Bankersadda Hindi   »   RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज :...

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 11th March – Blood Relation

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 11th March – Blood Relation | Bankersadda Hindi_1.1

Topic: Blood Relation

Direction (1-3): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें-

तीन पीढ़ियों के परिवार में आठ सदस्य हैं। दो विवाहित जोड़े हैं। C, D का पिता है, जो E का ब्रदर-इन-लॉ है। G का एक बेटा और एक बेटी है। H और I, F के पोते हैं। G, E की सास है। अधिकतम पाँच पुरुष हैं। J, F की बहू है, जिसकी केवल एक संतान है। E, F का पुत्र है।

Q1. कितनी महिलाएं हैं?

(a) दो

(b) पाँच

(c) तीन

(d) चार

(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. C, I से कैसे संबंधित है?

(a) अंकल 

(b) भतीजा

(c) बेटा

(d) ग्रांड फादर 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. निम्नलिखित में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं और एक समूह बनाते हैं। वह ज्ञात कीजिए जो उस समूह से संबंधित नहीं है। 

(a) I 

(b) H

(c) C 

(d) D

(e) G 

Direction (4-6): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें-

एक परिवार में आठ सदस्य हैं जिनमें दो विवाहित जोड़े और तीन पीढ़ियां हैं। C, I का दादा है, जो J का भतीजा है। L, F की पुत्री है। E, G का ब्रदर-इन-लॉ है, जो अविवाहित है। H, F का पिता है। चार महिलाएं हैं। D, J की माता है, जो F की सिस्टर-इन-लॉ है। J अविवाहित है। C की केवल एक पुत्री है।

Q4. D, L से किस प्रकार संबंधित है??

(a) ग्रांड-मदर

(b) बहन

(c) आंट

(d) माता

(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. J, I से किस प्रकार संबंधित है? 

(a) भतीजी

(b) माता

(c) आंट 

(d) Sister 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q6. निम्नलिखित में से सही कथन ज्ञात कीजिए। 

(a) H, J का पिता है

(b) I और L भाई बहन नहीं हैं

(c) F, G की सिस्टर-इन-लॉ है

(d) C, G  का पिता है

(e) कोई भी सही नहीं है। 

Direction (7-9): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें-

एक परिवार में दो विवाहित जोड़ों के साथ सात सदस्य हैं। N, W का दादा है, जो H का पुत्र है। L और M, O की संतान हैं, जो P की बहन है। L एक अविवाहित महिला है। पुरुषों की संख्या महिलाओं की संख्या से अधिक है। H, L की सिस्टर-इन-लॉ है।

Q7. P, N से कैसे संबंधित है??

(a) अंकल

(b) भतीजा

(c) भाई 

(d) बेटा

(e) ब्रदर-इन-लॉ

Q8. N, H से किस प्रकार संबंधित है?

(a) भाई 

(b) अंकल

(c) पिता 

(d) फादर-इन-लॉ

(e) बेटा

Q9. निम्नलिखित में से कौन विवाहित जोड़ा है?

(a) N औऱ O

(b) L औऱ M

(c) O औऱ P 

(d) N औऱ L 

(e) इनमें से कोई नहीं। 

Direction (10-12): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें-

परिवार में तीन विवाहित जोड़े हैं। ध्रुव अमन का इकलौता पुत्र है। ईशा नेहा की इकलौती सिस्टर-इन-लॉ है। भारती कियारा की दादी हैं जो ध्रुव की बेटी हैं। फरहान लारा के पिता हैं जो ईशा की इकलौती बेटी हैं। भारती, नेहा की सास हैं।

Q10. कियारा, लारा से किस प्रकार संबंधित है?

(a) भाई 

(b) बहन

(c) माता 

(d) कज़िन

(e) इनमें से कोई नहीं

Q11. परिवार में कितने पुरुष हैं?

(a) 1

(b) 2 

(c) 3

(d) 4

(e) 5

Q12. यदि चरण भारती का भाई है, तो चरण ध्रुव से किस प्रकार संबंधित है? 

(a) पिता

(b) मामा 

(c) भाई

(d) बेटा

(e) इनमें से कोई नहीं  

Direction (13-15): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें-

तीन पीढ़ियों के एक परिवार में, परिवार में सात सदस्य B, C, D, E, F, G और H हैं। B, E और C का पिता है। D और E एक विवाहित जोड़े हैं। D, H की इकलौती संतान है। D का कोई ब्रदर इन लॉ नहीं है। F, E की संतान है। G, D की सास है और D, C की भाभी है। परिवार में दो विवाहित जोड़े हैं।

Q13. H, E से किस प्रकार संबंधित है? 

(a) पोता 

(b) सास 

(c) ससुर 

(d) ज्ञात नहीं किया जा सकता 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q14. F का पिता कौन है? 

(a) D

(b) G

(c) E 

(d) H 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. परिवार में कितने पुरुष सदस्य हैं? 

(a) 1

(b) 2

(c) 3

(d) ज्ञात नहीं किया जा सकता

(e) इनमें से कोई नहीं

Solutions:

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 11th March – Blood Relation | Bankersadda Hindi_2.1

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 11th March – Blood Relation | Bankersadda Hindi_3.1

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज : 11th March – Blood Relation | Bankersadda Hindi_4.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 21st January_100.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 21st January_110.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me