Bankersadda Hindi   »   RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 11...

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 11 मार्च

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 11 मार्च | Bankersadda Hindi_1.1

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


दो समानांतर पंक्तियों में 12 व्यक्ति (प्रत्येक पंक्ति में छह व्यक्ति) इस प्रकार बैठे हैं कि आसन्न बैठे व्यक्तियों के मध्य समान दूरी है। पंक्ति-1 में K, L, M, N, O और P बैठे हैं और वे सभी दक्षिण की उन्मुख हैं। पंक्ति-2 में A, B, C, D, E और F बैठे हैं और वे सभी उत्तर की ओर उन्मुख हैं। इसलिए, दी गई बैठक व्यवस्था में, पंक्ति के प्रत्येक सदस्य, दूसरी पंक्ति के अन्य सदस्य की ओर उन्मुख हैं। C, B के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। B, P की ओर उन्मुख है और P पंक्ति के किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। N, M के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। F, K की ओर उन्मुख है। K की ओर उन्मुख व्यक्ति D के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। O और D पंक्ति के अंतिम छोर पर नहीं बैठे हैं। A, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है और P, N का निकटतम पड़ोसी नहीं है।


Q1. निम्नलिखित में से कौन M के विपरीत बैठा है? 

(a) D

(b) C

(c) E

(d) B

(e) इनमें से कोई नहीं


Q2. A और F के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं? 

(a) एक

(b) दो

(c) तीन से अधिक

(d) तीन

(e) कोई नहीं 


Q3. निम्नलिखित में से कौन P के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है?

(a) O

(b) L

(c) K

(d) N

(e) इनमें से कोई नहीं


Q4. D के सन्दर्भ में E किस स्थान पर है? 

(a) दाएं से दूसरा

(b) ठीक बाएं

(c) दाएं से तीसरा

(d) बाएं से दूसरा

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q5. निम्नलिखित व्यक्तियों में से कौन-सा व्यक्ति उस व्यक्ति के विपरीत बैठा है जो M के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है?   

(a) E

(b) D

(c) F

(d) C

(e) इनमें से कोई नहीं


Directions (6 – 7): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

‘Q + R’ अर्थात् ‘Q, R का पिता है’

‘Q ÷ R’ अर्थात् ‘R, Q का भाई है’

‘Q × R’ अर्थात् ‘Q, R का पति है’

‘Q – R’ अर्थात् ‘Q, R की बहन है’


Q6. यदि व्यंजक में “Q + R × P – S ÷ T” सत्य है, तो S, R से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) ब्रदर-इन-लॉ

(b) सिस्टर-इन-लॉ

(c) नेफ्यू 

(d) भाई

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 


Q7. यदि व्यंजक में “Q + R – S + T ÷ M” सत्य है, तो M, Q से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) पुत्र  

(b) पुत्री

(c) ग्रैंडसन

(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता

(e) इनमें से कोई नहीं 


Directions (8-9): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


D, K की माता है और H की पत्नी है। L, जो H का पुत्र है, P से विवाहित है। P और S सहोदर हैं और D के एक ग्रैंडचाइल्ड J है। K अविवाहित है।

 

Q8.  J के सन्दर्भ में K किस प्रकार सम्बन्धित है?  

(a) माता

(b) आंट

(c) भाई

(d) अंकल

(e) या तो (b) या (d) 


Q9. L, S से किस प्रकार सम्बंधित है? 

(a) सास

(b) सिस्टर-इन-लॉ

(c) ब्रदर-इन-लॉ

(d) ग्रैंडफादर

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q10. शब्द COMMUNITIES के पहले, तीसरे, पांचवें नौवें और  ग्यारहवें वर्णों से बने पाँच वर्णों के अर्थपूर्ण शब्द में बाएं से तीसरा वर्ण कौन-सा है? यदि एक से अधिक शब्द निर्मित होते हैं, तो उत्तर के रूप में X को चुनिए और यदि कोई अर्थपूर्ण शब्द निर्मित नहीं होता है, तो उत्तर के रूप में Z को चुनिए।

(a) S

(b) U

(c) Z

(d) M

(e) X


Q11. शब्द ‘CHAMPIONS’ में वर्णों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके मध्य उतने ही वर्ण हैं जितने उनके मध्य अंग्रेजी वर्णमाला में आते हैं?

(a) एक

(b) दो

(c) तीन

(d) चार

(e) कोई नहीं


Q12. यदि शब्द ‘OVERCOME’ में प्रत्येक वर्णों को बाएं से दाएं वर्णमाला के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है तो कितने वर्णों के स्थान में कोई परिवर्तन नहीं होगा?

(a) चार

(b) दो

(c) तीन

(d) एक

(e) कोई नहीं


Q13. व्यंजक  में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या मान आएगा ताकि I < H और साथ ही K ≥ J निश्चित ही सत्य हो?

J = Y ≤ I? K < H

(a) ≥

(b) <

(c) >

(d) ≤

(e) इनमें से कोई नहीं


Directions (14-15): प्रत्येक प्रश्नों में कुछ कथन और उन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भलें ही वह सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो। निष्कर्षों का पढ़िए और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में कौन-सा दिए गए कथनों का अनुसरण करता है। उत्तर दीजिए: 

Q14. कथन: 

कुछ पिंक ब्लैक हैं।

सभी ब्लैक येलो हैं।

कुछ ब्लू ब्लैक हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ येलो पिंक हैं।

II. कुछ ब्लू के पिंक होने की सम्भावना है।

III. कुछ येलो ब्लू नहीं हैं

(a) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

(b) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।

(c) केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।

(d) कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।

(e) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 


Q15. कथन:

केवल कुछ मार्स वीनस हैं

सभी मार्स स्टार हैं

कोई सन स्टार नहीं है

निष्कर्ष:

I. सभी वीनस के स्टार होने की सम्भावना है

II. कुछ वीनस सन है

III. कोई मार्स सन नहीं है

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(c) केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।

 (d) दोनों निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।

(e) इनमें से कोई नहीं 


Solutions:


RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 11 मार्च | Bankersadda Hindi_2.1

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 11 मार्च | Bankersadda Hindi_3.1

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 11 मार्च | Bankersadda Hindi_4.1

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 11 मार्च | Bankersadda Hindi_5.1

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 11 मार्च | Bankersadda Hindi_6.1

Practice with Online Test Series for RBI Attendant 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

RBI अटेंडेंट 2021 रीजनिंग क्विज- 11 मार्च | Bankersadda Hindi_7.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me