Bankersadda Hindi   »   RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज :...

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 15th March – Puzzle, Direction Sense, Blood Relation

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 15th March – Puzzle, Direction Sense, Blood Relation | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC Puzzle, Direction Sense, Blood Relation

Direction (1-3): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

बिंदु R, बिंदु E के दक्षिण में है। बिंदु R, बिंदु B के 9 मीटर पश्चिम में है। बिंदु F, बिंदु D के 9 मीटर उत्तर में है। बिंदु T, बिंदु B के 8 मीटर दक्षिण में है। बिंदु F और E एक ही सीधी रेखा में स्थित हैं। बिंदु R, बिंदु B और D के बीच का मध्यबिंदु है। बिंदु I, बिंदु T के पूर्व में 5मी की दूरी पर है।

 

Q1. बिंदु F और बिंदु T के बीच की कुल दूरी कितनी है?

(a) 42 मी 

(b) 39 मी

(c) 44 मी 

(d) 35 मी 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q2. यदि बिंदु S, बिंदु E के 5मी पश्चिम में है, तो बिंदु S के सन्दर्भ में बिंदु R की दिशा क्या है?

(a) दक्षिण  

(b) दक्षिण-पूर्व

(c) उत्तर-पूर्व 

(d) उत्तर-पश्चिम 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. यदि बिंदु S, बिंदु E के 5मी पश्चिम में है, तो निम्न में से कौन सा बिंदु, बिंदु B के उत्तर-पश्चिम में है?

(a) बिंदु S औरd बिंदु I 

(b) बिंदु S, बिंदु E और बिंदु F

(c) बिंदु E, बिंदु S और बिंदु T 

(d) बिंदु D और बिंदु R

(e) इनमें से कोई नहीं   

Direction (4-5): डेटा का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

बिंदु T, बिंदु S के 30मी दक्षिण में है। बिंदु R, बिंदु X के 60 मीटर पूर्व में है। बिंदु T, बिंदु U के 20 मीटर पूर्व में है। बिंदु U, बिंदु V के 20 मीटर दक्षिण में है। बिंदु W, बिंदु V के 20 मीटर पश्चिम में है। बिंदु G, बिंदु R के 10 मीटर दक्षिण में है। बिंदु X, बिंदु W के 20मी उत्तर में है।

Q4. बिंदु S, बिंदु G की किस दिशा में है और उनके बीच की दूरी क्या है?

(a) दक्षिण, 20मी

(b) उत्तर-पूर्व, 10मी

(c) पूर्व, 30मी

(d) पश्चिम, 20 मी

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q5. बिंदु X और S के बीच न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 11√19 मी 

(b) 28 मी

(c) 10√17 मी 

(d) 30 मी

(e) इनमें से कोई नहीं

Direction (6-8): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

एक तीन पीढ़ी के परिवार में नौ परिवार के सदस्य अर्थात् E, L, N, O, K, J, V, I और C हैं, जिनमें तीन विवाहित जोड़े हैं। K, N की सिस्टर-इन-लॉ है और E, V का भाई है। V, N का नेफ्यू है, N जो L का पिता है। I, C की पुत्रवधू है। C, O  का जीवनसाथी है, O जो J की माता है। J, K से विवाहित है।

Q6. C के सन्दर्भ में, L का संबंध क्या है?

(a) ग्रैंडसन

(b) पुत्र

(c) ग्रैंडडॉटर

(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता

(e) पुत्री 

Q7. परिवार में कितनी महिला सदस्य हैं?

(a) तीन 

(b) चार

(c) पाँच 

(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

(e) छह

Q8. E के सन्दर्भ में N का संबंध क्या है? 

(a) पिता 

(b) अंकल

(c) भाई

(d) पुत्र

(e) इनमें से कोई नहीं 

Direction (9-13): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:

आठ डिब्बे अर्थात B, C, D, E, F, G, H और I को एक के ऊपर एक ढेर में रखा जाता है, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो। स्टैक के सबसे निचले ब्लॉक को नंबर 1 दिया गया है, इसके ऊपर वाले ब्लॉक को 2 नंबर दिया गया है, और इसी तरह से स्टैक के सबसे ऊपर वाले ब्लॉक की संख्या 8 है। बॉक्स B और बॉक्स I के बीच तीन बॉक्स रखे गए हैं। बॉक्स C को बॉक्स B के तीन स्थान ऊपर रखा गया है। बॉक्स C और बॉक्स H के बीच पांच बॉक्स रखे गए हैं। बॉक्स H और बॉक्स D के बीच एक बॉक्स रखा गया है। बॉक्स D और बॉक्स G के बीच दो बॉक्स रखे गए हैं। बॉक्स E को बॉक्स B के नीचे एक सम संख्या वाले स्थान पर रखा गया है।  

Q9. बॉक्स G के ऊपर कितने डिब्बे रखे गए हैं?

(a) तीन 

(b) कोई नहीं 

(c) एक 

(d) दो 

(e) चार

Q10. बॉक्स B और बॉक्स F के मध्य कितने डिब्बे रखे गए हैं?

(a) तीन 

(b) तीन से अधिक 

(c) कोई नहीं 

(d) एक 

(e) दो 

Q11. निम्नलिखित में से कौन सा बॉक्स, बॉक्स H के दो स्थान ऊपर रखा गया है?

(a) E 

(b) D

(c) B 

(d) F

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q12. निम्नलिखित में से कौन सा बॉक्स सबसे निचले स्थान पर रखा गया है?

(a) H 

(b) D

(c) E 

(d) B 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q13. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित रूप से एक-समान हैं और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) I 

(b) B

(c) E 

(d) C

(e) G   

Direction (14-15): निम्नलिखित आँकड़ों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और तदनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

छह लोग छह अलग-अलग वर्षों अर्थात् 1953, 1959, 1970, 1976, 1987 और 2004 में पैदा हुए हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। आयु की गणना वर्ष 2021 के अनुसार की जाती है। U की आयु एक विषम संख्या है। N, U से छोटा है। N और G के बीच दो व्यक्ति पैदा हुए हैं। U और G की आयु का अंतर एक विषम संख्या है, लेकिन 11 का गुणज नहीं है। X की आयु एक सम संख्या नहीं है। U और X के बीच एक से अधिक व्यक्ति पैदा हुए हैं। W, A से बड़ा है। 

Q14. W और G की कुल आयु कितनी है?

(a) 119 वर्ष

(b) 130 वर्ष

(c) 79 वर्ष

(d) 113 वर्ष

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q15. A का जन्म निम्नलिखित में से किस वर्ष में हुआ है?

(a) 1959 

(b) 1970

(c) 1976 

(d) 1987

(e) इनमें से कोई नहीं 



Solutions:

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 15th March – Puzzle, Direction Sense, Blood Relation | Bankersadda Hindi_2.1

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 15th March – Puzzle, Direction Sense, Blood Relation | Bankersadda Hindi_3.1

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 15th March – Puzzle, Direction Sense, Blood Relation | Bankersadda Hindi_4.1

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 15th March – Puzzle, Direction Sense, Blood Relation | Bankersadda Hindi_5.1


Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 21st January_100.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 21st January_110.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me