Bankersadda Hindi   »   Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज-...

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 24 फरवरी, 2020

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 24 फरवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_1.1

Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें: 

सात दोस्त, J, K, L, M, N, G   और Q एक ही वर्ष के अलग-अलग सात महीनों जनवरी, फरवरी, मार्च, जून, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर में एक परीक्षा देने जा रहे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में जा रहे हों। उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग कोल्ड ड्रिंक पसंद है जैसे कि पेप्सी, ड्यू, स्प्राइट, कोका-कोला, फ्रूटी, माज़ा और स्लाइस लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो।

L , उस महीने में परीक्षा में शामिल होने जा रहा है, जिसमें 31 से कम दिन होते हैं। केवल दो व्यक्ति उस महीने के बीच में परीक्षा देने जा रहे हैं जिसमें L और M परीक्षा देते हैं। जो पेप्सी पसंद करता है, वह N के ठीक पहले परीक्षा देने जाता है। स्प्राइट पसंद करने वाले व्यक्ति के पहले केवल एक ही व्यक्ति परीक्षा देता है। K, स्प्राइट पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक बाद परीक्षा देता है। केवल तीन व्यक्ति K और फ्रूटी पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच परीक्षा देते हैं। N को न तो फ्रूटी और न ही स्प्राइट पसंद है। J, N से ठीक पहले परीक्षा देता है। Q को स्लाइस पसंद है। जिस व्यक्ति को ड्यू पसंद है, वह उस महीने में परीक्षा देता है, जिसमें 31 से कम दिन होते हैं। मार्च में परीक्षा देने वाले व्यक्ति को कोका कोला पसंद नहीं है।


Q1. निम्न में से कौन से महीने में M परीक्षा देता है? 

(a) जनवरी 

(b) निर्धारित नहीं किया जा सकता  

(c) अक्टूबर 

(d) दिसम्बर  

(e) जून 


Q2. निम्न में से कौन से व्यक्ति जनवरी और जून में परीक्षा देते हैं? 

(a) Q, M

(b) G, M

(c) K, N

(d) G, L

(e) Q, L


Q3. कितने व्यक्ति उन महीनों के मध्य में परीक्षा देते हैं, जिनमें Q और L परीक्षा देते हैं?

(a) कोई नहीं 

(b) तीन  

(c) दो  

(d) एक 

(e) तीन से अधिक  


Q4. दी गयी व्यवस्था के अनुसार, एक निश्चित पैटर्न के आधार पर L का सम्बन्ध पेप्सी से है और J का सम्बन्ध कोका-कोला से है, तो समान पैटर्न के आधार पर G का सम्बन्ध किससे है? 

(a) फ्रूटी 

(b) माज़ा  

(c) स्लाइस 

(d) स्प्राइट  

(e) ड्यू 


Q5. G को निम्न में से कौन-सी कोल्ड-ड्रिंक पसंद है?  

(a) स्प्राइट 

(b) फ्रूटी 

(c) पेप्सी 

(d) ड्यू 

(e) कोका-कोला  


Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और सामान्यतः ज्ञात तथ्यों की उपेक्षा करते हुए निर्णय करें कि दिए गए कथनों में से कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का अनुसरण करता है:


Q6.  कथन:  कुछ मिनट घंटे हैं   

                                 कोई घंटा दिन नहीं है  

                                 कम से कम दिन सप्ताह है  

निष्कर्ष:   

I. कुछ  दिन के मिनट होने की सम्भावना है 

II. कुछ सप्ताह घंटे नहीं है  

III. कोई दिन सप्ताह नहीं है 

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(c) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(d) यदि केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।   

(e) कोई अनुसरण नहीं करता है।    


Q7. कथन:   कोई अर्थ मार्स नहीं है   

                                 सभी वीनस मार्स हैं   

                                सभी वीनस जुपिटर हैं   

निष्कर्ष:  

