे हैं और उत्तर की ओर उन्मुख हैं तथा Z, C, V और B पंक्ति 2 में बैठे हैं और दक्षिण की ओर उन्मुख हैं। प्रत्येक पंक्ति में पाँच सीटें होती हैं। इसलिए, दी गई व्यवस्था में एक पंक्ति में प्रत्येक सीट दूसरी पंक्ति की दूसरी सीट की ओर उन्मुख है और पंक्ति 1 की खाली सीट पंक्ति 2 में खाली सीट की ओर उन्मुख है और इसके विपरीत। D उस व्यक्ति के ठीक बायें बैठे व्यक्ति की ओर उन्मुख है जो A की ओर उन्मुख है, A जो D का पड़ोसी है। D और F के बीच में एक व्यक्ति बैठा है। B, F के दायें से दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति की ओर उन्मुख है। V उस व्यक्ति की ओर उन्मुख है जो C के तिर्यक विपरीत बैठा है लेकिन C उस व्यक्ति की ओर उन्मुख नहीं है जो D का निकटतम पड़ोसी है। Z, V के ठीक दायें बैठा है लेकिन F की ओर उन्मुख नहीं है।


Q1. निम्नलिखित में से कौन दोनों पंक्तियों में रिक्त सीटों के ठीक बायें बैठे हैं?

(a) F, V 

(b) F, B 

(c) A, Z 

(d) C, D 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं 


Q2. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित रूप से एक-समान हैं और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) C 

(b) F 

(c) S 

(d) V 

(e) D 


Q3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

(a) V, S की ओर उन्मुख है

(b) Z, A की ओर उन्मुख व्यक्ति के ठीक बाएँ बैठा है

(c) B और V के मध्य एक व्यक्ति बैठा है

(d) D और S के मध्य एक व्यक्ति बैठा है 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं  


Q4. S की ओर उन्मुख व्यक्ति के सन्दर्भ में B का स्थान क्या है?

(a) ठीक दाएं 

(b) ठीक बाएँ 

(c) दाएं से दूसरा 

(d) बाएँ से दूसरा 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं 


Q5. यदि F, C से संबंधित है, उसी प्रकार B, A से संबंधित है, तो निम्नलिखित में से कौन Z से संबंधित है?

(a) F 

(b) A 

(c) D 

(d) S 

(e) B


Direction (6-10): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

कुछ व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठे थे। सीटों को समान दूरी पर रखा गया था। वृत्ताकार मेज के चारों ओर व्यक्तियों की संख्या न तो 21 से अधिक थी और न ही 5 के गुणज में। S, N के ठीक दायें है। Q, Z के बायें से दूसरा और E के दायें दूसरा था, E जो कि Y के ठीक दायें बैठा है। Y और V के बीच तीन सीटें थीं। S, V के बायें से तीसरे स्थान पर था। P के बायें से गिने जाने पर, P और S के बीच व्यक्तियों की संख्या, P के दाएं से गिने जाने पर P और N के बीच व्यक्तियों की संख्या का एक तिहाई था।


Q6. मेज के चारों ओर कितने व्यक्ति बैठे थे?

(a) 20 

(b) 19 

(c) 15 

(d) 21 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q7. P के सन्दर्भ में E का स्थान क्या है?

(a) बाएं से तीसरा

(b) दाएं से चौथा

(c) दाएं से तीसरा

(d) बाएं से चौथा

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q8. N और Z के मध्य कितने व्यक्ति बैठे थे?

(a) एक

(b) चार

(c) छह

(d) सात

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q9. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(a) V, P का निकटतम पड़ोसी है

(b)  P, V के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है

(c) P के दाएं से गिने जाने पर Y और P के मध्य केवल एक सीट है

(d) P के दाएं से गिने जाने पर, Q और P के मध्य 4 से अधिक सीट हैं

(e) कोई सत्य नहीं है


Q10. निम्नलिखित में से कौन Y के दायें से पांचवें स्थान पर बैठा है? 

(a) N 

(b) P 

(c) Z 

(d) S 

(e) अपर्याप्त आंकड़ें


Direction (11-13): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

बिंदु X, बिंदु Y के पूर्व में 30 मीटर और बिंदु W के 20 मीटर उत्तर में है। बिंदु T, बिंदु S के 10 मीटर उत्तर में है और बिंदु U, बिंदु T के 20 मीटर पूर्व में है। बिंदु Q, बिंदु P के 20 मीटर पश्चिम में है। बिंदु M, बिंदु N के 30 मीटर उत्तर में है। और बिंदु O के 40मी पश्चिम में है। बिंदु V, बिंदु U के 40मी उत्तर में और बिंदु W के 30मी पूर्व में है। बिंदु R, बिंदु Q के 30मी दक्षिण में और बिंदु S के 40मी पश्चिम में है। बिंदु P, बिंदु O के 20मी दक्षिण में है।


Q11. बिंदु Y, बिंदु Q की किस दिशा में है?

(a) पश्चिम

(b) दक्षिण

(c) उत्तर

(d) दक्षिण-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q12. M और W के मध्य न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 60 मी 

(b) 70 मी

(c) 50 मी

(d) 40 मी

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता


Q13. बिंदु T, बिंदु Q की किस दिशा में है?

(a) दक्षिण-पूर्व

(b) उत्तर-पश्चिम

(c) उत्तर-पूर्व

(d) दक्षिण-पश्चिम

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 


Direction (14-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

बिंदु A, बिंदु B के 6 मीटर पश्चिम में है। बिंदु D, बिंदु C के 4 मीटर पश्चिम में है। बिंदु G, बिंदु B के 9 मीटर दक्षिण में है। बिंदु C, बिंदु G के 5 मीटर उत्तर में है। बिंदु E, बिंदु F के 6 मीटर पश्चिम में है। बिंदु D, बिंदु E के 5मी उत्तर में है।    


Q14. बिंदु C और बिंदु B के बीच की दूरी क्या है?

(a) 5 मी  

(b) 4 मी 

(c) 3 मी 

(d) 2 मी

(e) 6 मी  


Q15. एक व्यक्ति बिंदु A पर खड़ा है, वह दक्षिण की ओर चलता है और 4मी चलता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 8मी चलता है और बिंदु K पर रुक जाता है, तो बिंदु K, बिंदु G के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से किस दिशा में है?

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) दक्षिण-पश्चिम

(c) उत्तर-पूर्व

(d) दक्षिण-पूर्व

(e) दक्षिण

Solutions:


RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022 रीजनिंग क्विज : 11th May – Seating Arrangements and Direction | Bankersadda Hindi_2.1

RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022 रीजनिंग क्विज : 11th May – Seating Arrangements and Direction | Bankersadda Hindi_3.1

RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022 रीजनिंग क्विज : 11th May – Seating Arrangements and Direction | Bankersadda Hindi_4.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me