Bankersadda Hindi   »   Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज –...

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 30 मार्च

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 30 मार्च | Bankersadda Hindi_1.1

Q1. y के 40% और x के 20% के बीच का अंतर 270 है जबकि x के 40% और y के 20% के बीच का अंतर शून्य है। ‘x’ और ‘y’ का योग ज्ञात कीजिये।  

(a) 1250

(b)1400

(c) 1200

(d) 1350

(e)1500


Q2.P और Q के मध्य एक चुनाव में, यदि कुल मतदाताओं में से 2/5  मतदाता P को मत देने का वादा करते हैं एवं शेष Q को मत देने का वादा करते हैं। मतदान दिवस पर 25% मतदाता P को मत देने के वादे से मुकर जाते हैं और 30% मतदाता Q को मत दने के वादे से मुकर जाते हैं। यदि Q, 400 मतों से जीतता है, तो मतदाताओं की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।

(a) 8000

(b) 10000

(c) 15000

(d) 5000

(e) 12000


Q3. दो मित्र वीर और रोहित की वर्तमान आयु का अनुपात 7 : 5 है। अरुण, रोहित से 10 वर्ष बड़ा है। 10 वर्ष पूर्व वीर और अरुण की आयु का अनुपात 16 : 15 था। रोहित की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

(a) 42 वर्ष

(b) 40 वर्ष

(c) 30 वर्ष

(d) 20 वर्ष

(e) 28 वर्ष


Q4. सात वर्ष पूर्व अभी और राहुल की आयु का अनुपात 5 : 3 था और 8 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 3 : 2 होगा। सती की आयु ज्ञात कीजिए, जिसकी वर्तमान आयु अभी और राहुल की वर्तमान आयु के औसत के बराबर है?

(a) 53 वर्ष

(b) इनमें से कोई नहीं

(c) 58 वर्ष

(d) 63 वर्ष

(e) 67 वर्ष


Q5. मोहन की शादी 5 वर्ष पहले हुई थी. वर्तमान में उसकी आयु, उसकी शादी की समय आयु का 6/5 गुना है। उसकी पत्नी उससे 3 वर्ष छोटी है। उसकी पत्नी की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिये।

(a) 22

(b) 27

(c) 21

(d) 24

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q6. अमन की आयु राहुल की आयु से दुगनी है जो अरुण से 5 वर्ष बड़ा है। यदि राहुल, अमन और अरुण की कुल आयु 79 है। तो अमन की आयु और अरुण की आयु का अंतर ज्ञात कीजिये।

(a) 30 वर्ष

(b) 19 वर्ष

(c) 26 वर्ष

(d) 16 वर्ष

(e) 35 वर्ष 


Q7.a, b, c और d चार क्रमागत सम संख्याएँ हैं, यदि ‘a’ और ‘c’ का योग 120 है, तो ‘b’ और ‘d’ का गुणनफल क्या है?

(a) 4030

(b) 3780

(c) 3900

(d) 3750

(e) 3840


Q8.तीन संख्याएं दी गई है। पहली और तीसरी संख्या का औसत, दूसरी और तीसरी संख्या के औसत से 24 अधिक है। पहली और दूसरी संख्या के बीच का अंतर ज्ञात कीजिये। 

(a) 36

(b) 40

(c) 42

(d) 48

(e) 46


Q9. दो अंकों की एक संख्या के अंकों का योग 12 है और इस दो-अंकीय संख्या संख्या के दोनों अंकों का अंतर 6 है। यह दो-अंकीय की संख्या क्या है? 

(a) 39

(b) 28

(c) 93

(d) 75

(e) या तो (a) या (c)


Q10. एक दम्पति की वर्तमान औसत आयु 29 वर्ष है, क्रमश: 2 वर्ष और 4 वर्ष के बाद एक बालक और एक बालिका का जन्म होता है। वर्तमान समय से 8 वर्ष बाद परिवार की औसत आयु ज्ञात कीजिए। 

(a) 18

(b) 19

(c) 20

(d) 21

(e) 22


Q11. पहली संख्या का 2/3 , दूसरी संख्या के घन के बराबर है। यदि दूसरी संख्या 100 के 12% के बराबर है, तो पहली और दूसरी संख्या का योग कितना है?    

(a) 2408

(b) 2640

(c) 2426

(d) 2604

(e) 2804


Q12. भगत और अभी की वर्तमान आयु क्रमशः 9 : 8  के अनुपात में है। 10 वर्षों के बाद उनकी आयु का अनुपात 10: 9 होगा। उनकी वर्तमान आयु में कितना अंतर है?  

(a) 8 वर्ष 

(b) 6 वर्ष 

(c) 12 वर्ष  

(d) 4 वर्ष 

(e) 10 वर्ष 


Q13. यदि एक व्यक्ति की आय और बचत का अनुपात 25: 9 है। यदि बचत में 1/3 वृद्धि होती है और व्यय में 25% की वृद्धि होती है एवं आय में 2100 रु की वृद्धि होती है। तो आरंभिक बचत ज्ञात कीजिए।  

(a) Rs. 3200 

(b) Rs. 3500 

(c) Rs. 5600 

(d) Rs. 2700 

(e) Rs. 4200 


Q14. चार क्रमागत सम संख्याओं का योग, तीन क्रमागत विषम संख्याओं के योग से 49 अधिक है एवं सबसे छोटी विषम और सबसे छोटी सम संख्या का योग 23 है। तो सबसे बड़ी सम संख्या ज्ञात कीजिए ।

(a) 28

(b) 36

(c) 18

(d) 32

(e) 22


Q15. परीक्षा के लिए पंजीकृत 3/25 विद्यार्थी परीक्षा नहीं देते, परीक्षा देने वाले 5/9 विद्यार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं। यदि पंजीकृत विद्यार्थियों की कुल संख्या 1800 है तो परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिये। 

(a) 120 

(b) 96 

(c) 704

(d) 880 

(e) 780 


Solutions

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 30 मार्च | Bankersadda Hindi_2.1

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 30 मार्च | Bankersadda Hindi_3.1

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 30 मार्च | Bankersadda Hindi_4.1

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 30 मार्च | Bankersadda Hindi_5.1

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 30 मार्च | Bankersadda Hindi_6.1

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 30 मार्च | Bankersadda Hindi_7.1

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 30 मार्च | Bankersadda Hindi_8.1

Practice with Online Test Series for RBI Attendant 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 30 मार्च | Bankersadda Hindi_9.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me