Bankersadda Hindi   »   Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज –...

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 14 मार्च , Average, Fraction, Percentage

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 14 मार्च , Average, Fraction, Percentage | Bankersadda Hindi_1.1


Q1. यदि समान्तर श्रेणी के 10 पदों का औसत इसके पहले पद की तुलना में 112.5% अधिक है, तो समान्तर श्रेणी का दूसरा पद श्रृंखला के योग का कितना % है?

  Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 14 मार्च , Average, Fraction, Percentage | Bankersadda Hindi_2.1


Q2. यदि किसी भिन्न के अंश में 150% की वृद्धि की जाती है और भिन्न के हर में 25% की कमी की जाती है, तो परिणामी भिन्न 11 (1/9)% हो जाती है। मूल भिन्न क्या है?     
(a)  2/7
(b)  4/15
(c)  2/9
(d)  4/17
(e)  5/18

Q3. दो उम्मीदवारों वाले विश्वविद्यालय के चुनाव में, 80% छात्रों ने अपने वोट डाले, जिसमें से 120 वोट अमान्य हैं। विजेता को कुल छात्रों के वोटों का 37.5% मिलता है और वह केवल 30 वोटों से जीतता है। तो अपने वोट नहीं डालने वाले छात्रों की संख्या ज्ञात कीजिये?   
(a)360
(b) 320
(c) 340
(d) 300
(e) 380


Q4. एक पिता की वर्तमान आयु उसके पुत्र से दोगुनी है। 10 वर्ष पूर्व, उसकी आयु उसके पुत्र की आयु की तीन गुनी थी। तो अब से 15 वर्ष पश्चात् पिता और पुत्र की आयु का अनुपात क्या होगा?

(a) 7: 11
(b) 19: 5
(c)5: 9
(d) 11: 7
(e) 8:11

Q5. 4 वर्ष पूर्व रवि और शिवम की आयु का योग 80 वर्ष था। 14 वर्ष पूर्व रवि की आयु, 4 वर्ष पूर्व शिवम की आयु के बराबर थी, तो रवि की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिये?
(a) 39
(b) 49
(c) 40
(d) 47
(e) 55

Q6. 8 लगातार विषम संख्याओं का औसत 10 है। तो, 8 संख्याओं में से सबसे छोटी 4 संख्याओं का औसत क्या होगा?
(a) 7
(b) 8
(c) 6
(d) 4
(e) 5

Q7.एक समिति में, 20 सदस्यों की औसत आयु 25 वर्ष है। पहले 18 सदस्यों की औसत आयु 24 वर्ष है। अंतिम 2 सदस्यों की औसत आयु क्या होगी?
(a) 32
(b) 36
(c) 38
(d) 34
(e) 30

Q8. अमित ने 60000 रुपये का निवेश करके एक कार्यशाला खोली। वह प्रत्येक वर्ष के अंत में 8000 रुपये की एक अतिरिक्त राशि निवेश करता है। दो वर्ष पश्चात हेमंत 80,000 रुपये की राशि के साथ उसके साथ जुड़ता है। उसके बाद हेमंत कोई अन्य अतिरिक्त राशि निवेश नहीं करता है। यदि कार्यशाला खुलने के 4 वर्ष पश्चात कुल लाभ 35000 रुपये हो तो उनका लाभांश ज्ञात कीजिये?
(a) Rs 10000
(b) Rs 12500
(c) Rs 85000
(d) Rs 75000
(e) Rs 90000

Q9. तीन साझेदारों A, B और C ने 2: 5: 7 के अनुपात में अपनी राशि का निवेश किया। 6 माह के अंत में, ‘A’ ने कुछ और राशि इस प्रकार से जोड़ी जिससे कि उसका निवेश ‘B’ और ‘C’ के शुरुवाती निवेश के योग के आधे के बराबर हो जाये। यदि वर्ष के अंत में, B का लाभांश 4250 रुपये है, तो कुल लाभ ज्ञात कीजिए?
(a) Rs 12500
(b) Rs 13600
(c) Rs 18400
(d) Rs 10500
(e)Rs 14500

Q10. दूध और पानी के मिश्रण में 60% दूध और शेष पानी है। दूध और पानी के अनुपात को उलटने के लिए मिश्रण में कितना पानी (प्रतिशत में) मिलाया जाना चाहिए?   

(a) 25%
(b) 37.5%
(c) 62.5%
(d) 75%
(e) 50%

Q11. यदि 3 वर्षों के लिए एक निश्चित राशि पर साधारण ब्याज 450 रूपए और 2 वर्ष के लिए समान राशि पर समान दर पर चक्रवृद्धि ब्याज 309 रूपए है तो, रुपये में निवेश किया गया मूलधन है:
(a) Rs. 3000
(b) Rs. 1875
(c) Rs. 1500
(d) Rs. 2250
(e) Rs. 2500

Q12. शान्त जल में एक नाव की चाल 8 किमी / घंटा है। दो बिंदुओं के बीच धारा के प्रतिकूल जाने में 5 घंटे और धारा के अनुकूल जाने में 3 घंटे लगते हैं। धारा की चाल क्या है?

(a) 4 किमी / घंटा

(b) 2 किमी / घंटा

(c) 3 किमी / घंटा

(d) 1 किमी / घंटा

13.A, B से 25% अधिक कार्यकुशल है, B कार्य को अकेले पूरा करने में, A के समान कार्य को अकेले पूरा करने में लिए गए समय से 6 दिन अधिक समय लेता है। यदि दोनों एक साथ कार्य करते हैं, तो कितने दिनों में समान कार्य पूरा हो जाएगा।

(a) 16 दिन 

(b) 8 (2/3) दिन 

(c) 13 (1/3) दिन 

(d) 21 दिन 

(e) 16 (2/3)  दिन 

Q14. एक आदमी एक रेलगाड़ी को 1 किमी लम्बे पुल के ऊपर से गुजरता हुआ देखता है। रेलगाड़ी की लंबाई पुल की लंबाई से आधी है। यदि रेलगाड़ी 2 मिनट में पुल से गुजरती है तो रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिये?

(a) 30 किमी प्रति घंटा

(b) 45 किमी प्रति घंटा

(c) 50 किमी प्रति घंटा

(d) 60 किमी प्रति घंटा

(e) 54 किमी प्रति घंटा

Q15. जब एक राशि को 15% वार्षिक दर से साधारण ब्याज पर दो वर्षों के लिए और इस राशि को अर्धवार्षिक रूप से 20% वार्षिक दर पर एक वर्ष के लिए संयोजित किया जाता है, तो प्राप्त ब्याज के मध्य का अंतर 432 रु. है, राशि ज्ञात कीजिये  

(a) 5400 रुपए  

(b) 5000 रुपए 

(c) 4500 रुपए 

(d) 4000 रुपए  

(e) 4800 रुपए 

 

Solutions

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 14 मार्च , Average, Fraction, Percentage | Bankersadda Hindi_3.1

Practice with Online Test Series for RBI Attendant 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 14 मार्च , Average, Fraction, Percentage | Bankersadda Hindi_4.1

Practice with Online Test Series for RBI Attendant 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Rbi अटेंडेंट 2021 क्वांट क्विज – 14 मार्च , Average, Fraction, Percentage | Bankersadda Hindi_4.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me