Bankersadda Hindi   »   IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज :...

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 3rd December – Puzzle & Seating Arrangement

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 3rd December – Puzzle & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Puzzle & Seating Arrangement

Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

एक परिवार के सात व्यक्ति सोमवार से रविवार तक एक ही सप्ताह में अलग-अलग दिन खरीदारी के लिए मॉल जाते हैं। वे सभी अलग-अलग वस्तुएं खरीदते हैं अर्थात् घड़ी, कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल, पुस्तक, जूते और बैग। जरुरी नहीं कि सभी जानकारी समान क्रम में हो। 

D बृहस्पतिवार को मॉल जाता है और जूते खरीदता है। मोबाइल खरीदने वाले व्यक्ति और लैपटॉप खरीदने वाले व्यक्ति के मध्य तीन व्यक्ति मॉल जाते हैं। बैग खरीदने वाले व्यक्ति और T के मध्य एक व्यक्ति मॉल जाता है। मोबाइल खरीदने वाला व्यक्ति, बैग खरीदने वाले व्यक्ति के ठीक पहले मॉल जाता है। H, T के बाद मॉल नहीं जाता है। H से पहले मॉल जाने वाले व्यक्तियों की संख्या R के बाद मॉल जाने वाले व्यक्तियों की संख्या के बराबर है। मोबाइल खरीदने वाला व्यक्ति, लैपटॉप खरीदने वाले व्यक्ति से पहले मॉल जाता है। R मोबाइल नहीं खरीदता है और रविवार को मॉल नहीं जाता है। M परिवार के सदस्यों में से एक है। घड़ी खरीदने वाला व्यक्ति, पुस्तक खरीदने वाले व्यक्ति से पहले और कपड़े खरीदने वाले व्यक्ति के बाद मॉल जाता है। C और X, जो कपड़े नहीं खरीदता है, उनके मध्य एक व्यक्ति मॉल जाता है। 

Q1. निम्नलिखित व्यक्तियों में से कौन लैपटॉप खरीदता है?

(a) M

(b) C

(c) X

(d) H

(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं और एक समूह बनाते हैं, वह एक ज्ञात कीजिये जो उस समूह से संबंधति नहीं है। 

(a) C- बैग

(b) D-लैपटॉप 

(c) R-जूते 

(d) T- मोबाइल 

(e) H- जूते 

Q3. M निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तु खरीदता है?

(a) मोबाइल 

(b) पुस्तक 

(c) जूते

(d) लैपटॉप 

(e) बैग

Q4. C और R के मध्य कितने व्यक्ति मॉल जाते हैं?

(a) दो

(b) एक 

(c) तीन 

(d) पांच 

(e) चार 

Q5. निम्नलिखित व्यक्तियों में से कौन बुधवार को मॉल जाता है? 

(a) T

(b) R 

(c) X

(d) H

(e) M

Direction (6-10)- निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G और H एक पंक्ति में बैठे हैं तथा चार लोग उत्तर की ओर उन्मुख है और चार दक्षिण दिशा की ओर उन्मुख हैं, लेकिन जरुरी नहीं कि समान क्रम में हो। एक साथ बैठने वाले दो से अधिक व्यक्ति समान दिशा की ओर उन्मुख नहीं हैं। G पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर से दूसरे स्थान पर बैठा है। G और H के मध्य चार व्यक्ति बैठे हैं। A, H के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है और उत्तर की ओर उन्मुख है। D, B के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। F, B के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है, B जो दक्षिण दिशा की ओर उन्मुख है। E, किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है और उत्तर दिशा की ओर उन्मुख है। F, G का निकटतम पड़ोसी नहीं है। H अपने पड़ोसी के सन्दर्भ में विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है। G और H विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं। E और C के बीच तीन व्यक्ति बैठे हैं। E और C समान दिशा की ओर उन्मुख हैं। 

Q6. निम्नलिखित व्यक्तियों में से कौन C के ठीक बाएँ बैठा है? 

(a) A

(b) D

(c) H

(d) G

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q7. निम्नलिखित व्यक्तियों में से कौन B के ठीक बाएँ स्थान पर बैठे व्यक्ति के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है?

(a) H

(b) A

(c) C

(d) D

(e) G

Q8. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित तरीके से समान है और एक समूह बनाते हैं, वह एक ज्ञात कीजिये जो उस समूह से सम्बंधित नहीं है?

(a) B

(b) F

(c) D

(d) G 

(e) E

Q9. H और E के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) तीन 

(b) पांच 

(c) पांच से अधिक 

(d) एक 

(e) चार 

Q10. व्यक्तियों के निम्नलिखित युग्मों में से कौन अंतिम छोरों पर बैठे हैं? 

(a) F,H

(b) E, F

(c) C, A

(d) B, E

(e) इनमें से कोई नहीं 

Directions (11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: 

आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V और W, एक वर्गाकार मेज़ के चारों ओर बैठे हैं। कोने पर बैठे व्यक्ति भीतर की ओर उन्मुख है और भुजाओं के मध्य में बैठे व्यक्ति बाहर की ओर उन्मुख है। जरुरी नहीं कि सभी जानकारी समान क्रम में हो।

P, Q के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। P और V के मध्य तीन व्यक्ति बैठे हैं। S, W के विपरीत बैठा है। T, W के ठीक दाएं बैठा है। U, S के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है, S जो बाहर की ओर उन्मुख है। 

Q11. P के दाएं से गिनने पर, P और R के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) पांच से अधिक 

(b) पांच 

(c) तीन 

(d) चार 

(e) एक 

Q12. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित तरीके से समान है और एक समूह बनाते हैं, वह एक ज्ञात कीजिये जो उस समूह से सम्बंधित नहीं है?

(a) R

(b) U

(c) T

(d) S 

(e) W

Q13. निम्नलिखित व्यक्तियों में से कौन R के ठीक बाएँ स्थान पर बैठा है?

(a) T

(b) W

(c) U

(d) S 

(e) P

Q14. निम्नलिखित व्यक्तियों में से कौन T के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है?

(a) Q

(b) P

(c) W

(d) V 

(e) U

Q15. S के संदर्भ में P का क्या स्थान है? 

(a) ठीक दाएं 

(b) बाएँ से दूसरा 

(c) दाएं से तीसरा 

(d) बाएँ से तीसरा 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Solutions

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 3rd December – Puzzle & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 3rd December – Puzzle & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 3rd December – Puzzle & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_4.1

Reasoning Ability Quiz For IBPS Clerk Prelims 2021- 2nd December_150.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Reasoning Ability Quiz For IBPS Clerk Prelims 2021- 2nd December_160.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me