Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022...

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 16th June – Puzzles and Direction

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 16th June – Puzzles and Direction | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Puzzles and Direction

Direction (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

एक स्टैक में अधिक से अधिक 8 डिब्बे एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं। डिब्बा M और डिब्बा N के बीच चार डिब्बे रखे गए हैं, डिब्बा N जो या तो शीर्ष पर या भूतल पर रखा गया है। डिब्बा M और डिब्बा R के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है, डिब्बा R जो डिब्बा M के नीचे रखा गया है। डिब्बा R और डिब्बा T के बीच तीन डिब्बे रखे गए हैं,  डिब्बा T जो डिब्बा M के ऊपर रखा गया है। डिब्बा D को डिब्बा O के ठीक नीचे रखा गया है और डिब्बा O के ऊपर एक से अधिक डिब्बा नहीं रखा गया है। डिब्बा Q और डिब्बा P के मध्य केवल एक डिब्बा रखा गया है, डिब्बा P जो डिब्बा R के ठीक ऊपर रखा गया है।

Q1. स्टैक में कितने डिब्बे हैं? 

(a) आठ

(b) सात

(c) छह

(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q2. निम्नलिखित में से कौन सा डिब्बा सबसे नीचे रखा गया है?

(a) N

(b) P

(c) R

(d) T

(e) M 

Q3. निम्नलिखित में से कौन सा डिब्बा, डिब्बा Q के ठीक ऊपर रखा गया है?

(a) T

(b) R

(c) N

(d) P

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं 

Q4. डिब्बा P और डिब्बा N के मध्य कितने डिब्बे रखे हैं?

(a) एक 

(b) चार

(c) तीन 

(d) दो 

(e) चार से अधिक

Q5. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित रूप से एक-समान हैं और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं। ज्ञात कीजिए कि कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) N और D

(b) Q और P

(c) T और M

(d) R और M

(e) P और R 

Direction (6-10): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

आठ लोग K, L, M, N, O, P, Q, और R को तीन फोन ब्रांड अर्थात् सैमसंग, नोकिया या एप्पल में से कोई एक पसंद करते हैं। कम से कम दो और उनमें से अधिक से अधिक तीन, प्रत्येक ब्रांड को पसंद करते हैं। K को नोकिया पसंद नहीं है। M को P के समान ब्रांड पसंद है। P को न तो एप्पल पसंद है और न ही उस ब्रांड का फोन पसंद है जो K पसंद करता है। केवल दो व्यक्ति सैमसंग को पसंद करते हैं और उनमें से एक N है। Q को वह ब्रांड पसंद नहीं है जिसे K और P पसंद करते हैं। R को न तो Q के समान ब्रांड और न ही Nokia  पसंद है। L को R के समान ब्रांड पसंद नहीं है।

Q6. निम्नलिखित में से किसे नोकिया पसंद है?

(a) Q 

(b) L

(c) O 

(d) R

(e) इनमें से कोई नहीं  

Q7. निम्नलिखित में से कौन O के समान ब्रांड पसंद करता है?

(a) N 

(b) Q 

(c) K 

(d) L 

(e) इनमें से कोई नहीं  

Q8. निम्नलिखित में से किसे सैमसंग पसंद है?

(a) N और O 

(b) N और Q 

(c) N और L 

(d) N और R 

(e) इनमें से कोई नहीं  

Q9. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

I. N और O सैमसंग को पसंद करते हैं

II. L को नोकिया पसंद है।

III. K, R और O एक ही ब्रांड को पसंद करते हैं

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) केवल III 

(d) केवल I और II 

(e) केवल I और III 

Q10. निम्नलिखित पाँच युग्मों में से चार एक निश्चित प्रकार से एक-समान हैं और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं। ज्ञात कीजिए कि कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) Q, O 

(b) N, Q 

(c) P, L 

(d) R, O 

(e) M, P

Direction (11-12): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

बिंदु L, बिंदु O के 24मी पश्चिम में है. बिंदु D, बिंदु X के 14 मीटर पश्चिम में है। बिंदु L, बिंदु J के 20 मीटर पूर्व में है। बिंदु N, बिंदु Z के 38 मीटर उत्तर में है। बिंदु J, बिंदु I के 30 मीटर दक्षिण में है, बिंदु I जो बिंदु N के 14 मीटर पश्चिम में है। बिंदु Z, बिंदु D के 16 मीटर दक्षिण में है।

Q11. बिंदु L के सन्दर्भ में, बिंदु D किस दिशा में है?

(a) पश्चिम 

(b) उत्तर-पश्चिम

(c) दक्षिण

(d) उत्तर-पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q12. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित रूप से एक-समान हैं और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं। ज्ञात कीजिए कि कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) I, D 

(b) N, X

(c) O, N

(d) J, Z

(e) X, O

Direction (13-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

दो दोस्त रजत और महिपाल ग्राउंड पर अलग-अलग जगहों पर खड़े हैं। रजत दक्षिण दिशा की ओर 18मी चलता है और बिंदु N पर पहुँचता है, फिर अपने बाईं ओर मुड़ता है और बिंदु B पर पहुँचने के लिए 12 मीटर चलता है, फिर अपनी बाईं ओर मुड़ता है और बिंदु S पर पहुँचने के लिए 9 मीटर चलता है। महिपाल पश्चिम दिशा की ओर 6 मीटर चलता है और बिंदु C पर पहुँचता है, फिर वह अपनी बाईं ओर मुड़ा और बिंदु D पर पहुँचने के लिए 9मी चला, अंत में वह अपने दाएँ मुड़ा और बिंदु B की और 12 मीटर चला और रुक गया।

Q13. महिपाल की प्रारंभिक स्थिति के सन्दर्भ में, रजत की प्रारंभिक स्थिति की दिशा क्या है?

(a) दक्षिण-पश्चिम

(b) दक्षिण-पूर्व

(c) पूर्व  

(d) उत्तर-पश्चिम 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q14. महिपाल और बिंदु C की अंतिम स्थिति के बीच न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 12 मी 

(b) 15 मी 

(c) 20 मी 

(d) 18 मी 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q15. निम्नलिखित में से कौन-से बिंदु सीधी रेखा में स्थित हैं?

(a) C और N 

(b) C, D और S 

(c) N, B और D 

(d) S और N 

(e) इनमें से कोई नहीं

Solutions:


IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 16th June – Puzzles and Direction | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 16th June – Puzzles and Direction | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 16th June – Puzzles and Direction | Bankersadda Hindi_4.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me