Bankersadda Hindi   »   IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 19...

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 19 अगस्त, 2021 – Seating Arrangement, Miscellaneous

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 19 अगस्त, 2021 – Seating Arrangement, Miscellaneous | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC:  आज 19 August 2021 की क्विज़ Seating Arrangement, Miscellaneous based questions पर आधारित है… 

Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए प्रश्नों का उत्तर दीजिए:

छह व्यक्ति एक त्रिभुजाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं, जिनमें से तीन कोनों पर और शेष भुजा के  मध्य में बैठे हैं। कोने पर बैठे व्यक्ति केंद्र से बाहर की ओर उन्मुख है और भुजा के मध्य में बैठे व्यक्ति केंद्र की ओर उन्मुख है। वे सभी अलग-अलग फल भी पसंद करते हैं। A, केला पसंद करने वाले व्यक्ति के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। C और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F, अंगूर पसंद करने वाले व्यक्ति के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। C, B के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। न तो F और न ही C केला पसंद करता है। आम पसंद करने वाला व्यक्ति सेब पसंद करने वाले व्यक्ति के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। D भुजा के मध्य में बैठा है और संतरा पसंद करता है। न तो A और न ही E अमरूद पसंद करता है


Q1. निम्नलिखित में से कौन अमरुद पसंद करता है? 

(a) B

(b) C

(c) D

(d) E

(e) F


Q2. निम्नलिखित में से कौन केला पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक दाएं बैठा है? 

(a) A

(b) C

(c) अंगूर पसंद करने वाला व्यक्ति

(d) संतरा पसंद करने वाला व्यक्ति

(e) F 


Q3. A के दाएं से गिनने पर, A और C के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) कोई नहीं

(b) दो

(c) तीन

(d) एक

(e) तीन से अधिक 


Q4. F के संदर्भ में D का कौन-सा स्थान है?

(a) ठीक बाएं

(b) दाएं से तीसरा

(c) ठीक दाएं

(d) बाएं से तीसरा

(e) बाएं से दूसरा 


Q5. निम्नलिखित पांच में चार एक समूह बनाते है, इनमें से कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है?  

(a) F-आम

(b) A-अंगूर

(c) E-सेब

(d) B-संतरा

(e) D-केला 


Directions (6-10): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

नौ डिब्बे एक स्टैक में एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं. डिब्बा H और डिब्बा K के मध्य चार डिब्बे रखे गए हैं. डिब्बा K, डिब्बा H के ऊपर रखा गया है. डिब्बा H और डिब्बा L के मध्य एक डिब्बा रखा गया है. डिब्बा M और डिब्बा G के मध्य तीन डिब्बे रखे गए हैं. डिब्बा U और डिब्बा T के मध्य दो डिब्बे रखे गए हैं. डिब्बा Z, डिब्बा B के ऊपर रखा गया है. डिब्बा M, डिब्बा K के ठीक ऊपर या ठीक नीचे नहीं रखा गया है. डिब्बा M, डिब्बा H के ऊपर रखा गया है. डिब्बा K स्टैक के सबसे शीर्ष पर नहीं रखा गया है. डिब्बा B, डिब्बा M के ठीक ऊपर रखा गया है. डिब्बा T स्टैक के भूतल पर नहीं रखा गया है.


Q6. निम्नलिखित में से डिब्बा L के ठीक ऊपर कौन-सा डिब्बा रखा गया है? 

(a) B

(b) M

(c) T

(d) H

(e) इनमें से कोई नहीं


Q7. डिब्बा B और G के मध्य कितने डिब्बे रखे गए हैं?

(a) चार

(b) एक 

(c) दो 

(d) तीन 

(e) कोई नहीं 


Q8. निम्नलिखित में से डिब्बा Z के ऊपर कितने डिब्बे रखे गए है? 

(a) एक

(b) दो 

(c) चार 

(d) तीन 

(e) कोई नहीं 


Q9. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित रूप से एक समूह पर आधारित हैं, ज्ञात कीजिए कि कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है? 

(a) K-M

(b) B-L

(c) T-U

(d) Z-B

(e) G-T


Q10. यदि डिब्बा B और डिब्बा T के स्थान को आपस में प्रतिस्थापित किया जाता है, तो निम्नलिखित में से डिब्बा B के ठीक नीचे कौन-सा डिब्बा रखा गया है? 

(a) M

(b) H

(c) L

(d) G

(e) इनमें से कोई नहीं 


Directions (11-15): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में,  अंकों के एक समूह के बाद कुछ वर्णों के संयोजन दिए गए हैं। आपको ज्ञात करना है कि दिए गए संयोजनों में से कौन-सा सही रूप से वर्णों के कूट और दी गई शर्तों के आधार पर अंकों के समूह को दर्शाता है। यदि कोई भी संयोजन अंकों के समूह को सही रूप से नहीं दर्शाता है, तो उत्तर (e) अर्थात् ‘इनमें से कोई नहीं’ अंकित कीजिए।अंकों के समूह को कूटबद्ध करने की शर्तें:

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 19 अगस्त, 2021 – Seating Arrangement, Miscellaneous | Bankersadda Hindi_2.1

अंकों के समूह को कूटबद्ध करने की शर्तें:

 (i) यदि पहला अंक विषम और अंतिम अंक सम है, तो पहले और अंतिम अंकों के कूट को आपस में प्रतिस्थापित किया जाना है।

(ii) यदि पहला और साथ ही साथ अंतिम अंक सम है, तो दोनों को अंतिम अंक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना है।

 (iii) यदि पहला और साथ ही साथ अंतिम अंक विषम है, तो दोनों को पहले अंक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना है।


Q11. 2658478

(a) SHGKFJK

(b) KHGKFJK

(c) KHGKJFK

(d) KHGKFJG

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q12. 3654878

(a) KHGFKJK

(b) DHGFKJD

(c) KHFGKJD

(d) KHGFKLD

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q13.  6792479

(a) HJLSFJH

(b) HJSLFJL

(c) HJLSJFL

(d) HJLSFJL

(e)  इनमें से कोई नहीं  


Q14.  1234567

(a) ASDFGHJ

(b) ASDFGHA

(c) JSDFGHJ

(d) ASDGFHA

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q15.  9876542

(a) SKJJHGL

(b) LKJHGFS

(c) SKJHGFL

(d) LJKHGFS

(e) इनमें से कोई नहीं  

SOLUTIONS:

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 19 अगस्त, 2021 – Seating Arrangement, Miscellaneous | Bankersadda Hindi_3.1


IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 19 अगस्त, 2021 – Seating Arrangement, Miscellaneous | Bankersadda Hindi_4.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 19 अगस्त, 2021 – Seating Arrangement, Miscellaneous | Bankersadda Hindi_5.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me