Bankersadda Hindi   »   SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज-...

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_1.1

Q1.A, B से 20% अधिक कार्यकुशल है, जो 20 दिनों में अकेले एक कार्य को पूरा करता है। A पहले दो दिन अकेले कार्य करता है, तो ज्ञात कीजिये कि शेष कार्य को वे दोनों मिलकर कितने दिनों में पूरा करेंगे?

(a) 6 दिन

(b) 5 दिन

(c) 9 दिन 

(d) 8 दिन

(e) 7 दिन


Q2.A और B एक कार्य को अकेले क्रमश: 18 और 24 दिनों में पूरा कर सकते है। यदि B कार्य को अकेले शुरू करता है तथा 3 दिन बाद A भी कार्य में शामिल होता है, तो पूरा कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?

(a) 6 दिन

(b) 12 दिन

(c) 8 दिन

(d) 10 दिन

(e) 15 दिन


Q3.P, Q और R किसी कार्य को अकेले क्रमश: 16 दिन, 24 दिन और 32 दिनों में कर सकते हैं। यदि वे एकसाथ कार्य करना आरंभ करते हैं तो कार्य कितने दिनों में पूरा हो जायेगा? 

(a) 5 दिन

(b) 8 दिन

(c) 12 दिन

(d) 96/13 दिन

(e) 95/11 दिन



Q4.रवि एक कार्य का ¾ भाग, 27/2 घंटों में कर सकता है जबकि हीरा उसी कार्य का 2/3 भाग, 8 घंटों में कर सकता है। यदि दोनों मिलकर कार्य शुरू करते हैं, तो कार्य कितने समय में पूरा होगा?

(a) 8 घंटे

(b) 7.2 घंटे

(c) 8.4 घंटे

(d) 9 घंटे

(e) 9.2 घंटे


Q5.एक कार्य करने में B और C मिलकर जितना समय लेते हैं A उससे तीन गुना समय लेता है। यदि सभी तीन मिलकर कार्य करते हैं और कार्य 24 दिनों में पूरा करते हैं, तो A अकेले कार्य कितने दिनों में पूरा करेगा?

(a) 100 

(b) 96

(c) 84

(d) 90

(e) 104 


Q6.12 पुरुष किसी कार्य को 15 दिनों में कर सकते हैं और समान कार्य को 10 महिलाएं, 24 दिनों में कर सकती हैं। 9 पुरुष कार्य करना शुरू करते हैं और 6 दिनों के बाद उन्हें 12 महिलाओं द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है। शेष कार्य 12 महिलाएं कितने दिनों में पूरा करेंगी? 

(a) 20 

(b) 10

(c) 16 

(d) 18

(e) 14 


Q7.8 पुरुष और 4 महिलायें मिलकर एक कार्य को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक दिन में एक पुरुष द्वारा किया गया कार्य, एक दिन में एक महिला द्वारा किये गए कार्य का दोगुना है। यदि 8 पुरुष और 4 महिलायें कार्य करना आरंभ कर देते हैं और 2 दिन बाद, 4 पुरुष कार्य छोड़ देते हैं और 4 नई महिलायें शामिल हो जाती हैं, तो यह कार्य कितने अतिरिक्त दिनों में पूरा होगा? 

(a) 5 दिन 

(b) 8 दिन 

(c) 6 दिन 

(d) 4 दिन

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q8.A,  किसी कार्य को 10 दिन में कर सकता है, जबकि B अकेला इस कार्य को 15 दिनों में कर सकता है। वे 5 दिनों के लिए एक साथ काम करते हैं और शेष कार्य C द्वारा 2 दिनों में किया जाता है । यदि वे इस पूरे कार्य के लिए 450 रु. प्राप्त करते हैं, तो वे इस राशि को किस प्रकार विभजित करेंगे?

(a) 225 रु., 150 रु., 75 रु.

(b) 250 रु., 100 रु., 100 रु.

(c) 200 रु., 150 रु., 100 रु.

