Bankersadda Hindi   »   RBI Grade B Salary 2022: देखें...

RBI Grade B Salary 2022: देखें RBI ग्रेड B 2022, रिवाइज्ड इन-हैंड सैलरी, भत्ते, जॉब प्रोफाइल, करियर ग्रोथ और अन्य लाभ

RBI Grade B Salary 2022: देखें RBI ग्रेड B 2022, रिवाइज्ड इन-हैंड सैलरी, भत्ते, जॉब प्रोफाइल, करियर ग्रोथ और अन्य लाभ | Bankersadda Hindi_1.1

 RBI Grade B Salary 2022: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हाल ही में RBI ग्रेड B अधिकारी 2022 (RBI Grade B officers 2022) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. हमने अक्सर देखा है कि उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित प्रश्नों के अलावा, RBI ग्रेड B वेतन 2022 (RBI Grade B salary 2022) के बारे में जानने के उत्सुक होते है. इसलिए आज इस आर्टिल में  हम आपको RBI ग्रेड B सैलरी, इन-हैंड सैलरी, पे स्केल, जॉब प्रोफ़ाइल और कैरियर ग्रोथ की डिटेल जानकारी प्रदान कर रहे है. इस जानकारी से आपको आरबीआई ग्रेड बी 2022 को क्रैक करने का लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलेगी. 


Click here to check RBI Grade B Notification 2022

RBI Grade B Salary 2022

आरबीआई ग्रेड बी प्रतिष्ठित होने के साथ -साथ बहुत वैल्यूएबल नौकरियों में से एक है, जिसके कारण ये सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों में लोकप्रिय भी है. चूँकि आरबीआई अपने कर्मचारियों को बहुत अच्छा वेतन और विभिन्न लाभ प्रदान करता है, इसलिए वे बहुत अच्छे से जीवन स्तर का आनंद लेते हैं.नीचे इस आर्टिकल में हमने आरबीआई ग्रेड B वेतन 2022 के सभी पहलुओं को कवर किया है, उम्मीदवार सभी विवरणों को नीचे चेक कर सकते हैं.

RBI Grade B Salary 2022

Name of the post

Salary

RBI Grade B officer

35150-1750( 9 Increments)-50900

50900-1750( 2 increments)-54400

54400-( 4 Increments)-62400

* RBI Grade B’s basic pay is 35150 and the maximum basic pay after 16
years of service will be 62400

RBI Grade B Salary Structure 2022

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से RBI Grade B officer Salary Structure देख सकते हैं:

RBI Grade B Salary Structure 2022

RBI Grade B Salary Particulars

Amount

Dearness allowance

23,144

Local compensatory allowances

3,664

Special perquisite allowances

1,465

Grade allowances

6,800

Housing allowance

5,273

Special allowances-direct recruit

1800

Meal allowance

160

CVPS Incentives

827

Basic pay

35,150

Gross Pay

80,176

Deductions

26436

Net Pay

53740

RBI Grade B Salary Deductions 2022

ऐसी कई कटौतियाँ होती हैं जो RBI ग्रेड B अधिकारी के ग्रॉस वेतन से काटी जाती हैं. उम्मीदवार सभी कटौतियों को नीचे चेक कर सकते हैं:

RBI Grade B Salary Deductions 2022

Deductions

Amount

Income tax

5,319

NPS Contribution amount

6,509

MAF

300

Sports club membership

30

Meal Coupon Deduction

400

RBI Officers’ association

40

Prof Tax-split period

200

House Rent recovery

620

BF EE NPS Monthly Contribution

13,018

Total deductions

26,436

RBI Grade B Salary 2022: Perks & Allowances

RBI Grade B अधिकारी को मूल वेतन के अलावा, कई भत्ते और लाभ भी मिलते हैं जो कुल मिलाकर एक अच्छा वेतन पैकेज बनाता है.

  • महंगाई भत्ता (Dearness allowance)- महंगाई के प्रभाव को दूर करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। सातवें वेतन आयोग के अनुसार DA मूल वेतन का 31 फीसदी है.
  • ग्रेड भत्ता (Grade allowance)- परिवीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद आरबीआई ग्रेड बी अधिकारियों को 2250 का ग्रेड भत्ता दिया जाएगा
  • वाहन भत्ता (Conveyance allowance)- यह भत्ता इस संबंध में दायर घोषणा के आधार पर दिया जाता है
  • बैंक ऋण सुविधा (Bank loan facility)- आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी भी बैंक की नीतियों के अनुसार गृह ऋण, कार ऋण प्राप्त करने के लिए बैंक ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
  • मकान किराया भत्ता (House rent allowance)- आम तौर पर एचआरए तब दिया जाता है जब आप सरकारी आवास (government quarter) नहीं लेते हैं. उपलब्धता के आधार पर आरबीआई ग्रेड बी अधिकारियों को 2/3 बीएचके फ्लैट मिलता है. अगर आप मुंबई में पोस्टेड हो जाते हैं और सरकारी आवास नहीं मिलता है तो आपको लगभग 70,000 रुपये मिलेंगे.
  • शिक्षा भत्ता (Education allowance)- आरबीआई गार्डे बी अधिकारी भी लगभग 4000 रुपये प्रति माह के शैक्षिक भत्ते की वार्षिक प्रतिपूर्ति प्राप्त करने के हकदार हैं
  • ब्रीफकेस भत्ता (Briefcase allowance)- आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी भी तीन साल में एक बार 7000 रुपये का ब्रीफकेस भत्ता प्राप्त करने के हकदार हैं.

RBI Grade B Exam Date


Also Check,


RBI Grade B Career Growth

किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले हमारे मन में एक सवाल उठता है कि अगर हम आज चयनित हो जाते हैं तो हम उस संगठन में कितनी आगे तक पहुंच सकते हैं. इसलिए यहां हमने RBI ग्रेड B . के करियर ग्रोथ प्रदान की है.

RBI Grade B अधिकारी की प्रशिक्षण अवधि 2 वर्ष है, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर 2 वर्ष (अर्थात कुल 4 वर्ष) बढ़ाया जा सकता है. यदि आप कम उम्र में भर्ती होते हैं, और विभागीय परीक्षाओं को क्लियर करते चले जाते है तो आप आसानी से डिप्टी गवर्नर की पोस्ट तक पदोन्नतिप्राप्त कर सकते हैं. RBI Grade B अधिकारी की कैरियर प्रगति (ग्रोथ) इस प्रकार है-

  • सहायक प्रबंधक
  • प्रबंधक
  • सहायक महाप्रबंधक
  • उप महाप्रबंधक
  • महाप्रबंधक
  • मुख्य महाप्रबंधक
  • प्रधान मुख्य महाप्रबंधक
  • कार्यकारी निदेशक
  • डिप्टी गवर्नर
  • गवर्नर
RBI Grade B Salary 2022: देखें RBI ग्रेड B 2022, रिवाइज्ड इन-हैंड सैलरी, भत्ते, जॉब प्रोफाइल, करियर ग्रोथ और अन्य लाभ | Bankersadda Hindi_2.1

adda247

FAQs: RBI Grade B Salary 2022

Q. What is the in-hand salary of RBI Grade B officer?
Ans The in-hand Salary of RBI Grade B officer is rupees 53,740

Q. What is the Gross Salary of RBI Grade B officer as per 7th pay commission?
Ans As per 7th pay commission the gross salary of RBI Grade B officer is 83,254 rupees

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me