I. कम से कम कुछ  जुपिटर अर्थ नहीं हैं  

II. कोई अर्थ जुपिटर नहीं है   

III. कोई वीनस अर्थ नहीं है   

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(b) यदि निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।

(c) यदि केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करता है।   

(d) यदि निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

(e)  इनमें से कोई नहीं     


Q8. कथन:   केवल कुछ विंड ब्रीज हैं   

                                 कुछ एयर पेड़ हैं   

                                 सभी एयर ब्रीज हैं   

निष्कर्ष:  

I. सभी विंड के एयर होने की सम्भावना है . 

II. सभी ब्रीज के विंड होने की सम्भावना है . 

III. कुछ पेड़ के ब्रीज होने की सम्भावना है . 

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करते हैं। 

(c) यदि केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।   

(d) यदि निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।

(e)  कोई अनुसरण नहीं करता 


Q9. कथन:   केवल  ट्रेजर  जेम्स हैं   

                                  केवल कुछ ट्रेजर सोना हैं   

                              कोई ट्रेजर आभूषण नहीं हैं   

निष्कर्ष:  

I. सभी ट्रेजर के सोना होने की सम्भावना है .

II. सभी आभूषण सोना हैं  

III. कुछ सोना आभूषण नहीं हैं  . 

 (a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करते हैं। 

(c) यदि केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।   

(d) यदि निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

(e)  इनमें से कोई नहीं    


Q10. कथन:   केवल कुछ मजेंटा ओलिव हैं. 

                                 कोई मजेंटा ओरेंज नहीं है   

                                  कोई ब्लैक ओलिव नहीं है   

निष्कर्ष:

I. कुछ ब्लैक के ओरेंज होने की सम्भावना है . 

II. सभी मजेंटा के ओलिव होने की सम्भावना है . 

III. कुछ  मजेंटा ब्लैक है.  

(a) यदि केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करते हैं।

(c) केवल निष्कर्ष II और या तो I या III अनुसरण करता है।

(d) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(e) इनमें से कोई नहीं     


Directions (11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 

संख्या को व्यवस्थित करने वाली एक मशीन को शब्दों और संख्याओं की एक पंक्ति दिए जाने पर वह उसे निर्धारित नियमों के अनुसार प्रत्येक चरण में पुनर्व्यवस्थित करती है। निम्नलिखित, इनपुट और पुनर्व्यवस्था चरणों का एक उदाहरण हैं:


Q11. उपरोक्त इनपुट के लिए निम्नलिखित में से कौन सा चरण III होगा?

(a) 13 4 22 0 21 3 22

(b) 13 4 22 0 22 3 21

(c) 13 4 22 1 21 3 21

(d) 13 4 22 0 21 3 21

(e) इनमें से कोई नहीं


Q12. अंतिम चरण में बायें छोर से दूसरी संख्या कौन सी है?

(a) 1.5

(b) 0

(c)  2                               

(d) 6.5       

(e) इनमें से कोई नहीं


Q13. चरण 1 में दायें ओर से तीसरे और अंतिम चरण में बायें से दूसरी संख्या का योग कितना है?

(a) 194

(b) 34

(c)  267                             

(d) 65       

(e) इनमें से कोई नहीं


Q14. चरण 3 में दायें से तीसरे और चरण 2 में बायें से दूसरी संख्या के बीच कितना अंतर है? 

(a) 9

(b) 4

(c) 12                             

(d) 6       

(e) इनमें से कोई नहीं


Q15. चरण 1 में कितनी संख्याएं 3 से पूर्णतः विभाजित हैं?  

(a) दो

(b) चार 

(c) पांच                            

(d) छह           

(e) इनमें से कोई नहीं


SOLUTIONS:


Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 24 फरवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_2.1
Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 24 फरवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_3.1
Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 24 फरवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_4.1Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 24 फरवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_5.1

Practice with Online Test Series for Bank Mains 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 24 फरवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_6.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me