Bankersadda Hindi   »   Quantitative Aptitude Questions for Indian Bank...

Quantitative Aptitude Questions for Indian Bank PO Prelims 2017

Quantitative Aptitude Questions for Indian Bank PO Prelims 2017 | Bankersadda Hindi_1.1

Q1. A और B एक साथ एक कार्य 8 दिनों में कर सकते हैं, B और C एक साथ 6 दिनों में कर सकते हैं, जबकि C और A एक साथ 10 दिनों में कर सकते हैं. यदि वे सभी एक साथ काम काम करते हैं तो कार्य ______ में पूरा हो जाएगा.   
(a) 3 3/4 days 
(b) 3 3/7 days 
(c) 5 5/47 days 
(d) 4 4/9 days 
(e) None of these 

Q2. A, B से दुगुना कुशल (efficient) है; और एक साथ वे एक कार्य 16 दिनों में पूरा कर सकते हैं. कितने दिनों में यह कार्य A द्वारा अकेले कर लिया जाएगा ? 
(a) 24 दिन
(b) 22 दिन
(c) 23 दिन
(d) 25 दिन
(e) इनमें से कोई नहीं


Q3. A और B एक साथ एक कार्य 8 दिनों में पूरा करते हैनी और B एवं C एक साथ 12 दिनों में करते हैं. वे सभी एक साथ यह कार्य 6 दिन में कर सकते हैं. कितने समय में A और C एक साथ आधा काम पूरा कर लेंगे ?  
(a) 4 दिन
(b) 10 दिन 
(c) 2 दिन 
(d) 8 दिन
(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. एक बिल्डर एक घर को 40 दिनों में बनाने का निर्णय करता है. शुरुआत में वह 100 आदमियों को नियुक्त करता है और 35 दिनों बाद 100 और आदमियों को नियुक्त करता है और निर्धारित समय में निर्माण पूरा कर लेता है. यदि वह अतिरिक्त लोगों की नियुक्ति नहीं करता, तो निर्धारित समय से कितने दिनों बाद यह कार्य पूरा होता ? 
(a) 5 दिन
(b) 6 दिन
(c) 8 दिन
(d) 10 दिन
(e) इनमें से कोई नहीं


Q5. 10 महिलाएं एक कार्य को 7 दिनों में पूरा कर सकती हैं और 10 बच्चे इस कार्य को पूरा करने में 14 दिन लेते हैं. 5 महिलाएं और 10 बच्चे इस कार्य को पूरा करने में कितना दिन लेंगे ?  
(a) 5
(b) 7
(c) 3
(d) 4
(e) इनमें से कोई नहीं

Q6. एक परीक्षा में, सफल होने वालों की संख्या और असफल होने वालों की संख्या 25 : 4 के अनुपात में है. यदि पांच अन्य परीक्षा में शामिल होते हैं और असफल लोगों की संख्या पहले से 2 कम है, तो सफल का असफल से अनुपात 22 : 3 हो जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वालों की संख्या है – 
(a) 145
(b) 150
(c) 155
(d) 180
(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. A का B से अनुपात 4 : 5 और इसी प्रकार B का C से अनुपात 2 : 3 है. यदि A, 800 के बराबर है तो C बराबर है –  
(a) 1000
(b) 1200
(c) 1500
(d) 2000
(e) 3000

Q8. A और B की कमाई का अनुपात क्रमशः 8 : 9 है. यदि A की कमाई 50% बढ़ जाती है और B की कमाई 25% घट जाती है, उनकी कमाई का नया अनुपात क्रमशः 16 : 9 हो जाता है. A की आय कितनी है ?   
(a) Rs. 37,000
(b) Rs. 28,500
(c) Rs. 22,000
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(e) इनमें से कोई नहीं

Q9. A और B क्रमशः 16,000 रु और 12,000 रु के निवेश के साथ एक साझेदारी करते हैं. 3 महीने बाद, ‘A’ 5000 रु निकाल लेता है जबकि ‘B’ 5000 रु और निवेश करता है. और 3 महीने बाद, C, 21,0000 रु पूंजी के साथ व्यवसाय में शामिल होता है. एक वर्ष बाद, वे 26,400 रु का मुनाफ़ा प्राप्त करते हैं. B का लाभ, C के हिस्से से कितने रुपए ज्यादा होगा ?  
(a) Rs. 3600 
(b) Rs. 3800
(c) Rs. 4600
(d)Rs. 4800
(e) Rs. 5000
Q10. A, B और C, प्रत्येक 20,000 रु का निवेश कर एक व्यवसाय शुरू करते हैं. 5 महीने बाद A,  5000 रु निकाल लेता है, B, 4000 रु निकाल लेता है और C, 6000 रु और निवेश करता है. यदि वर्ष के अंत में लाभ 69,900 रु था B का हिस्सा कितना होगा ? 
(a) Rs. 20,500
(b) Rs. 21,200
(c) Rs. 28,200
(d) Rs. 19,621
(e) Rs. 19000

Q11. 24.40 रु की राशि पर प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की दर से, 3 वर्ष के लिए साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के बीच का अंतर कितना होगा ?
(a) 3300
(b) 3587
(c) 3200
(d) 2800
(e) 3000

Q12. यदि रणधीर की वर्तमान आयु से 6 वर्ष घटा दिए जाते हैं और शेष को 18 से भाग दिया जाता है, तो उसके पोते अनूप की वर्तमान आयु प्राप्त होती है. यदि अनूप, महेश से 2 वर्ष छोटा है जिसकी आयु 5 वर्ष है, तो रणधीर की आयु क्या है ? 
(a) 96 वर्ष 
(b) 84 वर्ष 
(c) 48 वर्ष 
(d) 60 वर्ष 
(e) इनमे से कोई नहीं
Q13. चक्रवृद्धि ब्याज पर किस दर प्रतिशत पर, एक राशि 2 साल में चार गुना हो जाती है ?
(a) 125
(b) 200
(c) 100
(d) 110
(e) 150

Q14. यदि 2 किग्रा धातु, जिसमें 1/3 जिंक है और शेष तांबा है, 3 किग्रा धातु के साथ मिश्रित की जाती है, जिसमें  1/4 जिंक है और शेष तांबा है, मिश्रण में तांबे के लिए जिंक का अनुपात क्या है ? 
(a) 13 : 42
(b) 17 : 43
(c) 19 : 43 
(d) 15 : 42 
(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. एक व्यक्ति के पास 60 पेन हैं. वह उनमें से कुछ 12% लाभ पर बेचता है और शेष 8% की हानि पर बेचता है. कुल मिलाकर, उसे 11% का लाभ प्राप्त होता है. कितने पेन 12% के लाभ पर बेचे गए. 
(a) 47
(b) 52
(c) 55
(d) 57
(e) इनमें से कोई नहीं


Quantitative Aptitude Questions for Indian Bank PO Prelims 2017 | Bankersadda Hindi_2.1

Quantitative Aptitude Questions for Indian Bank PO Prelims 2017 | Bankersadda Hindi_3.1 Quantitative Aptitude Questions for Indian Bank PO Prelims 2017 | Bankersadda Hindi_4.1   

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me