Bankersadda Hindi   »   Quantitative Aptitude for Syndicate Bank and...

Quantitative Aptitude for Syndicate Bank and Canara Bank PO 2018

प्रिय छात्रों,
Quantitative Aptitude for Syndicate Bank and Canara Bank PO 2018 | Bankersadda Hindi_1.1
Quantitative Aptitude Questions for Syndicate and Canara Bank PO
क्वांटिटेटिव एपटीट्यूड खंड बैंकिंग परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को काफी परेशान करता है. चूंकि प्रत्येक दूसरे अनुभाग का स्तर केवल जटिल और जटिल होता जा रहा है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह खंड भी आपको कठिनाई देगा. इस खंड में पूछे गये प्रश्न गणनात्मक और बहुत समय लेने वाले हैं. लेकिन एक बार उचित रणनीति, गति और सटीकता से प्रयास करने के बाद, यह खंड आपको परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करा सकता है. निम्नलिखित नवीनतम पैटर्न के प्रश्नों के साथ अभ्यास करने में आपकी सहायता करने के लिए संख्यात्मक अभियोग्यता की क्विज़ प्रदान की गयी है।


Q1. A और B क्रमश: 2500 और 3500 रूपये के साथ एक व्यवसाय शुरू करते हैं. 4 महीने बाद 4500 रूपये की राशि के साथ C भी व्यवसाय में शामिल हो जाता है. वर्ष के अंत में, C को लाभ के हिस्से के रूप में 900 रूपये प्राप्त होते है. B और A को लाभ के रूप में प्राप्त राशि के बीच का अंतर ज्ञात कीजिये?
(a) 600 रूपये
(b) 300 रूपये
(c) 1200 रूपये
(d) 1500 रूपये
(e) 450 रूपये

Q2. शब्द PROMISE के अक्षरों को कितने प्रकार से व्यवस्थित किया जा सकता है कि तीनों स्वर एक साथ नहीं आए?
(a) 4470
(b) 4320
(c) 3792
(d) 4200
(e) 4230

Q3. एक स्कूल में चार लड़कियों और पांच लड़के हैं. चार छात्रों की एक टीम बनाने की प्रायिकता कितनी होगी जिसमें कम से कम दो लड़कियां शामिल हों? 
(a) 9/14
(b) 7/14
(c) 5/14
(d) 3/14
(e) 11/14

Q4. A और B एक कार्य को एक साथ 3 दिनों में पूरा कर सकते हैं. वे एक साथ कार्य शुरू करते हैं लेकिन 2 दिन बाद B कार्य छोड़ देता है. यदि दो दिन बाद कार्य पूरा हो जाता है . तो अकेले कार्य करते हुए समान कार्य को A कितने समय में पूरा कर सकता है?
(a) 5 दिन
(b) 9 दिन
(c) 6 दिन
(d) 10 दिन
(e) 12 दिन

Q5. ट्रेन A 180 मीटर लंबी है, जबकि दूसरी ट्रेन B 240 मीटर लंबी है. A की गति 30 किमी प्रति घंटा है और B की गति 40 किमी प्रति घंटा है,यदि दोनों ट्रेनें विपरीत दिशाओं में यात्रा करती हैं. तो A B को कितने समय में पूरी तरह पार करेगी?
(a) 21 सेकंड
(b) 26.1 सेकंड
(c) 26.1 सेकंड
(d) 21.6 सेकंड
(e) इनमे से कोई नहीं

Directions (6-10): निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न में, दो समीकरण (I) और (II) दिए गए हैं. आपको दोनों समीकरणों को हल करना है और उत्तर देना है 
(a) यदि x>y
(b) यदि x≥y
(c) यदि x<y
(d) यदि x ≤y
(e) यदि x = y या x और y के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता है.

Quantitative Aptitude for Syndicate Bank and Canara Bank PO 2018 | Bankersadda Hindi_2.1

Directions (11-15: निम्नलिखित संख्या श्रृंखला में गलत संख्या ज्ञात करें.
Q11. 2, 5, 14, 41, 125, 365
(a) 5
(b) 14
(c) 41
(d) 125
(e) 365
Q12. 1, 3, 8, 19, 42, 91
(a) 42
(b) 91
(c) 19
(d) 8
(e) 3
Q13. 23, 30, 21, 32, 19, 35
(a) 23
(b) 30
(c) 35
(d) 19
(e) 32
Q14. 10, 17, 26, 37, 50, 64, 82
(a) 17
(b) 37
(c) 50
(d) 82
(e) 64
Q15. 16, 4, 8, 2, 6, 1
(a) 6
(b) 4
(c) 8
(d) 2
(e) 16



Quantitative Aptitude for Syndicate Bank and Canara Bank PO 2018 | Bankersadda Hindi_3.1Quantitative Aptitude for Syndicate Bank and Canara Bank PO 2018 | Bankersadda Hindi_4.1
You may also like to Read:
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me