Bankersadda Hindi   »   RBI Assistant Admit Card 2022 Out:...

RBI Assistant Admit Card 2022 Out: आरबीआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 जारी, Download Prelims Hall Ticket

 RBI Assistant Admit Card 2022 Out: आरबीआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 जारी, Download Prelims Hall Ticket – Bankersadda Hindi_1.1

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आखिरकार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स के लिए RBI Assistant Admit Card 2022 जारी कर दिया है. अब वे सभी उम्मीदवार जो  आगामी 26 और 27 मार्च 2022 को आयोजित की जाने वाली RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले है, वे RBI की अधिकारिक वेबसाइट या नीचे आर्टिकल में दिए गए लिंक से अपना RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 (RBI Assistant Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं.

RBI असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंतजार था तो केवल एडमिट कार्ड का और अब आपके इंतजार की घड़ियाँ ख़त्म हो चुकी हैं तो देर किस बात की अभी डाउनलोड करें और परीक्षा सम्बंधित डिटेल्स डाउनलोड करें… जिन उम्मीदवारों ने RBI Assistant  प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे इस परीक्षा को देने के लिए पात्र हैं, जो आगामी 26 और 27 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली है। RBI Assistant एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सीधा लिंक इस आर्टिकल में नीचे दिया गया है। उम्मीदवारों को अपना कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार अपने RBI Assistant एडमिट कार्ड / कॉल लेटर से परीक्षा की तारीख, स्थान और केंद्र के विवरण के बारे में सभी आवश्यक विवरण देख सकते हैं.



 

RBI Assistant Admit Card 2022 

RBI असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 (RBI Assistant Admit Card 2022) RBI की ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर RBI द्वारा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए जाने के बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। RBI www.rbi.org.in पर RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स और मेन्स के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी करता है। प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अब अपना मुख्य प्रवेश पत्र / कॉल लेटर RBI की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में, हमने प्रीलिम्स परीक्षा के लिए RBI Assistant एडमिट कार्ड 2022 के नवीनतम अपडेट प्रदान किए हैं।


 

RBI Assistant Admit Card 2022: Important Dates

नीचे तालिका में, उम्मीदवारों की मदद के लिए RBI Assistant परीक्षा 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ दी गईं हैं।

 

RBI Assistant Admit Card 2022: Important Dates

Events

Dates

RBI Assistant Prelims Exam Date 2022

 26th & 27th March 2022

RBI Assistant Admit Card 2022

21th March 2022  

Last Date to Download Admit Card

27th March 2022

RBI Assistant Mains Exam Date 2022

May 2022

RBI Assistant LPT Date 2022

TO Be Notified Soon


RBI Assistant Admit Card Link

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 (RBI Assistant Admit Card 2022) लिंक अब एक्टिव है. RBI Assistant की परीक्षा 26 तथा 27 मार्च, 2022 को आयोजित की जाएगी। RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 (RBI Assistant Admit Card 2022) डाउनलोड करने का लिंक हमने नीचे दिया है. उम्मीदवारों को RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अपना RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स डाउनलोड करने के लिए RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं है. उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना RBI Assistant प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं:


RBI Assistant Admit Card 2022 Link: Click Here


 

How to Download RBI Assistant Admit Card 2022?

  • सबसे पहले RBI  की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं या ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर, दाईं ओर उपलब्ध RBI करियर विकल्पों पर क्लिक करें जिससे एक नया पेज www.rbi.org.in/career पर खुलेगा।
  • अब, “Download Prelims Examination Call Letter” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए टैब में एक नया पेज खुलेगा।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें और पैनल में लॉग इन करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड दिए गए स्थान में भरें और कैप्चा पिक्चर डालें तथा लॉगिन बटन दबाएं।
  • अब आप अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर अपना RBI Assistant एडमिट कार्ड सॉफ्टकॉपी देख सकते हैं।
  • अपने प्रवेश पत्र की सॉफ्टकॉपी डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
  • हार्ड कॉपी प्रिंट करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।

 

Details mention on The RBI Assistant Admit Card 2022

RBI Assistant एडमिट कार्ड 2022 में उम्मीदवारों से संबंधित कुछ विवरण दिए गए होंगे। इन विवरणों में परीक्षा और उसके समय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी होती है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र में दिए गए निम्नलिखित विवरणों की जांच कर लें-

