Bankersadda Hindi   »   RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 26...

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 26 मार्च

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 26 मार्च | Bankersadda Hindi_1.1

Direction (1-5) निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

छ: व्यक्ति A, B, C, D, E, और F एक इमारत की सात विभिन्न मंजिलों पर रहते हैं (इसमें सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है और सबसे शीर्ष वाली मंजिल की संख्या 7 है और 1 मंजिल खाली है). E एक विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है. D एक विषम संख्या वाली मंजिल पर E की मंजिल के नीचे रहता है. F, A के ठीक ऊपर रहता है, A जो एक विषम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है. F, 5वीं मंजिल पर नहीं रहता है. C, E की मंजिल के ऊपर एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है. B और C के मध्य उतनी ही संख्या में मंजिलें हैं जितनी E और D के मध्य हैं.


Q1. निम्नलिखित में से कौन सी मंजिल खाली है?

(a) दूसरी

(b) तीसरी

(c) चौथी

(d) पांचवीं

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q2. निम्नलिखित में से कौन तीसरी मंजिल पर रहता है?

(a) C

(b) D

(c) E

(d) F

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q3. B निम्नलिखित में से कौन सी मंजिल पर रहता है?

(a) पहली

(b) दूसरी

(c) चौथी

(d) तीसरी

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q4. B और A के मध्य कितने व्यक्ति रहते हैं?

(a) एक

(b) दो

(c) चार

(d) तीन

(e) कोई नहीं 


Q5. निम्नलिखित में से कौन सा कथन C के संदर्भ में सत्य नहीं है?

(a) F, C के ऊपर किसी एक मंजिल पर रहता है

(b) C एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है

(c) C खाली मंजिल के ठीक ऊपर रहता है

(d) C और A के मध्य केवल एक मंजिल  है

(e) दोनों (b) और (d) 


Directions (6-10):  निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये.

व्यक्तियों की एक अनिश्चित संख्या एक रेखिक पंक्ति में बैठी है और सभी उत्तर की ओर उन्मुख हैं. P और H के मध्य चार व्यक्ति बैठे हैं.Q, H के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है. Q और W के मध्य तीन व्यक्ति बैठे हैं. N, W के बाएं से पांचवें स्थान पर बैठा है. O पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर से पांचवें स्थान पर बैठा है और W के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है. M, O के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है. H पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर से दूसरे स्थान पर बैठा है.


Q6. पंक्ति में कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) 16

(b) 18

(c) 19

(d) 20

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q7. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति M के ठीक दायें बैठा है?

(a) O

(b) N

(c) Q

(d) P

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q8. P और O के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) दो

(b) एक

(c) तीन

(d) चार

(e) कोई नहीं 


Q9. यदि L, O के ठीक दायें बैठा है, तो Q के संदर्भ में L की स्थिति क्या है?

(a) बाएं से छठा

(b) बाएं से चौथा

(c) दायें से पांचवां

(d) दायें से सातवाँ

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q10. N के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

(a) N, P के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है

(b) H और N के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है

(c) N, Q के ठीक बाएं बैठा है

(d) N और M के मध्य तीन से अधिक व्यक्ति बैठे हैं

(e) कोई सत्य नहीं है 


Directions (11-15): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

आठ व्यक्ति एक वर्गाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। कोने पर बैठे व्यक्ति केंद्र की ओर उन्मुख है और मध्य में बैठे व्यक्ति केंद्र के बाहर की ओर उन्मुख हैं। P, H के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है, H जो कोने पर बैठा है। P और W के मध्य दो से अधिक व्यक्ति नहीं बैठे हैं, W जो मेज के कोने पर नहीं बैठा है। N, W के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। K, G के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। न तो K और न ही T, P के निकटतम पड़ोसी हैं। V केंद्र की ओर उन्मुख है।


Q11. निम्नलिखित में से V के ठीक बाएं स्थान पर कौन बैठा है? 

(a) W

(b) T

(c) N

(d) K

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q12. निम्नलिखित में से N के विपरीत स्थान पर कौन बैठा है? 

(a) H

(b) K

(c) P

(d) T

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q13. W के दाईं ओर से गिने जाने पर, W और G के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं? 

(a) दो

(b) एक

(c) तीन से अधिक

(d) तीन

(e) कोई नहीं 


Q14. T के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? 

(a) T, H के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है

(b) T केंद्र के बाहर की ओर उन्मुख है

(c) P, T का निकटतम पड़ोसी है

(d) T और K एक दूसरे के विपरीत बैठे हैं

(e) कोई सत्य नहीं है 


Q15. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित रूप से एक समूह पर आधारित हैं, ज्ञात कीजिए कि कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है?   

(a) N

(b) H

(c) P

(d) V

(e)T


Solutions:

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 26 मार्च | Bankersadda Hindi_2.1

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 26 मार्च | Bankersadda Hindi_3.1

Practice with Online Test Series for RBI Attendant 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 26 मार्च | Bankersadda Hindi_4.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me