Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग...

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 10 जुलाई, 2021 – Revision Test

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 10 जुलाई, 2021 – Revision Test | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC:Revision Test

Direction (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

आठ छात्र चार अलग-अलग महीनों- अगस्त से नवंबर में दो अलग-अलग शिफ्ट- सुबह 8 बजे और शाम 5 बजे में एक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। W और T के बीच में केवल दो व्यक्ति परीक्षा देते हैं, जिनकी परीक्षा उस महीने में होती है जिसमें दिनों की संख्या सम होती है। P, 31 दिनों वाले महीने में परीक्षा देता है। S शाम की शिफ्ट में  लेकिन W से पहले परीक्षा देता है U और R के बीच तीन व्यक्ति परीक्षा देते हैं। W, T से पहले परीक्षा देता है। V उस महीने की शाम की शिफ्ट में परीक्षा देता है जिसमें दिनों की संख्या विषम है लेकिन W के बाद U परीक्षा देता है जिस महीने में 30 दिन होते हैं लेकिन नवंबर में नहीं। P और Q के मध्य केवल दो व्यक्ति परीक्षा देते हैं।

Q1. निम्नलिखित में से कौन अक्टूबर में शाम की शिफ्ट में परीक्षा के लिए उपस्थित होता है?

(a) T

(b) Q

(c) S

(d) V

(e) इनमें से कोई नहीं  

Q2. T, निम्न में से किस महीने में परीक्षा में उपस्थित होता है?

(a) अक्टूबर

(b) सितम्बर

(c) नवंबर

(d) अगस्त

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

Q3. निम्नलिखित में से कौन Q के ठीक पहले परीक्षा में उपस्थित होता है?

(a) V

(b) U

(c) S

(d) R

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q4. निम्नलिखित में से कौन सा कथन R के बारे में सत्य नहीं है?

(a) R सुबह की शिफ्ट में परीक्षा के लिए उपस्थित होता है

(b) R उस महीने में परीक्षा के लिए उपस्थित होता है जिसमें विषम दिनों की संख्या है

(c) T, R के ठीक बाद परीक्षा में उपस्थित होता है

(d) R और Q के बीच केवल दो व्यक्ति परीक्षा में उपस्थित होते हैं 

 (e) दोनों (b) और (d)

Q5. निम्नलिखित में से कौन अक्टूबर में सुबह 8 बजे परीक्षा में उपस्थित होता है?

(a) P

(b) R

(c) W

(d) U

(e) इनमें से कोई नहीं 

Directions (6-8): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

आर्य एक बिंदु X से बिंदु S तक पश्चिम दिशा में चलना शुरू करता है और 4 किमी की दूरी तय करता है। फिर वह अपने दायें ओर मुड़ता है और बिंदु V पर पहुँचने के लिए 6 किमी चलता है, यहाँ से वह फिर से दायें मुड़ता है और बिंदु R पर पहुँचने के लिए 4 किमी चलता है। अंत में वह अपने बायें ओर मुड़ता है और अंतिम बिंदु Q पर पहुंचने के लिए 2 किमी चलता है।

Q6. यदि बिंदु T, बिंदु V और बिंदु R के मध्य में है, तो बिंदु T के सन्दर्भ में बिंदु Q किस दिशा में है?

(a) उत्तर

(b) दक्षिण पश्चिम

(c) उत्तर पूर्व

(d) उत्तर पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q7. यदि बिंदु W, बिंदु S और बिंदु V के ठीक मध्य में है, तो बिंदु X और बिंदु W के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) 5 किमी

(b) 7 किमी

(c) 6 किमी

(d) 4 किमी

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q8. बिंदु S के सन्दर्भ में बिंदु R की दिशा क्या है?

(a) पश्चिम

(b) उत्तर-पूर्व

(c) दक्षिण- पश्चिम

(d) दक्षिण

(e) इनमें से कोई नहीं

Q9. यदि संख्या 78364925 में, प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाता है, तो सभी अंकों को बायें से दायें आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। तो निम्नलिखित में से कौन सा अंक दायें छोर से 5वां है?

(a) 3

(b) 7

(c) 6

(d) 5

(e) 8

Q10. यदि शब्द INSPIRATION के सभी वर्णों को वर्णानुक्रम में बायें से दायें इस प्रकार व्यवस्थित किया जाता है कि पहले स्वर और उसके बाद व्यंजन व्यवस्थित हों, तो व्यवस्था के बाद O और S के बीच कितने वर्ण हैं?

(a) दो

(b) एक

(c) कोई नहीं 

(d) तीन

(e) चार

Directions (11-14): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

पांच मित्र B, E, H, K और N हैं, उनमें से प्रत्येक को जन्मदिन की पार्टी में अलग-अलग संख्या में चॉकलेट बांटी गई हैं। K को B से 7 अधिक चॉकलेट मिलीं। N को तीन व्यक्तियों से अधिक चॉकलेट मिली। E को सभी में सबसे कम चॉकलेट मिली। H को N से कम चॉकलेट मिली। E को विषम संख्या में चॉकलेट मिली है। K को 65 चॉकलेट मिलीं। वह व्यक्ति जिसे दूसरी सबसे कम चॉकलेट मिली, उसे B से 3 कम चॉकलेट मिलीं।

Q11. निम्नलिखित में से किसे तीसरी सबसे कम चॉकलेट मिली?

(a) B

(b) H

(c) K

(d) N

(e) निर्धारित नहीं किया का सकता 

Q12. N के पास कितनी चॉकलेट हो सकती है?

(a) 66

(b) 57

(c) 58

(d) 62

(e) 71

Q13. निम्नलिखित में से किसे N से अधिक चॉकलेट मिली?

(a) K

(b) E

(c) B

(d) E

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

Q14. E के पास कितनी संभावित संख्या में चॉकलेट है?

(a) 52

(b) 56

(c) 53

(d) 57

(e) 60

Q15. शब्द ‘ECONOMIST’ में वर्णों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनमें से प्रत्येक के बीच में उतने ही वर्ण हैं जितने अंग्रेजी वर्णमाला में उनके बीच हैं?

(a) चार

(b) एक

(c) दो

(d) तीन

(e) कोई नहीं 


Solutions

Solutions (1-5):
Sol.

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 10 जुलाई, 2021 – Revision Test | Bankersadda Hindi_2.1
S1. Ans.(d)
S2. Ans.(c)
S3. Ans.(b)
S4. Ans.(b)
S5. Ans.(c)

Solutions (6-8):
Sol.
IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 10 जुलाई, 2021 – Revision Test | Bankersadda Hindi_3.1
S6. Ans. (c)
S7. Ans.(a)
S8. Ans.(b)

S9. Ans.(d)

S10. Ans.(e)

Solutions (11-14):
Sol. K (65) > N > B (58) > H (55) > E
S11. Ans.(a)
S12. Ans.(d)
S13. Ans.(a)
S14. Ans. (c)

S15. Ans.(d)

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 10 जुलाई, 2021 – Revision Test | Bankersadda Hindi_4.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 10 जुलाई, 2021 – Revision Test | Bankersadda Hindi_5.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me