  • आवेदक का नाम
  • लिंग पुरुष महिला)
  • आवेदक रोल नंबर
  • आवेदक फोटो
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • उम्मीदवार की जन्म तिथि
  • पिता/माता का नाम
  • श्रेणी (एसटी/एससी/ओबीसी और अन्य)
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • पोस्ट नाम
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की समय अवधि
  • परीक्षा केंद्र कोड
  • परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश
  • उम्मीदवार और बैंक अधिकारी के हस्ताक्षर

 

RBI Assistant Prelims Exam Centre

राज्य/UT

प्रारंभिक (प्रीलिम्स) परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र

अंडमान और निकोबार

पोर्ट ब्लेयर

आंध्र प्रदेश

चिराला, चित्तूर, गुंटूर, काकीनाडा, कुरनूल, नेल्लोर, ओंगोल, पुत्तूर, राजमुंदरी, श्रीकाकुलम, तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, विजयनगरम

अरुणाचल प्रदेश

ईटानगर, नाहरलगुनी

असम

डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, कोकराझार, सिलचर तेजपुर

बिहार

आरा, औरंगाबाद, बिहारशरीफ, भागलपुर, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, सीवान

चंडीगढ़

चंडीगढ़

छत्तीसगढ

भिलाई, बिलासपुर, रायपुर

गोवा

पणजी, वर्नास

गुजरात

अहमदाबाद, आनंद, गांधीनगर, हिम्मतनगर, जामनगर, मेहसाणा, राजकोट, सूरत, वडोदरा

हरियाणा

अंबाला, बहादुरगढ़, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, सोनीपत, यमुनानगर

हिमाचल प्रदेश

बद्दी, बिलासपुर, धर्मशाला, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना

जम्मू और कश्मीर

जम्मू, कठुआ, सांबा, श्रीनगर

झारखंड

बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची

कर्नाटक

बेलगाम, बेंगलुरु, बीदर, गुलबर्गा, हुबली, मैंगलोर, मैसूर, शिमोगा, उदीपी

केरल

अलाप्पुझा, कन्नूर, कोच्चि, कोल्लम, कोट्टायम, कोझीकोड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिचुर, तिरुवनंतपुरम

लक्षद्वीप

कवरत्ती

मध्य प्रदेश

भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सतना, सागर, उज्जैन

महाराष्ट्र

अमरावती, औरंगाबाद, चंद्रपुर, धुले जलगांव, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई/ठाणे/नवी मुंबई, नागपुर, नांदेड़, नासिक, पुणे, रत्नागिरी, सांगली, सतारा

मणिपुर

इंफाल

मेघालय

री-भोई, शिलांग

मिजोरम

आइज़वाली

नागालैंड

कोहिमा

दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव

उड़ीसा

अंगुल, बालासोर, बरगढ़, बारीपदा, बरहामपुर (गंजम), भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, झारसुगुडा, राउरकेला, संबलपुर

पुदुचेरी

पुदुचेरी

पंजाब

अमृतसर, भटिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पठानकोट, पटियाला, फगवाड़ा, संगरूर

राजस्थान

अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर

सिक्किम

गंगटोक

तमिलनाडु

चेन्नई, कोयंबटूर, डिंडीगुल, कृष्णागिरी, मदुरै, नागरकोइल, नमक्कल, पेरम्बलुर, सेलम, तंजावुर, थिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, थूथुकोडी, वेल्लोर

तेलंगाना

हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम, वारंगल

त्रिपुरा

अगरतला

उत्तर प्रदेश

आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बरेली, बुलंदशहर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, वाराणसी

उत्तराखंड

देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, रुड़की

पश्चिम बंगाल

आसनसोल, बरहामपुर (पश्चिम बंगाल), बर्धमान, दुर्गापुर, हुगली, हावड़ा, कल्याणी, ग्रेटर कोलकाता, सिलीगुड़ी

 




FAQs: RBI Assistant Admit Card 2022

 

Q1. RBI admit card 2021 कब जारी किया जाएगा?
Ans. RBI Assistant 
प्रीलिम्स admit card 21 मार्च, 2022 को जारी कर दिया गया है।

 

Q2. मैं RBI Assistant Admit Card 2022 कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ?
Ans. आप ऊपर दी गई लिंक से RBI Assistant admit card 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

 

prime_image
[related_posts_view]