(d) 175 रु., 175 रु., 100 रु. 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q9.तीन व्यक्ति A, B और C, 1080 रुपये के लिए एक कार्य करते है। A अकेले कार्य करके और B अकेले कार्य करके इसे क्रमशः 21 दिनों और 28 दिनों में पूरा कर सकते हैं। वे सभी समान कार्य को पूरा करने के लिए 7 दिन का समय लेते हैं। C का हिस्सा कितना है?

(a) 360 रु.

(b) 840 रु.

(c) 270 रु.

(d) 540 रु.

(e) 450 रु.


Q10.A, B, C एक टंकी में लगे हुए पाइप हैं। A और B इसे क्रमशः 20 और 30 मिनट में भर सकते हैं, जबकि C इसे 15 मिनट में खाली कर सकता है। यदि A, B और  C को प्रत्येक 1 मिनट के लिए क्रमिक रूप से खोला जाता है, तो टंकी कितने समय में भरेगी? 

(a) 2 घंटा 44 मिनट 

(b) 2 घंटा 40 मिनट

(c) 2 घंटा 47 मिनट

(d) 2 घंटा 37 मिनट

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q11.5 प्रवेशिका पाइप (समान क्षमता) एक टंकी को समान समय में भर सकते हैं जिसमें 3 निकासी पाइप (समान क्षमता) इसे खाली कर सकते हैं। यदि 2 प्रवेशिका और 1 निकासी पाइप पहले मिनट के लिए खोले जाते हैं और 5 प्रवेशिका और 2 निकासी पाइप 2 मिनट के लिए खोले जाते हैं और प्रक्रिया 30 मिनट में पूरी तरह से भरने तक जारी रहती है। 2 निकासी पाइप पूरी तरह से भरी हुई टंकी को कितने समय में खाली कर सकते हैं।  

(a) 9 मिनट 

(b) 12 मिनट

(c) 6 मिनट

(d) 10 मिनट

(e) 15 मिनट


Q12.दो पाइप P और Q, क्रमशः  24 मिनट और 30 मिनट में एक टंकी भर सकते हैं और पाइप R अकेले 2 मिनट में 8 गैलन निकालकर टंकी को खाली कर सकता है। सभी तीन पाइप मिलकर  20 मिनट में टंकी भर सकते हैं। टंकी की धारिता ज्ञात कीजिए।

(a) 80 गैलन

(b) 160 गैलन

(c) 320 गैलन

(d) 240 गैलन

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q13.एक टंकी को दो पाइपों A और B द्वारा एकसाथ 36 मिनट में भरा जा सकता है। यदि पाइप B को 30 मिनट बाद बंद कर दिया जाए, तो शेष टंकी 10 मिनट में भर जाती है। पाइप B अकेले टंकी को कितने समय में भर सकते है?  

(a) 45 मिनट

(b) 60 मिनट

(c) 75 मिनट

(d) 90 मिनट

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q14.पाइप A और पाइप B एक साथ, 18 मिनट में टंकी भर सकते हैं। पाइप B, पाइप A की तुलना में 50% अधिक कुशल है। यदि यह दिया गया है कि पाइप ‘A’,6 लीटर / मिनट की गति से टंकी भरता है, तो टंकी की धारिता ज्ञात कीजिए।

(a) 150 लीटर

(b) 225 लीटर

(c) 240 लीटर

(d) 180 लीटर

(e) 270 लीटर


Q15.पाइप A और पाइप B एकसाथ एक टंकी को 12 मिनट में भर सकते हैं जबकि पाइप A, पाइप B और पाइप C  एकसाथ टंकी को 15 मिनट में भर सकते हैं एवं पाइप B और पाइप C टंकी को 30 मिनट में भर सकते हैं। तो पाइप A अकेले इस टंकी को कितनी देर में पूरा भरेगा? (मिनट में)

(a) 20

(b) 60

(c) 40

(d) 30

(e) 50


Solutions

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_2.1

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_3.1

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_4.1

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_5.1

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_6.1

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_7.1

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_8.1

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_9.1

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_10.1

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_11.1

Practice with Online Test Series for SBI and IBPS Prelims 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 क्वांट क्विज- 9 मार्च, 2021 | Bankersadda Hindi_12.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me