Bankersadda Hindi   »   Quantitative Aptitude for IBPS RRB PO...

Quantitative Aptitude for IBPS RRB PO and Clerk Mains: 11th September 2018

प्रिय छात्रों,

Quantitative Aptitude for IBPS RRB PO and Clerk Mains: 11th September 2018 | Bankersadda Hindi_1.1


संख्यात्मक क्षमता खंड बैंकिंग परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को काफी परेशान करता है. चूंकि प्रत्येक दूसरे अनुभाग का स्तर केवल जटिल और जटिल होता जा रहा है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह खंड भी आपको कठिनाई देगा. इस खंड में पूछे गये प्रश्न गणनात्मक और बहुत समय लेने वाले हैं. लेकिन एक बार उचित रणनीति, गति और सटीकता से प्रयास करने के बाद, यह खंड आपको परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करा सकता है. निम्नलिखित नवीनतम पैटर्न के अभ्यास करने में आपकी सहायता करने के लिए मात्रात्मक अभियोग्यता की क्विज़ प्रदान की गयी है.
Q1. यदि एक आयताकार मैदान की लंबाई में 20% की वृद्धि की जाती है और चौड़ाई में 20%  की कमी की जाती है, तो आयत का क्षेत्रफल 288 वर्ग मी हो जाता है। मूल आयत का क्षेत्रफल कितना है?  
(a) 280 m^2
(b) 205 m^2
(c) 300 m^2
(d) 280 m^2
(e) 305 m^2


Q2. A, 1200 रुपये की कुल लागत पर संतरों की एक निश्चित मात्रा खरीदता है। वह उन संतरों का 1/3 , 20% हानि पर बेचता है। यदि A, 10% का कुल लाभ अर्जित करना चाहता है तो A को किस प्रतिशत लाभ पर शेष संतरों को बेचना चाहिए?  
(a) 16%
(b) 15%
(c) 22%
(d) 25%
(e) 20%


Q3. प्रति वर्ष 12.5% की दर से पांच वर्ष के अंत में एक राशि पर अर्जित साधारण ब्याज 1575 रुपये है। वह राशि कितनी है?
(a) Rs 2050
(b) Rs 2550
(c) Rs 2250
(d) Rs 2520
(e) Rs 2450


Q4. एक 260 मीटर लंबी ट्रेन, अपनी लम्बाई से तीन गुना लंबे प्लेटफार्म को 80 सेकंड में पार करती है। किमी/घंटा में ट्रेन की गति कितनी है?
(a) 52.4
(b) 46.8
(c) 35.1
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(e)  इनमें से कोई नहीं


Q5. यदि चीनी की कीमत में 25% की वृद्धि होती है, तो ज्ञात कीजिए एक गृहस्थ को चीनी की खपत में कितने प्रतिशत की कमी करनी चाहिए ताकि उसके व्यय में वृद्धि न हो?
(a) 10 %
(b) 20 %
(c) 18 %
(d) 25 %
(e) 32 %


Directions (6-10): निम्नलिखित पाई चार्ट का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 
एक परिवार द्वारा अपने घर के जीर्णोद्धार में अनुमानित लागत।

Quantitative Aptitude for IBPS RRB PO and Clerk Mains: 11th September 2018 | Bankersadda Hindi_2.1



Q6. जीर्णोद्धार की प्रक्रिया के दौरान, परिवार का वास्तव में विविध व्यय 20,400 रुपये है। परिवार द्वारा किया गया वास्तविक विविध व्यय, कुल अनुमानित लागत का कितने प्रतिशत है?
(a) 9.5 %
(b) 9 %
(c) 8.5 %
(d) 10.5 %
(e) 6.5 %


Q7. फर्नीचर की अनुमानित लागत पर 12% की छूट प्राप्त करने और अनुमानित के बजाय 20,400 रुपये के वास्तविक विविध व्यय के अलावा, परिवार की अनुमानित लागत सही है। अपने घर के जीर्णोद्धार पर परिवार का कुल वास्तविक व्यय (रु. में) कितना है?
(a) 2,37,456
(b) 2,31,852
(c) 2,39,000
(d) 2,33,000
(e) 3,22,500


Q8.  आंतरिक सजावट और वास्तुकार शुल्क पर परिवार द्वारा अनुमानित राशि में कितना अंतर (रुपये में) है?
(a) 20,000
(b) 19,000
(c) 14,400
(d) 18,000
(e) 19,200


Q9.  चित्रकारी और फ़्लोरिंग पर मिलाकर परिवार द्वारा अनुमानित लागत (रुपये में) कितनी है?
(a) 73,000
(b) 69,600
(c) 72,000
(d) 69,000
(e) 71,000


Q10. परिवार को फर्नीचर पर छूट प्राप्त होती है और वह फर्नीचर पर अनुमानित लागत से 12% कम भुगतान करता है। फर्नीचर पर खर्च की गई राशि (रुपये में) कितनी है?
(a) 26,400
(b) 29,052
(c) 27,052
(d) 27,456
(e) 25,652


Directions (11-15):  दी गयी श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
Q11. 2401, 1617, 1225, 1029, 931,  ?
(a) 900
(b) 910
(c) 882
(d) 880
(e) 810


Q12. 13, 20, 39, 78, 145, ?
(a) 234
(b) 244
(c) 236
(d) 248
(e) 235


Q13. 9,   17, 65, 385, 3073, ?
(a) 40704
(b) 73251
(c) 65506
(d) 38521
(e) 30721


Q14.  25,  241, 584, 1096, 1825,
(a) 2625
(b) 2525
(c) 2725
(d) 2825
(e) 2025


Q15. 11, 30, 87, 258, 771,
(a) 2610
(b) 2450
(c) 2310
(d) 2730
(e) 2510


You May also like to Read:


  Quantitative Aptitude for IBPS RRB PO and Clerk Mains: 11th September 2018 | Bankersadda Hindi_3.1        Quantitative Aptitude for IBPS RRB PO and Clerk Mains: 11th September 2018 | Bankersadda Hindi_4.1
   Quantitative Aptitude for IBPS RRB PO and Clerk Mains: 11th September 2018 | Bankersadda Hindi_5.1

Print Friendly and PDF

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me