Bankersadda Hindi   »   RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 5...

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 5 मार्च

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 5 मार्च | Bankersadda Hindi_1.1


Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

आठ व्यक्ति एक इमारत की आठ विभिन्न मंजिलों पर इस प्रकार रहते हैं कि भूतल की संख्या 1 और शीर्ष मंजिल की संख्या 8 है. Y सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है. Y और K के मध्य दो व्यक्ति रहते हैं. T, H के ऊपर किसी एक मंजिल पर रहता है और दोनों सम संख्या वाली मंजिल पर रहते हैं. O, L की मंजिल के ठीक ऊपर रहता है. Y और X के मध्य दो व्यक्ति रहते हैं. M, Y के ऊपर नहीं रहता है. X, K के नीचे किसी एक मंजिल पर रहता है.


Q1. निम्नलिखित में से कौन दूसरी मंजिल पर रहता है? 

(a) L

(b) H

(c) M

(d) K

(e) Y


Q2. M और X के मध्य कितनी मंजिलें हैं? 

(a) तीन

(b) एक

(c) दो

(d) चार

(e) कोई नहीं 


Q3. निम्नलिखित पाँच में से कोई चार एक निश्चित रूप से एक समूह पर आधारित हैं, कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है? 

(a) K

(b) L

(c) Y

(d) M

(e) X


Q4. O की मंजिल के ऊपर कितने व्यक्ति रहते हैं? 

(a) पाँच

(b) एक

(c) तीन 

(d) चार

(e) दो


Q5. निम्नलिखित में से कौन शीर्ष मंजिल पर रहता है? 

(a) Y

(b) K

(c) O

(d) T

(e) L


Directions (6-10): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक सप्ताह (सोमवार से रविवार) के सात विभिन्न दिनों पर एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में जाते हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों.

D से पहले तीन से अधिक व्यक्ति जाते हैं, D जो रविवार को नहीं जाता है. D और F के मध्य एक से अधिक व्यक्ति नहीं जाते हैं. F, D से पहले जाता है. A, G से पहले किसी एक दिन में जाता है. B, C के बाद किसी एक दिन में जाता है लेकिन ठीक बाद नहीं जाता है. B और E रविवार को नहीं जाते हैं और A, C के ठीक पहले जाता है. C मंगलवार को जाता है. न तो B और न ही D सप्ताह के दूसरे अंतिम दिन पर जाता है.


Q6. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति B के ठीक पहले जाता है? 

(a) D

(b) E

(c) F

(d) G

(e) इनमें से कोई नहीं


Q7. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति शनिवार को जाता है?

(a) B

(b) E

(c) G

(d) D

(e) इनमें से कोई नहीं


Q8. C और D के मध्य कितने व्यक्ति जाते हैं? 

(a) दो

(b) चार

(c) तीन

(d) पाँच

(e) कोई नहीं 


Q9. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति रविवार को जाता है?

(a) G

(b) D

(c) B

(d) F

(e) C


Q10. यदि A, F से सम्बंधित है और B, E से सम्बंधित है, तो निम्नलिखित में से कौन D से सम्बंधित है?

(a) C

(b) E

(c) G

(d) B

(e) A


Directions (11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये:


सात व्यक्ति अर्थात A, B, C, D, E, F और G जिन्हें विभिन्न रंग पसंद है अर्थात हरा, लाल, नीला, पीला, काला, गुलाबी और सफ़ेद लेकिन आवश्यक नहीं की इसी क्रम में हों. D को काला रंग पसंद है. न तो A न ही E को गुलाबी रंग पसंद है. न तो F न ही A को पीला रंग पसंद है. A, B और E को हरा रंग पसंद नहीं है. न तो B न ही E को पीला रंग पसंद है. न तो C न ही F को हरा रंग पसंद है. B को गुलाबी और सफ़ेद रंग पसंद नहीं है.  A को सफ़ेद और लाल रंग पसंद नहीं है. 


Q11. A को निम्नलिखित में से कौन सा रंग पसंद है?

(a) गुलाबी

(b) लाल

(c) नीला

(d) सफ़ेद

(e) इनमें से कोई नहीं


Q12. रंग और व्यक्तियों का निम्नलिखित में से कौन सा संयोजन सही है?

(a) C-पीला

(b) A-सफ़ेद

(c) B-गुलाबी

(d) D-पीला

(e) इनमें से कोई नहीं


Q13. निम्नलिखित में से किसे गुलाबी रंग पसंद है?

(a) E

(b) F

(c) D

(d) G

(e) इनमें से कोई नहीं


Q14. निम्नलिखित में से कौन सा संयोजन गलत है?

(a) A-नीला

(b) C-पीला

(c) G-हरा

(d) E-गुलाबी

(e) सभी सत्य हैं


Q15. निम्नलिखित में से किसे सफ़ेद रंग पसंद है?

(a) A

(b) E

(c) G

(d) F

(e) इनमें से कोई नहीं

Solutions:

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 5 मार्च | Bankersadda Hindi_2.1

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 5 मार्च | Bankersadda Hindi_3.1

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 5 मार्च | Bankersadda Hindi_4.1

Practice with Online Test Series for RBI Attendant 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 5 मार्च | Bankersadda Hindi_5.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me