Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022...

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 2nd June – Direction

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 2nd June – Direction | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Direction

Direction (1-4): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें:

रमन अपने घर से उत्तर दिशा की ओर चलना शुरू करता है। 20 किमी की दूरी के बाद, वह दाएं मुड़ता है और अस्पताल पहुंचने के लिए 10 किमी चलता है। यहां से वह बाएं मुड़ता है और अपने दोस्त जय के घर पहुंचने के लिए 12 किमी की दूरी तय करता है। अब, वह बाएं मुड़ता है और एक बेकरी की दुकान तक पहुंचने के लिए 35 किमी की दूरी तय करता है। अंत में, वह लगातार दो बार बाएं मुड़ता है और अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए क्रमशः 12 किमी और 10 किमी चलता है।


Q1. जय का घर, रमन के कार्यालय से किस दिशा में है?

(a) दक्षिण 

(b) उत्तर-पश्चिम 

(c) दक्षिण-पश्चिम

(d) उत्तर-पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q2. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित-रूप से एक-समान हैं और एक समूह का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) रमन का कार्यालय, बेकरी की दुकान

(b) अस्पताल, बेकरी की दुकान

(c) रमन का कार्यालय, जय का घर

(d) रमन का घर, रमन का कार्यालय

(e) रमन का घर, बेकरी की दुकान 


Q3. रमन के कार्यालय से अस्पताल किस दिशा में है?

(a) पूर्व

(b) दक्षिण

(c) उत्तर-पश्चिम 

(d) दक्षिण-पूर्व  

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 


Q4. अस्पताल और कार्यालय के बीच न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 25 किमी

(b) 15 किमी

(c) 20 किमी

(d) 10 किमी

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं


Direction (5-7): निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:

दो दोस्त मोहन और श्याम एक मैदान में खड़े हैं। मोहन उत्तर दिशा की ओर 12 मीटर चलता है और बिंदु Q पर पहुँचता है, फिर अपने दाएँ मुड़ता है और बिंदु P तक पहुँचने के लिए 8 मीटर चलता है, फिर अपनी बाईं ओर मुड़ता है और बिंदु R तक पहुँचने के लिए 6 मीटर चलता है। श्याम पूर्व दिशा की ओर 4 मीटर चलता है और बिंदु C पर पहुँचता है, फिर वह अपनी बाईं ओर मुड़ा और बिंदु D तक पहुँचने के लिए 6 मीटर चला, अंत में वह अपने दाएँ मुड़ा और बिंदु R पर पहुँचने के लिए 12 मीटर चला और रुक गया।


Q5. श्याम की प्रारंभिक स्थिति के सन्दर्भ में मोहन की प्रारंभिक स्थिति की दिशा क्या है?

(a) दक्षिण-पश्चिम  

(b) दक्षिण-पूर्व 

(c) पूर्व

(d) उत्तर-पश्चिम 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q6. बिंदु D और बिंदु Q के बीच न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 6 मी 

(b) 5 √6 मी 

(c) 8 मी 

(d) 6√6 मी 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q7. बिंदु Q के सन्दर्भ में बिंदु D की दिशा क्या है?

(a) दक्षिण-पश्चिम  

(b) दक्षिण-पूर्व 

(c) पूर्व

(d) उत्तर-पश्चिम  

(e) इनमें से कोई नहीं 


Direction (8-10): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके बाद दिए जाने वाले प्रश्नों के उत्तर दें।

दो दोस्त राम और अजय एक मैदान में खड़े हैं। राम पूर्व दिशा की ओर 12 मीटर चलता है और बिंदु J पर पहुँचता है, फिर अपने बायीं ओर मुड़ता है और बिंदु T तक पहुँचने के लिए 16 मीटर चलता है, फिर अपने दाएँ मुड़ता है और बिंदु N तक पहुँचने के लिए 5 मीटर चलता है। अजय उत्तर दिशा की ओर 15 मीटर चलता है और बिंदु K पर पहुँचता है, फिर वह अपने दायीं ओर मुड़ा और बिंदु H पर पहुँचने के लिए 10मी चला, अंत में वह अपने दायें मुड़ गया और बिंदु T पर पहुँचने के लिए 12मी चला और रुक गया।


Q8. अजय की अंतिम स्थिति के सन्दर्भ में राम की प्रारंभिक स्थिति की दिशा क्या है?

(a)  दक्षिण-पश्चिम

(b) दक्षिण-पूर्व

(c) पूर्व 

(d) उत्तर-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q9. राम और बिंदु H की अंतिम स्थिति के बीच न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 12 मी 

(b) 15 मी 

(c) 13 मी 

(d) 18 मी 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q10. अजय की अंतिम स्थिति के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा बिंदु उत्तर-पश्चिम में है?

(a) बिंदु K 

(b) बिंदु N 

(c) बिंदु J 

(d) बिंदु K और बिंदु H 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Direction (11-13): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके बाद दिए जाने वाले प्रश्नों के उत्तर दें।

बिंदु P पर खड़ा एक व्यक्ति, बिंदु Q तक पूर्व की ओर 20मी चलता है। वह दाएं मुड़ता है और बिंदु R तक पहुंचने के लिए 25 मीटर चलता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है और बिंदु S पर पहुंचने के लिए 30 मीटर चलता है। बिंदु S से, वह V तक पहुँचने के लिए क्रमशः 35मी, 40मी और 45मी तीन बार लगातार दाएं मुड़ता है। 


Q11. व्यक्ति की प्रारंभिक स्थिति से अंतिम स्थिति के बीच न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 30√5 मी 

(b) 5√85 मी 

(c) 25 मी 

(d) 35√2 मी 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं  


Q12. S और V के बीच न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 17√5 मी 

(b) 17√10 मी 

(c) 17 मी 

(d) 10√17 मी

(e) 17√2 मी 


Q13. बिंदु V के सन्दर्भ में बिंदु Q की दिशा क्या है?

(a) उत्तर-पश्चिम 

(b) उत्तर-पूर्व

(c) दक्षिण-पूर्व

(d) दक्षिण-पश्चिम 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं 


Direction (14-15): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके बाद आने वाले प्रश्नों के उत्तर दें।

स्नेहा बिंदु Z से उत्तर की ओर चलना शुरू करती है। 4 मी चलने के बाद, वह बिंदु A पर पहुँचती है। बिंदु A से, वह पूर्व की ओर बढ़ना शुरू करती है और बिंदु B तक पहुँचने के लिए 6 मीटर की दूरी तय करती है। बिंदु B से, वह उत्तर की ओर चलती है और अंत में बिंदु D तक पहुँचने के लिए 4 मीटर की दूरी तय करती है। बिंदु C, A और B के बीच का मध्यबिंदु है।


Q14. प्रारंभिक और अंतिम बिंदु के बीच न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 30 मी 

(b) 40 मी 

(c) 10 मी 

(d) 60 मी 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं 


Q15. बिंदु A के सन्दर्भ में बिंदु C किस दिशा में है?

(a) पूर्व

(b) पश्चिम 

(c) दक्षिण-पूर्व

(d) दक्षिण-पश्चिम 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं 


Solutions:


IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 2nd June – Direction | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 2nd June – Direction | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 2nd June – Direction | Bankersadda Hindi_4.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me